BIOLOGY
(जीव विज्ञान)
BSSC BIOLOGY
151. अंगोरा ऊन किस पशु से प्राप्त किया जाता है ?
(A) खरगोश
(B) लोमड़ी
(C) भेड़
(C) बकरी
Ans. (A) खरगोश
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- अंगोरा ऊन अत्यधिक मुलायम बुनने वाला रेशा है जो अंगोरा (Angora) खरगोशों के बालों (ऊपरी त्वचा) से बनता है। यह अंगोरा बकरी के बालों से बनने वाले मोहेयर (mohair) ऊन से बिल्कुल अलग है। यह कश्मीरी बकरी के बालों से बनने वाले कश्मीरी ऊन से भी भिन्न है। अंगोरा ऊन अपने मुलायम और पतले रेशों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।
152. निम्नलिखित में से कौन विटामिन-ए का सर्वोत्तम स्रोत है ?
(A) गाजर
(B) बैंगन
(C) नींबू
(D) चावल
Ans. (A) गाजर
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- गाजर विटामिन ए (कैरोटिनॉयड्स के रूप में) का एक प्रमुख स्रोत है। यह औसतन वयस्कों को दिन की आवश्यकतानुसार 210% विटामिन उपलब्ध कराता है। इसके अलावा गाजर बायोटिन, विटामिन K, विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम, खाद्य रेशों और मोलिब्डेनम (molybdenum) का भी प्रमुख स्रोत है।
153. भारत में जंगली गदहे (घोड़ा-खुर) निम्नलिखित में कहाँ पाये जाते हैं ?
(A) सुन्दरवन
(B) कच्छ के रण
(C) थार मरुभूमि
(D) असम के जंगल
Ans. (B) कच्छ के रण
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- भारतीय जंगली गधा गुजरात के बड़े कच्छ का रन और छोटे कच्छ का रन में स्थित भारतीय वन्य गधा अभयारण्य में पाया जाता है। इसे स्थानीय गुजराती भाषा में घुडखुर (ghudkhur) भी कहते हैं। खारी मरुभूमि (रन), शुष्कघास के मैदान और झाड़ीदार मैदान इत्यादि इस वातावरण की विशेषताओं में शामिल हैं।
154. निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य स्रोत लोहे का सर्वोत्तम स्त्रोत है ?
(A) सेब
(B) चावल
(C) नारंगी
(D) गेहूँ
Ans. *
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- * यद्यपि सेब और संतरों में आयरन की मात्रा अधिक नहीं होती लेकिन इनमें विटामिन C पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आयरन के अवशोषण में वृद्धि करता है। अनुसंधानकर्ताओं ने हाल ही में चावल के पौधे के विशेष जीन फेरिटिन (ferritin) से फेसीओलस वल्गेरिज (phaseolus vulgaris) प्रजाति की खोज की है जिससे आयरन की मात्रा में दोगुनी वृद्धि हो सकती है। निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए गेहूँ भी आयरन का एक प्रमुख स्रोत है। चावल और गेहूं दोनों मुख्यतः कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख स्रोत हैं इन्हें आयरन के मुख्य स्रोतों में शामिल नहीं किया जाता।
155. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्लड ग्रुप सर्वव्यापक ग्राह्यता रखता है ?
(A) A
(B) B
(C) AB
(D) Ο
Ans. (C) AB
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- एबीओ (ABO) सिस्टम के अंतर्गत वह व्यक्ति जिसका ब्लड ग्रुप AB है, वह किसी अन्य ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति से रक्त प्राप्त कर सकता है। AB ब्लड ग्रुप में लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) शामिल होती हैं जिसमें A और B दोनों एंटीजन पाए जाते हैं। इस प्रकार इस ग्रुप के एंटीजन में प्लाज्मा से प्रतिरोध करने (प्रतिरोधी) की क्षमता नहीं होती जो अन्य रक्त समूहों में पाई जाती है।
156. कैल्सियम की आवश्यकता निम्नलिखित में किस निमित्त है ?
(A) माँसपेशियों के कार्य करने
(B) खून जमने
(C) हड्डियों के विकास
(D) उपरोक्त सभी
Ans. (D) उपरोक्त सभी
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- मजबूत हड्डियों के लिए शरीर को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। मांसपेशियों को गति कराने और मस्तिष्क का संकेत शरीर के अन्य भागों में पहुँचाने के लिए भी शरीर को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। मांसपेशियों के संकुचन और हृदय की मांसपेशियों के संकुचन की दर को नियंत्रित करने के लिए कैल्शियम सहायक होता है। रक्त के थक्के की निर्माण प्रक्रिया में भी कैल्शियम मुख्य भूमिका निभाता है।
157. निम्नलिखित में कौन सा विटामिन जल में घुलनशील है ?
(A) विटामिन-ए
(B) विटामिन-डी
(C) विटामिन-ई
(D) विटामिन-सी
Ans. (D) विटामिन-सी
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- मुख्य रूप से विटामिन दो प्रकार के होते हैं: वसा में घुलनशील विटामिन और जल में घुलनशील विटामिन। बी-कॉम्पलेक्स विटामिन और विटामिन सी जल में घुलनशील विटामिन है जो शरीर में संग्रहित नहीं होते और प्रतिदिन पुनःस्थापित होते हैं। विटामिन ए, डी, ई और के वसा में घुलनशील हैं जो वसा में घुलने से पूर्व रक्त में अवशोषित हो जाते हैं।
158. दही का खट्टापन निम्नलिखित के कारण होता है :
(A) साइट्रिक एसिड
(B) लैक्टिक एसिड
(C) एसीटिक एसिड
(D) इनमें से कोई नहीं
Ans. (B) लैक्टिक एसिड
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- जीवाणु वर्ग से संबंधित लैक्टोबैसिलस (lactobacillus) किण्वन की प्रक्रिया द्वारा शर्कराओं को (लैक्टिक अम्ल) में परिवर्तित कर सकता है। यह जीवाणु लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में परिवर्तित करता है, जिससे दही में खट्टापन आता है। कच्चे दूध में प्राकृतिक रूप से लैक्टोबैसिलस समाहित होते हैं।
159. ब्लड कैंसर को आमतौर पर इस नाम से जाना जाता है :
(A) ल्यूकोडर्मा
(B) ल्यूकेमिया
(C) अनीमिया
(D) हीमोफीलिया
Ans. (B) ल्यूकेमिया
(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)
Explain :- रक्त कैंसर के तीन मुख्य वर्ग हैं: ल्यूकेमिया, लिम्फोमा एवं मायेलोमा। ल्यूकेमिया रक्त एवं अस्थि-मज्जा का कैंसर रोग है। जब किसी व्यक्ति को ल्यूकेमिया होता है तब शरीर अत्यधिक मात्रा में श्वेत रक्त कणिकाओं को बनाता है जिन्हें ल्यूकोसाइट्स कहते हैं।
160. बीमारियों और उनके जाँच को सही रूप में दोनों स्तंभों से मिलान करें :
(a) विडाल टेस्ट 1. गठिया
(b) डिक टेस्ट 2. डेंगू बुखार
(c) टोर्निकेट टेस्ट 3. टाईफायड
(d) आर.ए. फेक्टर 4. एड्स
(E) एलिसा टेस्ट 5. स्कारलेट फीवर
a b c d e
(A) 3 5 2 1 4
(B) 2 5 3 1 4
(C) 1 2 3 4 5
(D) 3 4 2 5 1
Ans. (A) 3 5 2 1 4
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- विडाल टेस्ट: आन्त्र (टाइफाइड) ज्वर के निदान में सहायक है, डिक टेस्ट: लोहित (स्कारलेट) ज्वर की पहचान के लिए 1924 में इसका विकास किया गया था, टोर्निकेट टेस्ट: डेंगू की जाँच के लिए किया जाने वाला एक महत्त्वपूर्ण टेस्ट है, आर.ए. फैक्टर: गठिया से पीड़ित लोगों में विद्यमान आरएफ एंटीबॉडी की मात्रा मापने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, एलिसा टेस्ट: एचआईवी-एड्स के संक्रमण का पता लगाने के लिए किया जाने वाला पहला टेस्ट है।
161. हाल ही में ब्राजील में नवजात शिशुओं में माईक्रोसेफली या लघुशीर्षता के लक्षण मिले हैं। इसका कारण है :
(A) जीका वायरस
(B) इबोला वायरस
(C) वेरियोला वायरस
(D) रुबेला वायरस
Ans. (A) जीका वायरस
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- शोधकर्ताओं ने पाया है कि ब्राजील में जीका वायरस के कारण माइक्रोसेफाली से पीड़ित कई नवजात शिशुओं का मस्तिष्क पूर्णतः विकसित नहीं हो सका। अविकसित मस्तिष्क का प्रमुख कारण जीका वायरस से संबंधित है। यह डेंगू के समान मच्छर-जनित रोग है। जीका वायरस के कारण माइक्रोसेफाली से पीड़ित नवजात शिशुओं के सिर का आकार सामान्य बच्चों की तुलना में छोटा होता है और उनका मस्तिष्क पूर्णतः विकसित नहीं हो पाता।
162. गाय की गर्भावधि क्या है ?
(A) 150 दिन
(B) 274-280 दिन
(C) 300 दिन
(D) 365 दिन
Ans. (B) 274-280 दिन
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा 27.03.2016)
Explain :- गाय की गर्भावस्था उसकी आयु, नस्ल और लिंग पर निर्भर करती है। सामान्यतः गाय की गर्भावस्था 279 से 287 दिन होती है। कई नस्लों में गर्भावस्था 283 दिन होती है। बछिया की तुलना में बछड़ों को जन्म देने वाली गाय की गर्भावस्था कुछ अधिक होती है।
163. दुधारु पशुओं में कैल्सियम की कमी के कारण होता है :
(A) मिल्क फीवर
(B) खुरहा
(C) एंथ्रेक्स
(D) बोवाईन फ्लू
Ans. (A) मिल्क फीवर
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- ‘मिल्क डिजीज’ दुधारू पशुओं को होने वाला एक रोग है, जिसके परिणामस्वरूप रक्त में विद्यमान कैल्शियम का स्तर (हाइपोकैल्सीमिया) कम हो जाता है। यह स्थिति प्रसव के बाद, स्तन पान काल के दौरान उत्पन्न होती है, जब खीस उत्पादन के लिए कैल्शियम की मांग होने पर कैल्शियम को संघटित करने की शरीर की सामर्थ्यता में वृद्धि होती है।
164. निम्नलिखित में से कौन सा एक, भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है ?
(A) खारे पानी का मगर
(B) ऑलिव रिड्ले टर्टल
(C) गंगा की डॉलफिन
(D) घड़ियाल
Ans. (C) गंगा की डॉलफिन
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- गंगा के जल क्षेत्र में पाया जाने वाला डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जंतु है। यह कहा जाता है कि यह स्तनपायी जंतु पवित्र गंगा की शुद्धता का प्रतिनिधित्व करता है क्योंकि यह केवल शुद्ध और ताजे जल में जीवित रह सकता है। यह जंतु मुख्यतः गंगा और बहापुत्र तथा बांग्लादेश, भारत और नेपाल में बहने वाली उनकी सहायक नदियों में पाया जाता है।
165. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(a) एड्रेनेलीन 1. गुस्सा, डर
(b) एस्ट्रोजेन 2. साथी आकर्षित करना गंध ग्रहण शक्ति के माध्यम से
(c) इन्सुलिन 3. महिलाएँ
(d) फेरोमोन्स 4. ग्लूकोज
कूट :
a b c d
(A) 3 1 4 2
(B) 1 2 3 4
(C) 1 3 4 2
(D) 3 2 1 4
Ans. (C) 1 3 4 2
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- एड्रीनेलीन: दबाव, क्रोध या भय के प्रतिक्रिया स्वरूप स्रावित होने वाला हार्मोन है, एस्ट्रोजेन: मुख्यतः मादा यौन लक्षणों के विकास को प्रेरित करने वाला हार्मोन है जो मादा में लैंगिक प्रजनन के विकास के लिए उत्तरदायी है, इन्सुलिन: एक हार्मोन है जो ग्लूकोज के उपापचय के लिए महत्त्वपूर्ण है, फेरोमोन्स: यह गन्ध के द्वारा समान प्रजाति के सदस्यों को आकर्षित करने के लिए स्रावित होने वाला हार्मोन है।
166. एक कार्बन क्रेडिट समतुल्य है
(A) 10 किग्रा CO2
(B) 100 किग्रा CO2
(C) 1,000 किग्रा CO2
(D) 10,000 किग्रा CO2
Ans. (C) 1,000 किग्रा CO2
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा 27.03.2016)
Explain :- कार्बन क्रेडिट व्यापार के लिए दिए गए प्रमाण पत्र के लिए प्रयुक्त होने वाला एक सामान्य शब्द है यह शब्द एक टन (1000 किग्रा.) कार्बन डाइऑक्साइड (CO_2) का उत्सर्जन करने के लिए दी गई अनुमति का प्रतिनिधित्व करता है। कार्बन क्रेडिट राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन हाउस गैसों की सान्द्रता में वृद्धि को कम करने के लिए प्रयुक्त होने वाला एक प्रमुख घटक है।
167. मिनामाता व्याधि का मुख्य कारण है :
(A) आर्सेनिक विषाक्तता
(B) सीसा विषाक्तता
(C) पारद विषाक्तता
(D) कैडमियम विषाक्तता
Ans. (C) पारद विषाक्तता
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- मिनामाता तंत्रिका-तंत्र को प्रभावित करने वाला एक रोग है जो पारे की अधिक मात्रा के कारण विषाक्तता में वृद्धि के परिणामस्वरूप होता है। इस रोग की खोज सर्वप्रथम 1956 में जापान के कुमामोतो प्रीफेक्चर में स्थित मिनामाता शहर में हुई थी। इसी के नाम पर रोग का नामकरण किया गया। चिस्सो कॉर्पोरेशन की केमिकल फैक्टरी से निकलने वाले औद्योगिक अपशिष्ट जल में मिथाइल मरकरी के उत्सर्जन के कारण यह रोग उत्पन्न हुआ।
168. अम्ल वर्षा किनके द्वारा होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के कारण होती है ?
(A) कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन
(B) कार्बन मोनो-ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड
(C) ओजोन और कार्बन डाइऑक्साइड
(D) नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड
Ans. (D) नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड के उत्सर्जन के कारण अम्लीय वर्षा होती है। सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड वायुमंडल में अम्ल उत्पन्न करने के लिए जल के अणुओं के साथ अभिक्रिया करते हैं। सल्फर डाईऑक्साइड (SO_2) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO_x) मुख्य प्रदूषक हैं जिनके कारण अम्लीय वर्षा होती है। इस वर्षा के परिणामस्वरूप पौधों, जलीय जंतुओं और आधारभूत संरचनाओं पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।
169. निम्नलिखित में से किसे जैविक खाद के रूप में प्रयुक्त किया जाता है ?
(A) नीम
(B) एजोला
(C) यूरिया
(D) पोटैशियम
Ans. (B) एजोला
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- एजोला, जलीय पर्णांगों (फर्नस) की सात प्रजातियों का एक वर्ग है। नाइट्रोजन को स्थिर रखने की अपनी सामर्थ्यता के कारण यह एक आदर्श जैव-उर्वरक है। दक्षिण-पूर्व एशिया के कई भागों में इसे जैव-उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है। जब इसे जलमग्न क्षेत्रों में धान के साथ उगाया जाता है तो एजोला की अवशेष सामग्री धान के पौधों के लिए नाइट्रोजन उत्सर्जित करती है, यह अवशेष सामग्री प्रतिवर्ष प्रति हेक्टेयर 9 टन प्रोटीन प्रदान करती है।
170. निम्न प्रदूषकों में कौन जैव विघटित है ?
(1) पारा
(2) वाहित मल
(3) प्लास्टिक
(4) एसबेस्टस
Ans. (2) वाहित मल
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- मलजल (सीवेज) जैव-निम्नीकरण प्रदूषक का एक उदाहरण है। यह विशिष्ट रूप से ऐसा प्रदूषक है जो हानिकारक नहीं है और इसे प्राकृतिक रूप से अपघटित किया जा सकता है। जैव-निम्नीकरणीय प्रदूषक जैसे मलजल (सीवेज), जो जंतुओं के मल और नाइट्रोजनी अपशिष्ट पदार्थों से निर्मित होता है, को सूक्ष्मजीवों द्वारा आसानी से नष्ट किया जा सकता है और पारिस्थितिक तंत्र में दीर्घकालीन संतुलन बनाए रखने के लिए इसे प्रभावशाली रूप से पृथक् किया जा सकता है।
171. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(विशेषताएँ) (जानवर)
(a) पर रहित कीड़ा 1. कीवी
(b) उड़ान रहित पक्षी 2. सिल्वर फिश
(c) अंग रहित रेंगने वाला 3. मछली
(d) अंग रहित पशु 4. साँप
कूट :
a b c d
(A) 1 4 2 3
(B) 2 1 4 3
(C) 3 1 2 4
(D) 4 1 3 2
Ans. (B) 2 1 4 3
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- पंखहीन कीट: सिल्वर फिश, उड़ानरहित पक्षी: कीवी, अंगहीन सरीसृप: साँप, अंगहीन जंतु: मछली।
172. ओजोन बायोस्फीयर को बचाती है :
(A) इन्फ्रा-रेड किरणों से
(B) अल्ट्रवॉयलेट किरणों से
(C) एक्स-किरणों से
(D) गामा-किरणों से
Ans. (B) अल्ट्रवॉयलेट किरणों से
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- ओजोन परत से तात्पर्य पृथ्वी के समतापमण्डल में स्थित उस क्षेत्र से है जो सूर्य की पराबैंगनी (UV) विकिरण की अधिकांश मात्रा को अवशोषित कर लेती है। यह परत सूर्य की मध्यम आवृत्ति वाली पराबैंगनी प्रकाश की 97% से 99% मात्रा अवशोषित कर लेती है। ओजोन परत के क्षतिग्रस्त होने पर या पराबैंगनी किरणों को अवशोषित न करने पर, पृथ्वी की सतह के निकट विद्यमान जीवन के सभी रूपों की हानि की संभावना बढ़ जाएगी।
173. सूची-1 (भारतीय वन्य जीवन नस्ल) को सूची-II (वैज्ञानिक नाम) से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(a) ग्रेट इंडियन बस्टर्ड 1. पाइथोन मोलूरस
(b) इंडियन रॉक पाइथन 2. आरडियोटिस निगरीसेप्स
(c) एशियाटिक हाथी 3. मेलूरस उर्सिनस
(d) स्लौथ बीयर 4. इलीफीस इंडिकस
कूट :
a b c d
(A) 2 4 1 3
(B) 2 1 4 3
(C) 2 1 3 4
(D) 2 3 1 4
Ans. (B) 2 1 4 3
(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)
Explain :- सोहन चिड़िया: आर्डिओटिज निग्रीसेप्स, इंडियन रॉक पाइथन: पाइथन मॉलुरस, एशियाई हाथी: एलिफाज मेक्सिमस, रीछ: मेलुरसस यूरसिनस।
174. H1 N1 इसके द्वारा होता है :
(A) विषाणु
(B) जीवाणु
(C) कवक
(D) कारण पता नहीं
Ans. (A) विषाणु
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- एच1एन1 इन्फ्लुएंजा A वायरस का सब टाइप (अवरूप) है। यह 2009 के हयूमेन इन्फ्लुएंजा (फ्लू) का सबसे सामान्य कारण था और यह 1918 में फैली महामारी स्पेनिश फ्लू से सम्बद्ध है। सार्वजनिक मीडिया द्वारा इस विकार को प्राय: स्वाइन फ्लू के नाम से संबोधित किया जाता है।
175. प्राकृतिक रेशम की कितनी मुख्य किस्में हैं ?
(A) 2
(B) 4
(C) 6
(D) 8
Ans. (B) 4
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- प्राकृतिक रेशम चार प्रकार के होते हैं : मलबेरी, टसर, इरी और मुगा जिन्हें विश्व में व्यापारिक स्तर पर जाना जाता है और उत्पादित किया जाता है। इन चारों में से मलबेरी (शहतूत) रेशम सबसे महत्त्वपूर्ण रेशम है जो विश्व के कुल रेशम उत्पादन में 90 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है। इस प्रकार, “सिल्क” शब्द व्यापक स्तर पर शहतूत के रेशम के कीड़े से उत्पन्न रेशम से संबंधित है।
176. अपने मोबाइल फोन तक पहुँच नहीं हो पाने (एक्सेस खोने) का डर कहलाता है :
(A) नोमोफोबिया
(B) मोनोफोबिया
(C) सीनोफोबिया
(D) यूफोबिया
Ans. (A) नोमोफोबिया
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- नोमोफोबिया मोबाइल फोन कॉन्टैक्ट से बाहर होने के भय के लिए प्रस्तावित एक नाम है। सामान्य शब्दों में, यह मोबाइल फोन पहुँच से बाहर होने का डर है। संक्षिप्त शब्द “नो मोबाइल फोन फोबिया” की खोज 2008 में ग्रेट ब्रिटेन के डाक विभाग द्वारा एक अध्ययन के दौरान की गई थी। इस विभाग ने मोबाइल फोन यूजर्स की चिंताओं पर ध्यान देने के लिए एक अनुसंधान संगठन की स्थापना की थी।
177. लाइपेज द्वारा वसा के जलीय अपघटन पर मिलता है :
(A) वसीय अम्ल और अमीनो अम्ल
(B) वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल
(C) ग्लिसरॉल और अमीनो अम्ल
(D) ग्लिसरॉल और अल्कोहल
Ans. (B) वसीय अम्ल और ग्लिसरॉल
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- लाइपेज द्वारा वसा के जल-अपघटन से वसीय अम्ल और ग्लिसरोल उत्पन्न होता है। मनुष्यों में, वसा का पाचन पायसीकरण के साथ आरंभ होता है और क्षुद्रांत्र (इलीय) में समाप्त होता है जहाँ पाचित वसा को वसीय अम्ल के रूप में अवशोषित कर लिया जाता है और ग्लिसरोल को अन्तत: लैक्टिल में अवशोषित कर लिया जाता है।
178. यह एक संग्रथित फल है :
(A) शहतूत
(B) स्ट्रॉबेरी
(C) शरीफा
(D) लीची
Ans. (A) शहतूत
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- बहुल या संग्रथित फल फूलों के समूह (जिसे पुष्पपुंज कहते हैं) से निर्मित एक फल है। प्रत्येक फूल एक फल उत्पन्न करता है, लेकिन ये एक समूह में परिपक्व होते हैं। उदाहरण के लिए अनानास, अंजीर, शहतूत, ओसिज-ऑरेंज और ब्रेडफ्रूट।
179. यदि दोनों जनकों का रुधिर वर्ग AB हो, तो उनके बच्चों के संभावित रुधिर वर्ग होंगे :
(A) A, B, AB और O
(B) A, B और AB
(C) A और B
(D) A, B और O
Ans. (B) A, B और AB
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- यदि माता-पिता दोनों का रक्त समूह AB है तो बच्चों का संभावित रक्त समूह है:
| A | B | |
| A | AA | AB |
| B | AB | BB |
इस प्रकार, संभावित रक्त समूह A, B और AB होगा।
180. भूख लगने पर कोई व्यक्ति सर्वप्रथम उपयोग करता है अपनी :
(A) ग्लाइकोजेन
(B) वसा
(C) रुधिर प्रोटीन
(D) पेशी प्रोटीन
Ans. (A) ग्लाइकोजेन
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- एक व्यक्ति भूख लगने पर सर्वप्रथम अपने ग्लाइकोजेन का प्रयोग करता है। यह संचित भोजन के रूप में यकृत में उपस्थित रहता है। यह शरीर की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हार्मोन ग्लुकेजन की उपस्थिति में शीघ्रता से ग्लूकोज में परिवर्तित हो जाता है।
181. यह एक प्रोटीन नहीं है :
(A) कोलेजन
(B) इलास्टीन
(C) रेशम
(D) लिम्फोसाइट
Ans. (D) लिम्फोसाइट
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- लसीकाणु (Lymphocyte) एक प्रोटीन नहीं है, लेकिन श्वेत रक्त कण का एक प्रकार है जो प्रतिरक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु प्रतिपिण्डों (एंटीबॉडीज) को उत्पन्न करने के लिए उत्तरदायी है।
182. यह आयन रुधिर प्लाज्मा में उपस्थित नहीं होता :
(A) Na+
(B) Ca++
(C) Mg++
(D) Cu++
Ans. (D) Cu++
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- Cu++ वह आयन है जो रक्त प्लाज्मा में उपस्थित नहीं होता। यदि यह आयन रक्त में उपस्थित रहता तो रक्त का रंग नीला होता।
183. इसकी पोषण विधि होलोफाइटिक है :
(A) अमीबा
(B) शेर
(C) युग्लीना
(D) केंचुआ
Ans. (C) युग्लीना
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- होलोफाइटिक न्यूट्रिशन (पादपसंय): यह स्वपोषी पोषण के समान है जिसमें कार्बनिक कच्ची सामग्रियों को सौर ऊर्जा की सहायता से कार्बनिक अवस्था में परिवर्तित करने के लिए बाहर से प्राप्त किया जाता है। इस प्रकार का पोषण युग्लिना में पाया जाता है।
184. यह स्टेरॉय स्त्रावित करता है :
(A) मुख गुहा
(B) आमाशय
(C) अग्न्याशय
(D) पित्ताशय
Ans. (C) अग्न्याशय
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- अग्न्याशय हार्मोन के रूप में स्टेरॉयड स्रावित करता है इसके बावजूद पेप्टाइड हार्मोन द्वारा इन्सुलिन स्रावित किया जाता है।
185. यह श्वसन श्रृंखला का उपयोग कर पादप कोशिकाओं में ऊर्जा का उत्पाद करता है :
(A) केन्द्रक
(B) माइटोकॉन्ड्रिया
(C) राइबोसोम
(D) हरित लवक
Ans. (B) माइटोकॉन्ड्रिया
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- माइटोकॉण्ड्रिया कोशिकीय श्वसन स्थल है जहाँ क्रेब चक्र और इलेक्ट्रॉन को वहन करने वाली श्रृंखला एटीपी के रूप में ऊर्जा उत्पन्न करने हेतु घटित होती है।
186. विषाणुओं में होता है :
(A) केवल DNA
(B) केवल RNA
(C) RNA और DNA दोनों
(D) या तो RNA या DNA
Ans. (D) या तो RNA या DNA
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- वायरस में RNA या DNA दोनों में से कोई एक होता है। एचआईवी वायरस और पोलियो वायरस में RNA होता है क्योंकि आनुवंशिक मटीरियल रेट्रोवायरस कहलाता है।
187. एक पायस में परिक्षिप्त कणों का आकार इस परास में होता है :
(A) 100 Å-1000 Å
(B) 10 Å-10000 Å
(C) 1000 Å 10,000 Å
(D) > 10,000 Å
Ans. (B) 10 Å-10000 Å
(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)
Explain :- एक पायस (कोलाइड) में परिक्षिप्त/बिखरे कणों का आकार 1 और 1000 नैनोमीटर अर्थात् 10Å – 10000Å की रेंज में होता है।
188. विकर मूलतः होते हैं :
(A) वसा
(B) शर्करा
(C) प्रोटीन
(D) विटामिन
Ans. (C) प्रोटीन
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- विकर मूलतः प्रोटीन होता है। विकर बहुत सारे पौधों में पाए जाते हैं जैसे- रीड्स (Reeds) में, घासें (बांस भी शामिल), लताएं (creeper) (Rattan (ड्राम जैसी) शामिल) और पतले शाखा वाले पौधे (सामान्यत: विलो (willow)) इसका प्रयोग फर्नीचर की बुनाई में किया जाता है।
189. मायोपिया के रोगी को इसके निवारण के लिए चाहिए होता है :
(A) अवतल लेंस
(B) उत्तल लेंस
(C) उभयोत्तल लेंस
(D) लेंस प्रत्यारोपण
Ans. (A) अवतल लेंस
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- निकट दृष्टि दोष (Short Sightedness or Myopia) – जिस नेत्र में निकट-दृष्टि दोष होता है वह दूर स्थित वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता है। उसके लिए दूर-बिंदु (जो सामान्य आँख के लिए अनंत दूरी पर होता है) अनंत न होकर नेत्र के निकट कोई बिंदु फोकस पर होता है। इस दोष के कारण लेंस की गोलाई बढ़ जाती है, लेंस की फोकस दूरी घट जाती है, और लेंस की क्षमता बढ़ जाती है। इस कारण वस्तु का प्रतिबिम्ब रेटिना पर न बनकर रेटिना के आगे बन जाता है। इस दोष को दूर करने के लिए जिस चश्मे का व्यवहार किया जाता है उसका लेंस अपसारी (diverging) या अवतल (Concave) होता है। दूर से आने वाली समांतर किरणें पहले अवतल लेंस से अपसारित होकर और फिर नेत्र-लेंस से अभिसारित होकर रेटिना पर फोकस हो जाती है और इस प्रकार नेत्र बहुत दूर (अनंत) पर स्थित वस्तु को स्पष्ट देख पाता है।
190. हल्दी पौधे के इस भाग से प्राप्त होती है :
(A) तना
(B) जड़
(C) फल
(D) फूल
Ans. (A) तना
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- हल्दी शाक के जिंजर फैमिली (zingiberacee) का सदस्य है जो Curcuma longa पौधे के भूमिगत तने “प्रकन्द (Rhizome)” से प्राप्त होता है। हल्दी का प्रकन्द कुछ पीलापन नारंगी गांठदार रसदार तना (Yellowish orange tuberous juicy stem) होता है। प्रकन्द का बाहरी हिस्सा पीलापन भूरा (Yellowish brown) रंग से ढका होता है।
191. श्वेत रक्त कणिकाएँ कितने प्रकार की होती है ?
(A) 3
(B) 4
(C) 5
(D) 6
Ans. (C) 5
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- श्वेत रुधिर कणिकाएँ (WBC) को मुख्यतः 5 भागों में बाँटा जाता है – (i) न्यूट्रोफिल (Neutrophil), (ii) लिम्फोसाइट (Lymphocytes), (iii) मोनोसाइट (Monocytes), (iv) इओसिनोफिल (Eosinophils), (v) बेसोफिल (Basophils)। WBC को ल्यूकोसाइट (leucocytes) भी कहते हैं। ये अनियमित आकृति की केन्द्रकयुक्त तथा हीमोग्लोबिन रहित होती हैं। इसकी संख्या RBC से कम होती है। श्वेत रुधिर कणिकाएँ बाहरी पदार्थों और बहुत सारे इंफेक्टेड से बचाता है।
192. लसिका इसमें उपस्थित होती है :
(A) संवहन ऊतक
(B) उपास्थि
(C) शल्की ऊतक
(D) तांत्रिका तन्तु
Ans. (A) संवहन ऊतक
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- लसिका (lymph) एक संयोजी ऊतक है जो प्लाज्मा और सिर्फ एक प्रकार का श्वेत रक्त कोशिका (WBC) है। कोशिकाओं के चारों ओर द्रव की एक पतली परत होती है जिन्हें ऊतक द्रव (Tissue Fluid) कहते हैं। रुधिर एवं कोशिकाओं के मध्य होने वाले पदार्थों का आदान-प्रदान इसी ऊतक द्रव के माध्यम से होता है। वास्तव में रुधिर कोशिकाओं से पदार्थ जैसे- भोजन, ऑक्सीजन आदि सबसे पहले इसी ऊतक द्रव में विसरित होते हैं और तब ऊतक द्रव से कोशिकाओं में। इसी प्रकार कोशिकाओं से पदार्थ जैसे – CO2, यूरिया आदि इसी ऊतक द्रव में विसरित होते हैं, फिर इस द्रव से रुधिर कोशिकाओं में। यह ऊतक द्रव वाहिनियों में एकत्रित होता है। वाहिनियों में एकत्रित होने के बाद इसे लसिका कहते हैं।
जन्तु ऊतक
A. एपिथीलियल
* स्क्वामश
* क्युबोइडल
* कॉलुमनर
* ग्लैंड्युलर
* सिलिएटेड
B कनेक्टिव
* एरिओलार
* एडिपोज
* कार्टिलेज
* बोन
* टेन्डन
* लिगामेन्ट
* ब्लड
* लिम्फ
C मस्क्यूलर
* स्ट्रेटेड
* नॉन-स्ट्रेटेड
* कार्डिएक
D नर्वस
193. पीलिया रोग में रुधिर में निम्न की मात्रा बढ़ जाती है :
(A) बिलिरुवीन
(B) हीमोग्लोबीन
(C) बाइल अम्ल
(D) पाइरूविक अम्ल
Ans. (A) बिलिरुवीन
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- हिपैटाइटीस या पीलिया या जॉन्डिस (Jaundice) एक यकृत रोग है, जिसमें रक्त में पित्त वर्णक (Bile pigment) अधिक मात्रा में चला आता है। इसमें त्वचा पीले रंग की तथा आँखें भी पीले रंग की हो जाती हैं। इसमें बिलीरुबीन (Bilirubin) की मात्रा बढ़ जाती है। बिलीरुबीन का स्तर 1.0 mg/dL (17 μmol/L) के नीचे होना चाहिए। पीलिया में 2-3 mg/dL (34-51 μmol/L) ज्यादा खतरनाक होता है।
194. कौन सबसे बड़ी ग्रंथि है ?
(A) अग्नाशय
(B) यकृत
C) फेफड़ा
(D) वृक्क
Ans. (B) यकृत
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत (Liver) है। जबकि शरीर की सबसे बड़ी अन्तःस्रावी ग्रंथि (Endocrine Gland) अवटु ग्रंथि (Thyroid Gland) है। यकृत शरीर का लंबा आंतरिक अंग है। यकृत लगभग 15 से 22 सेमी. लम्बा एवं चौड़ा तथा भार (Weight) में लगभग 1.5 किग्रा. होता है। यकृत एक प्रमुख पाचक ग्रंथि है जो कि कार्बोहाइड्रेट उपापचय, वसा उपापचय, पित्त का स्रावण इत्यादि कार्य करती है।
195. यह सैग्यूवोरस होते हैं :
(A) सर्प
(B) केंचुआ
(C) कॉकरोच
(D) मच्छर
Ans. (D) मच्छर
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- सैन्युवोरस (Sanguivorous) वैसा जीव होता है जो अपना जीवन पोषण रक्त (blood) से करता है। इसके कुछ उदाहरण हैं – लीच (leeches), उल्लू (bats), मच्छर (Mosquito) नर मच्छर अपना जीवन फूलों (Flowers) और स्वीट जूस पर बिताते हैं जबकि मादा मच्छर रक्त (blood) पर अंडे का विकास करती है। अगर इनको लगातार रक्त न मिले तो इनकी प्रजनन क्षमता कम हो जाती है।
196. कौन मास्टर ग्रंथि कहलाती है ?
(A) थायरॉइड
(B) पीयूष
(C) एड्रीनल
(D) अग्नाशय
Ans. (B) पीयूष
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- पीयूष ग्रन्थि (Pituitary gland) को मास्टर ग्रन्थि कहा जाता है क्योंकि यह अन्य अन्तः स्रावी ग्रन्थि के स्रावण को नियंत्रित करती है। साथ-ही-साथ यह व्यक्ति के स्वभाव, स्वास्थ्य, वृद्धि एवं लैंगिक विकास को भी प्रेरित करती है। इसका भार 0.6 ग्राम होता है। यह कपाल (Skull) की स्फेनॉयड (Sphenoid) हड्डी में सेलाटर्सिका (Sellaturcica) नामक गड्ढे में रहती है। यह तालु (Palante) एवं मस्तिष्क के अधरतुल के मध्य स्थित रहती है। स्त्रियों में गर्भावस्था के दौरान यह कुछ बड़ी हो जाती है।
197. यह विटामिन टॉकोफेरॉल होता है :
(A) A
(B) B
(C) D
(D) E
Ans. (D) E
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- टोकोफेरॉल (Tocopherol) विटामिन E को कहा जाता है। इसका मुख्य स्रोत पत्ती वाली सब्जियाँ, दूध, मक्खन, अंकुरित गेहूँ, वनस्पति तेल आदि है। इसका कार्य सामान्य प्रजनन के लिए आवश्यक होता है। इसकी कमी से जनन शक्ति कम हो जाती है। टोकोफेरॉल और टोकोट्राईनॉल वसा में घुलनशील हैं।
198. यह अपनी सामाजिक व्यवस्था के लिए प्रसिद्ध है :
(A) गाय
(B) सूअर
(C) मधुमक्खी
(D) मछलियाँ
Ans. (C) मधुमक्खी
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- मधुमक्खियाँ (Honey bees) सामाजिक कीट (insects) हैं जिसका मतलब है कि वे एक साथ बड़ी संख्या में और संगठित परिवार की तरह रहती हैं। ये तीन प्रकार की होती हैं वर्कर, ड्रोनस और एक रानी। हजारों की संख्या में वर्कर मधुमक्खी अपना छत्ता तैयार करती है और भोजन एकत्रित करती है। प्रत्येक सदस्य को एक टास्क का प्रदर्शन करना होता है।
199. नायलॉन इसके एकलकों के मध्य इस प्रकार का बंध है :
(A) आयोनिक
(B) कोमैलेन्ट
(C) एमाइड
(D) हाइड्रोजन
Ans. (C) एमाइड
(BSSC Inter Level परीक्षा, 05.02.2017)
Explain :- पेप्टाइड बंध को एमाइड बंध भी कहते हैं। यह नायलॉन में मोनोमर (एकलकों) के बीच पाया जाता है। नायलॉन कोपॉलीमर (Copolymer) होता है और यह एमीन (amine) और कार्बोक्सिल अम्ल के समान भागों जैसे मोनोमर (difunction) के प्रतिक्रिया द्वारा प्राप्त किया जाता है।
200. पादप जीवन में होने वाली निम्नलिखित घटनाओं के लिए कौन-सा सही क्रम है ?
i. फलन
ii. पुष्पन
iii. बीज अंकुरण
iv. बीजों का प्रकीर्णन
v. अंकुर
vi. कायिक वृद्धि
(A) (iii), (v), (vi), (ii), (i), (iv)
(B) (ii), (v), (vi), (1), (iv), (iii)
(C) (iii), (iv), (v), (vi), (i), (ii)
(D) (vi), (v), (iv), (iii), (ii), (i)
Ans. (A) (iii), (v), (vi), (ii), (i), (iv)
(BSSC चालक परीक्षा, 23.09.2018)
Explain :- बीज का निर्माण इस प्रकार से फल के अंदर होता है ताकि वो पूरे वातावरण में फैल सकें और नए पौधे के रूप में पनप सकें। इस प्रक्रिया को बीजांकुरण कहते हैं। बीज से अंकुर का पैदा होना सबसे प्रमुख प्रचलित उदाहरण है। वानस्पतिक वृद्धि पौधों की वृद्धि के ऐसे चरण को कहते हैं जो अंकुरण के बाद और पुष्पन के पूर्व होता है जिसके दौरान पौधों के अधिकांश पर्णसमूह विकसित होते हैं। इसके बाद पुष्पन और फल-विकास के चरण होते हैं। बीज का फैलना या बिखराव पुष्प के जीवन-चक्र का अंतिम चरण होता है। यह एक ऐसी प्रविधि है जिसके द्वारा पौधे के बीज अंकुरण हेतु नए स्थलों पर स्थानांतरित किये जाते हैं और उनसे नए पौधों का विकास होता है।
201. क्लोरोफिल में कौन-सा तत्त्व पाया जाता है ?
(A) सोडियम
(B) नाइट्रोजन
(C) मैग्नीशियम
(D) मैंगनीज
Ans. (C) मैग्नीशियम
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा. 08.12.2018 द्वितीय पाली)
Explain :- क्लोरोफिल में मैग्नीशियम इसके केंद्रीय धातु आयन के रूप में होता है और बड़े कार्बनिक अणु, जिसे यह बाँधता है, पोर्फिरीन के रूप में जाना जाता है। यह प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के लिए सूर्य के प्रकाश को ट्रैप करने का प्रमुख तत्व है। क्लोरोफिल विभिन्न रूपों में पाया जाता है।
202. वायु प्रदूषण का सूचक कौन-सा है ?
(A) लाइकेन
(B) नीला-हरा शैवाल
(C) फंजाई
(D) शैवाल
Ans. (A) लाइकेन
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 08.12.2018 द्वितीय पाली)
Explain :- लाइकेन को वायु प्रदूषण के संवेदनशील संकेतक के रूप में जाना जाता है, विशेष रूप से सल्फर डाइऑक्साइड के लिए। SO2 के लिए लाइकेन की चरम संवेदनशीलता आंशिक रूप से विशिष्ट संवहनी पौधों की तुलना में किसी दिए गए सांद्रता के लिए अधिक SO2 को अवशोषित करने की उसकी क्षमता से संबंधित है। वायु प्रदूषक न केवल विकास, प्रजनन क्षमता और आकृति विज्ञान पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, बल्कि कई तरह की शारीरिक प्रक्रियाएँ भी होती हैं, जो कि संरचनात्मक परिवर्तनों में भी परिलक्षित होती हैं।
203. पेप्टिक अल्सर के लिए कौन जिम्मेदार है ?
(A) हेलिकोबैक्टर पाइलोरी
(B) एंटामोइबा हिस्टेलिटिका
(C) प्लाज्मोडियम
(D) ट्रिपैनोसोमा ब्रूसी
Ans. (A) हेलिकोबैक्टर पाइलोरी
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 08.12.2018 द्वितीय पाली)
Explain :- पेप्टिक अल्सर ऐसे घाव हैं जो पेट के निचले हिस्से, निचले ग्रास नली, या छोटी आंत में विकसित होते हैं। ये आमतौर पर हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया के कारण सूजन के परिणामस्वरूप बनते हैं, साथ ही साथ पेट के अम्ल के क्षरण से। पेप्टिक अल्सर लगभग 4% आबादी में मौजूद हैं।
204. प्लाज्मा का मुख्य घटक है :
(A) पानी
(B) पोटिन
(C) नमक
(D) ग्लूकोज
Ans. (A) पानी
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 08.12.2018 द्वितीय पाली)
Explain :- प्लाज्मा रक्त का तरल घटक है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स को निलंबित कर दिया जाता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जिसमें 10 प्रतिशत आयन, प्रोटीन, घुलित गैसों, पोषक अणुओं और अपशिष्टों से बना होता है। प्लाज्मा में प्रमुख प्रोटीन एल्ब्युमिन होता है।
205. तारपीन का तेल निकाला जाता है:
(A) पाइन
(B) कोनिफर
(C) देवदार
(D) जूनिपेरियस
Ans. (A) पाइन
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 08.12.2018 द्वितीय पाली)
Explain :- तारपीन जीवित पेड़ों से रेजिन के आसवन द्वारा प्राप्त एक तरल पदार्थ है, जिसमें मुख्य रूप से पाइन शामिल है। यह मुख्य रूप से एक विलायक के रूप में और कार्बनिक संश्लेषण के लिए सामग्री के स्रोत के रूप में उपयोग किया जाता है। विलायक के रूप में, तारपीन का उपयोग तेल आधारित पेंट को पतला करने के लिए, वार्निश के उत्पादन के लिए, और रासायनिक उद्योगों के लिए कच्चे माल के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग सुगंधित रासायनिक यौगिकों के संश्लेषण में भी किया जाता है।
206. राइजोम का उदाहरण कौन-सा है ?
(A) अदरक
(B) आलू
(D) लहसुन
(4) जिमीकंद
Ans. (A) अदरक
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 08.12.2018 द्वितीय पाली)
Explain :- एक प्रकंद भूमिगत तने की उभरी हुई लंबाई होती है जो क्षैतिज रूप से बढ़ती है और इसके नीचे की तरफ जड़ें बनाती हैं जबकि ऊपर से नई पत्तियाँ और तने उग आते हैं और कलियाँ प्रत्येक तने की संरचना के साथ अंतराल पर बनती हैं। अदरक एक प्रकंद (संशोधित पौधे का तना) है जिसका उपयोग पौधों द्वारा भोजन के भंडारण के लिए किया जाता है।
BSSC BIOLOGY PREVIOUS YEAR QUESTION