BIOLOGY (जीव विज्ञान)
51. एक वयस्क के शरीर में रक्त की मात्रा कितनी होती है ?
(A) 3-4 लीटर
(B) 4-5 लीटर
(C) 5-6 लीटर
(D) 6-7 लीटर
Ans: (B) 4-5 लीटर
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: एक वयस्क के शरीर में 4-5 लीटर खून की मात्रा होनी चाहिए।
52. E.C.G. संबंधित है –
(A) मस्तिष्क से
(B) किडनी से
(C) हृदय से
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans: (C) हृदय से
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफी त्वचा के विद्युत चालकों से एक नियत समय के लिए हृदय की वैद्युत गतिविधि को बाहर से रिकॉर्ड किए जाने की पारवक्षीय व्याख्या है। ECG में दिल की धड़कन को विद्युत तरंगों के रूप में देखा जाता है।
53. योग्यतम की उत्तरजीविता (Survival of the fittest) की बात किसने की ?
(A) मॅडल
(B) खुराना
(C) डार्विन
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans: (C) डार्विन
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: योग्यतम की उत्तरजीविता का सिद्धान्त डार्विन ने दिया। डार्विन के अनुसार किसी भी प्रजाति की उत्तरजीविता व विकास के लिए उनके सदस्यों के बीच आपसी निर्भरता व सहयोग की आवश्यकता होती है।
54. उड़ने वाला पक्षी इनमें कौन है ?
(A) कीवी
(B) गोरैया
(C) ऐमू
(D) इनमें से कोई नही
Ans: (B) गोरैया
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: गौरैया एक पक्षी है जो यूरोप और एशिया में सामान्य रूप से हर जगह पाया जाता है। यह पक्षी उड़ने में सक्षम है।
55. निम्नलिखित में से कौन-सा बर्ड फ्लू वायरस है, जिसे एवियन फ्लू वायरस भी कहा जाता है ?
(A) एच. 5 एन. 1
(B) एच. 1 एन. 5
(C) एन. 5 एच. 1
(D) एन. 1 एच. 5
Ans: (A) एच. 5 एन. 1
[BSSC, 18-12-2011]
Explanation: H5N1 इंफ्लुएंजा A वायरस का एक उपांग है। इससे मानव एवं पक्षियों में बीमारी उत्पन्न होती है। H5N1 के संक्रमण से मानव के निम्न श्वसन प्रभाग में इनका प्रजनन होता है एवं वायरल न्यूमोनिया हो जाता है।
56. पौधों में क्लोरोफिल बनाने के लिये कौन-सा तत्व सहायक होता है ?
(A) कैल्शियम
(B) मैग्निशियम
(C) फास्फोरस
(D) पोटैशियम
Ans: (B) मैग्निशियम
[BSSC, 18-12-2011]
Explanation: क्लोरोफिल का केंद्रीय परमाणु मैग्नीशियम है एवं अन्य सभी परमाणु (कार्बन व हाइड्रोजन) एकान्तर क्रम में एकल व द्वि बंधन से जुड़े होते हैं।
क्लोरोफिल a : R = CH3
क्लोरोफिल b : R = CHO
57. प्रकाश संश्लेषण का अंतिम उत्पाद है –
(A) कार्बोहाइड्रेट
(B) कार्बन डाइऑक्साइड
(C) ऑक्सीजन
(D) जल
Ans: (C) ऑक्सीजन
[BSSC, 18-12-2011]
Explanation: प्रकाश संश्लेषण में क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश का अवशोषण NADP (Nicotinamide adenine dinucleotide Phosphate) को NADPH2 में अवकृत करता है। क्लोरोफिल से मुक्त इलेक्ट्रॉन जल द्वारा विस्थापित होता है। इस प्रक्रिया में जल के अणु ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
58. एसबेस्टस के कारण होने वाला प्रमुख रोग है –
(A) एम्फेसेमा
(B) लकवा/पक्षाघात
(C) प्रवाहिका
(D) पेचिश
Ans: (A) एम्फेसेमा
[BSSC, 18-12-2011]
Explanation: एम्फेसेमा रोग एस्बेस्टस के कारण होता है।
59. ‘हेपेटाइटिस’ किस अंग से संबंधित बीमारी है ?
(A) आँख
(B) लीवर
(C) हृदय
(D) फेफड़ा
Ans: (B) लीवर
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: हेपेटाइटिस एक विषाणु जनित रोग है यह रोग यकृत से संबंधित है। यह बीमारी दूषित भोजन ग्रहण करने, दूषित जल और इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है।
60. कोबाल्ट-60 के किस किरण का प्रयोग कैंसर के निदान में किया जाता है ?
(A) अल्फा रे
(B) गामा रे
(C) रेड रे
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans:(B) गामा रे
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: कोबाल्ट का एक समस्थानिक है ये सबसे अधिक प्रयोग में आने वाले रेडियोधर्मी समस्थानिकों में से है। गामा रे के प्रयोग से कैंसर का निदान किया जाता है।
61. दाँतों में क्या होता है ?
(A) प्रोटीन
(B) कैल्सियम
(C) कार्बोहाइड्रेट
(D) खनिज
Ans: (B) कैल्सियम
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: दाँतों में कैल्सियम होता है जो हड्डियों के लिए जरूरी है यह रक्त के धक्के में भी मदद करता है। शिशुओं के शुरुआती विकास और माँसपेशियाँ बनाने में सहायक होता है।
62. किस विटामिन का संबंध रक्त थक्का से है ?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन C
(C) विटामिन D
(D) विटामिन K
Ans: (D) विटामिन K
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: विटामिन K वसा में विलेय विटामिन है जो मानव द्वारा कुछ प्रकार के प्रोटीनों का संश्लेषण करने के लिए जरूरी होता है। विटामिन K की कमी से रक्त का धक्का नहीं जमता।
63. यह प्रकंद का एक उदाहरण है :
(A) आलू
(B) प्याज
(C) अदरक
(D) लहसून
Ans: (C) अदरक
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: वनस्पति विज्ञान में प्रकन्द (rhizome) से तात्पर्य अन्त: भूमिक पौधे के तने से है जो सामान्यतः भूमि के अन्दर पाया जाता है। यह प्रायः अपनी जड़ों और गाँठों द्वारा भूमि से बाहर निकलता है। अदरक, हल्दी, गलैंगल, फिंगर रूट इत्यादि प्रकन्द के उदाहरण हैं। इनका प्रयोग प्रत्यक्षतः भोजन बनाने और खाद्य पदार्थों में किया जाता है।
64. सबसे जोर से बोल सकने वाला जंतु है :
(A) आदमी
(B) नीली व्हेल
(C) बंदर
(D) हाथी
Ans: (C) बंदर
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: नीली व्हेल सर्वाधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाली प्राणी है। यह 188 डेसीबल (dB) ध्वनि उत्पन्न करती है, जबकि इसकी तुलना में एक जेट मात्र 140 डेसीबल ध्वनि उत्पन्न करता है। संकटग्रस्त जंतुओं की सूची में शामिल व्हेल पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे बड़ा स्तनपायी प्राणी है। पृथ्वी पर सर्वाधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाला दूसरा प्राणी हाउलर मंकी है।
65. प्रकाश-संश्लेषण तथा श्वसन का सामान्य उत्पाद है :
(A) ग्लूकोज
(B) ऑक्सीजन
(C) कार्बन डाइ ऑक्साइड
(D) जल
Ans: (D) जल
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: प्रकाश-संश्लेषण वह प्रक्रिया है जिसमें कार्बनडाई ऑक्साइड और जल, सूर्य के प्रकाश और क्लोरोफिल की उपस्थिति में ग्लूकोज, ऑक्सीजन और जल का निर्माण करने के लिए अभिक्रिया करते हैं।
6CO2+12H2O → C6H12O6+6O2+6H2O
श्वसन-क्रिया वह प्रक्रिया है जिसमें कार्बनडाई ऑक्साइड और जल प्रदान करने के लिए ऑक्सीजन की उपस्थिति में जैविक पदार्थ (ग्लूकोज) का अपघटन होता है।
C6H12O6+6O2 → 6CO2+6H2O
66. यह अंत: स्त्रावी ग्रंथि का एक उदाहरण है :
(A) वृक्क
(B) अंडाशय
(C) थॉयरायड
(D) मुख
Ans:(C) थॉयरायड
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: थायराइड सबसे बड़ी अंत: स्रावी ग्रन्थियों में से एक है। यह शरीर द्वारा जल्दी प्रयोग की जाने वाली ऊर्जा को नियंत्रित करता है, प्रोटीन का निर्माण करता है तथा शरीर के अन्य संवेदनशील हार्मोन्स को नियंत्रित करता है। अंत: स्रावी ग्रन्थि के अन्य उदाहरणों में पिनीयल ग्रन्थि, पीयूष ग्रन्थि, पैनक्रीयाज, अण्डाशय, टेस्टिस (testes), हाइपोथैलमस और अधिवृक्क ग्रन्थि शामिल हैं।
67. कौन सा अंग पित्त का स्रावण करता है ?
(A) यकृत (Liver)
(B) पित्ताशय (Gall bladder)
(C) अग्न्याशय (Pancreas)
(D) ग्रहणी (Duodenum)
Ans: (A) यकृत (Liver)
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: पित्त-पीले-हरे रंग का एक द्रव है जो उदर द्वारा निर्मित होता है, यह पित्ताशय में जमा रहता है और धीरे धीरे पित्त-वाहिनी द्वारा ग्रहणी में जाता है, जिससे वसा को पचाने में सहायता मिलती है। पित्त के मुख्य घटकों में कोलेस्ट्रोल, पित्त साल्ट्स और पिगमेंट बिलिरुबि
68. रिकाम्बीनेन्ट DNA टेक्नोलॉजी के विकास के पश्चात् ही यह तकनीक संभव हुई :
(A) डीएनए फिंगरप्रिंटिंग
(B) मोनोक्लोनल प्रतिरक्षी उत्पादन
(C) किण्वन (Fermentation)
(D) टीकाकरण (Vaccination)
Ans: (D) टीकाकरण (Vaccination)
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: वैक्सीन महत्वपूर्ण रिकाम्बिनेन्ट डीएनए तकनीक का प्रतिनिधित्व करते हैं। उदाहरण के लिए वर्तमान में जिस हेपेटाइटिस बी वैक्सीन का प्रयोग किया जाता है, वह यीस्ट कोशिकाओं द्वारा निर्मित वायरल और प्रोटीन के संयोजन से बनती है, जो कि विषाणु जीन का पुनर्मिश्रण है। यह एक सुरक्षित वैक्सीन है क्योंकि इसमें कोई भी विषाणु – कण शामिल नहीं है। एड्स (AIDS) की रोकथाम के लिए बनाई जा रही वैक्सीन के लिए यही विधि प्रयोग की जा रही है।
69. निम्न में से किसे हॉर्मोन माना गया है ?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन B
(C) विटामिन C
(D) विटामिन D
Ans: (D) विटामिन D
[BSSC, 07-10-2012]
Explanation: विटामिन-D को हार्मोन माना गया है। विटामिन-D वसा-घुलनशील प्रो-हार्मोन का एक समूह में होता है। सूर्य के प्रभाव से प्राप्त विटामिन D निष्क्रिय होता है।
70. निम्नलिखित में से कौन-सा अंग वसा को तोड़कर कोलस्ट्रोल बना देता है।
(A) आँत
(B) यकृत
(C) फेफड़े
(D) गुर्दे/वृक्क
Ans: (B) यकृत
[BSSC, 07-10-2012]
Explanation: यकृत/लीवर वसा को तोड़कर कोलेस्ट्रोल बढ़ा देता है। यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है। जो पित्त का निर्माण करती है।
71. कुत्ते के काटने से रेबीज हो सकता है। निम्नलिखित में से दूसरे जानवर को काटने से भी रेबीज हो सकता है –
(A) गधा
(B) चमगादड़
(C) घोड़ा
(D) मगरमच्छ
Ans: (B) चमगादड़
[BSSC, 07-10-2012]
Explanation: चमगादड़ आकाश में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। कुत्ते के काटने से रेबीज हो सकता है। दूसरा चमगादड़ है जिसके काटने से रेबीज हो सकता है।
72. निम्नलिखित में से कौन-सा उद्योग सर्वाधिक नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट उत्पन्न करता हैं ?
(A) खाद्य प्रसंस्करण इकाईयाँ
(B) कपड़ा मिल
(C) कागज मिल / पेपर मिल
(D) थर्मल पॉवर प्लान्ट
Ans: (D) थर्मल पॉवर प्लान्ट
[BSSC, 07-10-2012]
Explanation: ऊष्मीय शक्ति संयंत्र वह विद्युत उत्पादन संयंत्र है जिसमें प्रमुख घूर्णी वाष्प से चलता है। जो कोयला, गैस आदि को जलाकर एवं पानी को गर्म करके प्राप्त की जाती है। यह सबसे ज्यादा नॉन बायोड्रिग्रेबल वेस्ट उत्पन्न करता है।
73. “NSAID” दर्दनिवारकों की एक श्रृंखला में ‘I’ इसके लिए आता है :
(A) इम्यून
(B) इन्डिया
(C) इनफ्लेमेट्री
(D) इंस्टेस्टाइन
Ans: (C) इनफ्लेमेट्री
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: एनएसएआईडीएस (NSAIDs) से तात्पर्य नॉन स्टेरॉयडल एन्टी-इन्फ्लेमेट्री ड्रग्स से है जो एनाल्जेसिक (पीड़ानाशक), एन्टीपायरेटिक (ज्वरनाशी) और एन्टी-इन्फ्लेमेट्री (उत्तेजनानाशी) है। इस दवा के सर्वाधिक महत्वपूर्ण सदस्यों के समूह में एस्प्रिन, आइबुप्रोफेन और नेप्रोक्सिन शामिल हैं।
74. ‘ओमेगा 3’ इसका एक वर्ग है :
(A) वसीय अम्ल
(B) विटामिन
(C) प्रोटीन
(D) डेरी उत्पाद
Ans: (A) वसीय अम्ल
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: ओमेगा-3 पालिअनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स (PUFAs) का एक समूह है जो कार्बन श्रृंखला के अंत में तीसरे कार्बन परमाणु के साथ सह आबन्ध (C = C) का निर्माण करता है। शरीरविज्ञान में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स तीन रूपों-एलए (तलीय पौधों में पाया जाता है) ईपीए और डीएचए (दोनों सामान्यतः समुद्री तेलों में पाए जाते हैं) में पाया जाता है। ओमेगा – 3 फैटी एसिड्स सामान्य उपापचय के लिए अति महत्वपूर्ण हैं।
75. प्रकाश-संश्लेषण का प्राथमिक उत्पाद है :
(A) सिट्रिक आम्ल
(B) ग्लूकोज
(C) स्टार्च
(D) माल्टोज
Ans: (B) ग्लूकोज
[BSSC CGL, 27-01-2013]
Explanation: कार्बोहाइड्रेट (शुगर ग्लूकोज के रूप में) और ऑक्सीजन दोनों प्रकाशसंलेषण के उत्पाद हैं जिन्हें वायुमंडल में निर्मुक्त किया जाता है। इसका रासायनिक समीकरण है :
6CO2+6H2O+प्रकाश ऊर्जा → C6H12O6+6O2
कार्बनडाई ऑक्साइड, जल और सूर्य के प्रकाश (कार्बनडाई ऑक्साइड + जल + प्रकाश ऊर्जा ⇒ ग्लूकोज + ऑक्सीजन + जल) के रासायनिक मिश्रण द्वारा ही सभी पौधों और अन्य अवयवों की प्रकाश-संश्लेषण कोशिकाओं में शुगर (शर्करा) उत्पादित होती है।