BIOLOGY (जीव विज्ञान)
101. निम्न का कारण विषाणु है :
(1) टीटैनस
(2) कुष्ठ
(3) रैबीज
(4) प्लेग
Ans: (3) रैबीज
[BSSC CGL (मुख्य) परीक्षा, 27-01-2013]
Explanation: रैबीज पशुओं से मनुष्यों को होने वाला एक विषाणु जनित रोग है। जीनस लाइसेवायरस (genus Lyssavirus) के कारण रैबीज नामक रोग होता है। अंटार्कटिका को छोड़कर यह रोग सभी महाद्वीपों में पाया जा सकता है। टिटनस, कुष्ठ और प्लेग इत्यादि जीवाणुओं से फैलने वाले रोग हैं।
102. रेशम के कीड़े का भोज्य पदार्थ क्या है ?
(1) घास
(2) फूल
(3) शहतूत की पत्ती
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (3) शहतूत की पत्ती
[BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 07-07-2013]
Explanation: रेशम प्राकृतिक प्रोटीन से बना रेशा है। रेशम के कीड़े का भोज्य पदार्थ शहतूत की पत्ती है।
103. निम्नलिखित में से कौन-सा विटामिन घाव को भरने में सहायक होता हैं ?
(1) विटामिन A
(2) विटामिन B
(3) विटामिन C
(4) विटामिन K
Ans: (4) विटामिन K
[BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 07-07-2013]
Explanation: विटामिन K वसा में विलेय विटामिन है जो मानव द्वारा कुछ प्रकार के प्रोटीनों का संश्लेषण करने के लिए जरूरी होता है विटामिन K की कमी से ‘रक्त का थक्का नहीं जमता है।
104. सर्पदंश से शरीर का कौन-सा भाग प्रभावित होता है ?
(1) मस्तिष्क
(2) तंत्रिका तंत्र
(3) फेफड़ा
(4) हृदय
Ans: (2) तंत्रिका तंत्र
[BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 07-07-2013]
Explanation: जिस तन्त्र के द्वारा विभिन्न अंगों का नियंत्रण और वातावरण में सामंजस्य स्थापित होता है उसे तन्त्रिका तन्त्र कहते हैं। सर्प के काटने से शरीर में तन्त्रिका तन्त्र प्रभावित होता है।
105. गाय का गर्भाधान काल कितने दिनों का होता है ?
(1) 280 दिन
(2) 300 दिन
(3) 330 दिन
(4) 340 दिन
Ans: (1) 280 दिन
[BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 07-07-2013]
Explanation: गाय का गर्भाधान काल 280 दिनों का होता है।
106. किसी भी पेड़ की आयु ज्ञात की जाती है –
(1) इसके तना की गोलाई को देखकर
(2) इसकी जड़ को देखकर
(3) इसकी ऊँचाई को देखकर
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1) इसके तना की गोलाई को देखकर
(BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 07.07.2013)
Explanation: किसी भी पेड़ के तने की गोलाई को देखकर उसकी आयु को बताया जा सकता है।
107. ——– पौधों को मिट्टी में गाड़ते हैं और ——– पौधों के प्रकाश संश्लेषण का स्थल है।
(1) जड़ें, रंध्र
(2) तने, पत्ते
(3) जड़ें, पत्तै
(4) इनमें से सभी
Ans: (3) जड़ें, पत्तै
(BSSC आशुलिपिक-सह-टंकक (स्टेनोग्राफर) परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: जड़ें पौधों को मिट्टी में गाड़ते हैं और पत्ते पौधों का प्रकाश संश्लेषण का स्थल है।
108. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि क्या है ?
(1) अग्न्याशय
(2) लिवर
(3) थॉयराइड
(4) पिट्यूटरी
Ans: (2) लिवर
(BSSC आशुलिपिक-सह-टंकक (स्टेनोग्राफर) परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। जो पित्त का निर्माण करती है।
109. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होती है –
(1) फूलों में
(2) पत्तों में
(3) तनों में
(4) जड़ों में
Ans: (2) पत्तों में
(BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: सजीव कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण वह क्रिया है जिसमें पौधे अपने हरे रंग वाले अंगों जैसे पत्ती द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से कार्बन डाइऑक्साइड तथा भूमि से जल लेकर कार्बनिक खाद्य पदार्थों जैसे कार्बोहाइड्रेट्स का निर्माण करते हैं।
110. मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी है –
(1) जाँघ
(2) हाथ
(3) पैर
(4) रीढ़
Ans: (1) जाँघ
(BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: शरीर की सबसे लम्बी और मजबूत हड्डी जाँघ की फीमर हड्डी होती है शरीर की कुल 206 हड्डी में आधी से ज्यादा (यानी कि 106) हड्डी हाथ और पैर में ही होती है।
111. चावल का दाना है –
(1) एक बीज
(2) एक बीजीय फल
(3) बहुबीजीय फल
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1) एक बीज
(BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: धान के बीज को चावल कहते हैं यह धान से ऊपर का छिलका हटाने से प्राप्त होता है। चावल सम्पूर्ण पूर्वी जगत में प्रमुख रूप से खाए जाने वाला अनाज है। बासमती चावल भारत का प्रसिद्ध चावल जो विदेशों को निर्यात भी किया जाता है।
112. किस पौधे में बीज होता है लेकिन फल नहीं होता है ?
(1) ईख
(2) मूँगफली
(3) बादाम
(4) साइकस
Ans: (1) ईख
(BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: गन्ना एक प्रमुख फसल है जिससे चीनी, गुड़ आदि बनाया जाता है। गन्ने के पौधे में फूल आने के बाद बीज बनता है। लेकिन फल नहीं बनता। गन्ने के छोटे-छोटे तने को काटकर इसकी बुनाई की जाती है। विश्व में सर्वाधिक गन्ना उत्पादन ब्राजील करता है। दूसरा स्थान भारत का है भारत में पाँच गन्ना अनुसंधान केन्द्र हैं।
113. निम्न में से किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है ?
(1) गाजर
(2) मूली
(3) आलू
(4) मूंगफली
Ans: (4) मूंगफली
(BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: मूँगफली एक प्रमुख तिलहन फसल है। मूँगफली वानस्पतिक प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत है साधारण तौर पर मूँगफली की बुनाई जून-जुलाई माह में करते हैं यह फल भूमि के नीचे पाया जाता है। यह उष्णकटिबंधीय पौधा है।
114. मटर पौधा है –
(1) शाक
(2) पुष्प
(3) झाड़ी
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1) शाक
(BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: मटर एक फूल धारण करने वाला द्विबीजपत्री पौधा है इसकी जड़ में गांठें मिलती हैं इसकी संयुक्त पत्ती के अलग कुछ पत्रक प्रतान में बदल जाते हैं यह शाकीय पौधा है जिसका तना खोखला होता है। यह पत्ती से युक्त होती है।
115. ‘यलो केक’ नामक जिस वस्तु की सीमा पार तस्करी की जाती है, वह है –
(1) हेरोइन का अपरिष्कृत रूप
(2) यूरेनियम ऑक्साइड
(3) कोकेन का अपरिष्कृत रूप
(4) अशोधित करती है
Ans: (2) यूरेनियम ऑक्साइड
(BSSC कक्षपाल (जेल वार्डन) भर्ती परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: यलो केक नाम की वस्तु की सीमा पार तस्करी की जाती है वह यूरेनियम ऑक्साइड है। यूरेनियम तत्व की खोज 1789 ई. में क्लौप्रोट द्वारा पिचब्लेंड नामक अयस्क से हुई। यूरेनियम पृथ्वी की संपूर्ण ऊपरी सतह पर फैला है। ऐसा अनुमान है कि पृथ्वी की पपड़ी में यूरेनियम की मात्रा लगभग 1014 टन है।
116. किस मौसम में वसा की अधिक आवश्यकता होती है ?
(1) वर्षा
(2) वसंत
(3) शीत
(4) ग्रीष्म
Ans: (3) शीत (BSSC कारा मिश्रक
(कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: वसा शरीर को क्रियाशील बनाए रखने में सहयोग करती है। वसा शरीर के लिए उपयोगी है। वसा की सबसे ज्यादा आवश्यकता शीत ऋतु में होती है।
117. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के लिए कौन-सी गैस आवश्यक होती है ?
(1) ऑक्सीजन
(2) हाइड्रोजन
(3) नाइट्रोजन
(4) कार्बन-डाई-ऑक्साइड
Ans: (4) कार्बन-डाई-ऑक्साइड
(BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: सजीव कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। इस प्रक्रिया के लिए प्रमुख गैस कार्बन-डाई-ऑक्साइड होती है।
118. स्तनीय जन्तु, जो उड़ सकता हो –
(1) चमगादड़
(2) मोर
(3) पेंग्विन
(4) शुतुरमुर्ग
Ans: (1) चमगादड़
(BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: चमगादड़ आकाश में उड़ने वाला एक स्तनधारी प्राणी है। जो अपनी 1000 से भी अधिक प्रजातियों के साथ स्तनधारियों के दूसरे बड़े कुल का निर्माण करता है।
119. जब दूध दही में परिवर्तित होती है तो उसके खट्टापन की वजह होती है –
(1) लैक्टिक एसिड
(2) साइट्रिक एसिड
(3) टारटेरिक एसिड
(4) एसेटिक एसिड
Ans: (1) लैक्टिक एसिड
(BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: लैक्टिक अम्ल विभिन्न जैव रासायनिक प्रक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने वाला एक रासायनिक यौगिक है। दूध दही में परिवर्तित होता है, तो उसमें खट्टापन लैक्टिक अम्ल की वजह से होता है।
120. पानी का सबसे शुद्ध रूप इनमें से कौन-सा है ?
(1) भू-पृष्ठ जल
(2) कुआँ का पानी
(3) वर्षा का पानी
(4) मिनरल वॉटर
Ans: (3) वर्षा का पानी
(BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: पानी का सबसे शुद्ध रूप वर्षा का पानी होता है।
121. इनमें से किसमें प्रोटीन नहीं पाया जाता है ?
(1) अंडा
(2) मांस
(3) दाल
(4) चावल
Ans: (4) चावल
(BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013)
Explanation: चावल में प्रोटीन की मात्रा नहीं पायी जाती है।
122. संतरे मे कौन-सा विटामिन पाया जाता है ?
(1) A
(2) C
(3) B
(4) D
Ans: (2) C
[BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013]
Explanation: विटामिन सी मानव एवं विभिन्न अन्य पशु प्रजातियों के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है। ये विटामिन के रूप में कार्य करता है। संतरे में विटामिन C पाया जाता है। प्राथमिक रंग लाल, हरा और नीला होता है।
123. ‘फाइलेरिया’ किसके कारण होता है ?
(1) बैक्टीरिया
(2) प्रोटोजोआ
(3) मच्छर
(4) वाइरस
Ans: (3) मच्छर
[BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013]
Explanation: फाइलेरिया रोग में अक्सर हाथ या पैर ही ज्यादा सूज जाते हैं। यह रोग क्यूलैक्स मच्छर के कारण होता है।
124. हरे पौधो द्वारा भोजन तैयारी के प्रक्रिया को कहा जाता है ?
(1) संश्लेषण
(2) स्वपोषक
(3) खाद्य तैयारी
(4) प्रकाश संश्लेषण
Ans: (4) प्रकाश संश्लेषण
[BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013]
Explanation: हरे पौधे अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण से तैयार करते हैं।
125. मानव की श्सवन प्रणाली के हिस्से होते हैं –
(1) लार, पेट
(2) नाक, फेफड़े
(3) काइम, एमाइलेस
(4) लार, पित्त
Ans: (2) नाक, फेफड़े
[BSSC कारा मिश्रक (कारा विभाग) परीक्षा, 23.11.2013]
Explanation: नाक फेफड़े मानव के श्वसन प्रणाली के हिस्से हैं।
BSSC BIOLOGY (जीव विज्ञान) POST-04