ssc chsl geography previous year question

SSC CHSL GK/GA – Geography Practice Set 01

भूगोल

(Geography)

 भारत का सामान्य परिचय

(General Introduction to India)

1. पूर्वी तटीय मैदान का एक अन्य नाम है-

(a) कोंकण तटीय मैदान
(b) गुजरात मैदान
(c) कोरोमंडल तटीय मैदान
(d) मालाबार तटीय मैदान

Ans: (c) कोरोमंडल तटीय मैदान

[SSC CHSL (10+2) 2010]

Explanation: [भारत के पूर्वी तट के फाल्स डीवी बिंदु से केप कोमोरिन तक के भाग को कोरोमंडल तट कहा जाता है जबकि कोंकण, गुजरात मैदान और मालाबार तट का संबंध पश्चिमी तट के दक्षिणी भाग से है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।]

2. भारत के स्थलाकृतिक मानचित्र निम्न में से कौन-सा संगठन बनाता है ?

(a) भारतीय भौगोलिक सर्वेक्षण
(b) भारतीय सर्वेक्षण
(c) भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण
(d) भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण

Ans: (b) भारतीय सर्वेक्षण

[SSC CHSL (10+2) 2010, 2011]

Explanation: [विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सर्वेक्षण और मानचित्र संगठन, भारतीय सर्वेक्षण विभाग (सर्वे ऑफ इंडिया) की स्थापना 1767 ई. में की गई थी। विभाग का विशेष दायित्व देशभर में इलाकों को खोजा जाए और उनका मानचित्रण किया जाए ताकि समन्वित व तेज विकास के लिए मानक मानचित्र उपलब्ध हो सके। इस संगठन द्वारा प्राकृतिक नक्शों का डिजिटल कार्टोग्राफिकल (मानचित्रण) डाटा बेस बनाने का काम शुरू किया गया है।]

3. भारत के दक्षिण में सबसे दूरस्थ स्थल कौन-सा है ?

(a) केप कैमोरिन
(b) कैलीमियर प्वॉइंट
(c) इंदिरा प्वॉइंट
(d) पोर्ट ब्लेयर

Ans: (c) इंदिरा प्वॉइंट

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [इंदिरा प्वॉइंट भारत का सबसे दक्षिणतम बिंदु है, जो ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है।]

4. निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं लगती है ?

(a) पाकिस्तान
(b) बांग्लादेश
(c) भूटान
(d) श्रीलंका

Ans: (d) श्रीलंका

[SSC CHSL (T-1) online 08.03.2018 shift-1]

Explanation: [क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि से भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है जिसकी सीमाएं सात देशों से मिलती हैं। ये देश हैं बांग्लादेश, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, म्यांमार, भूटान एवं अफगानिस्तान। अतः स्पष्ट है कि श्रीलंका से भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा (स्थलीय) नहीं लगती है।]

5. दक्षिण ध्रुव प्रदेश (अंटार्कटिका) में स्थित भारत के स्थायी अनुसंधान केंद्र का नाम है-

(a) दक्षिण भारत
(b) दक्षिण निवास
(c) दक्षिण चित्र
(d) दक्षिण गंगोत्री

Ans: (d) दक्षिण गंगोत्री

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [उपर्युक्त में से दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिका में स्थित भारत के स्थायी अनुसंधान केंद्र का नाम है।]

 राज्य (State)

6. भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र कौन-सा है ?

(a) चंडीगढ़
(b) पुडुचेरी
(c) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
(d) लक्षद्वीप

Ans: (c) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

[SSC CHSL (10+2) 2010]

Explanation: [क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह है।]

7. भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य की सबसे लंबी तट रेखा है ?

(a) महाराष्ट्र
(b) आंध्र प्रदेश
(c) तमिलनाडु
(d) गुजरात

Ans: (d) गुजरात

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [भारत में गुजरात राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे लंबी है, जो देश के पश्चिमी तट पर स्थित है।]

8. लक्षद्वीप द्वीपसमूह कहां स्थित है ?

(a) इनमें से कोई नहीं
(b) बंगाल की खाड़ी
(c) अरब सागर
(d) हिंद महासागर

Ans: (c) अरब सागर

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [लक्षद्वीप, भारत के दक्षिण-पश्चिम में हिंद महासागर के एक भाग अरब सागर में स्थित एक भारतीय द्वीपसमूह है। इस द्वीपसमूह में 36 द्वीप हैं। इसकी राजधानी कवरत्ती है। समस्त केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप सबसे छोटा है।]

9. लक्षद्वीप में कितने द्वीपसमूह हैं ?

(a) 17
(b) 27
(c) 36
(d) 47

Ans: (c) 36

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [लक्षद्वीप द्वीपसमूह छोटे-बड़े कुल 36 द्वीपों से मिलकर बना है।]

10. कोंकण तट कहां से कहां तक विस्तृत है ?

(a) गोवा से कोच्ची
(b) गोवा से दीव
(c) दमन से गोवा
(d) गोवा से मुंबई

Ans: (c) दमन से गोवा

[SSC CHSL (T-1) online 04.03.2018 shift-1]

Explanation: [कोंकण तट भारत के पश्चिमी तट का पर्वतीय अनुभाग है। कोंकण में महाराष्ट्र और गोवा के तटीय जिले आते हैं। कोंकण तट की सीमा दमन से गोवा तक विस्तृत है।]

11. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी है ?

(a) गोवा
(b) केरल
(c) ओडिशा
(d) पश्चिम बंगाल

Ans: (a) गोवा

[SSC CHSL (T-1) online 06.03.2018 shift-1]

Explanation: [भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है तथा इसकी तट रेखा 7516.6 किमी. लंबी है। भारत की तट रेखा पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिंद महासागर और पश्चिम में अरब सागर सहित मुख्य भूमि और द्वीपों से घिरी है। इसकी तट रेखा पर नौ राज्य अवस्थित हैं। गोवा राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी (101 किमी.) है, जबकि गुजरात राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे लंबी (1214.70 किमी.) है।]

12. भारत का कौन-सा संघ शासित प्रदेश ऐसा है, जिसमें चार जिले हैं, किंतु उसके किसी भी जिले की सीमा, उसके किसी अन्य जिले की सीमा से नहीं मिलती ?

(a) चंडीगढ़
(b) पुडुचेरी
(c) दादरा तथा नागर हवेली
(d) अंडमान तथा निकोबार द्वीपसमूह

Ans: (b) पुडुचेरी

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश की सीमा इसके माहे जिले के द्वारा केरल से, पुडुचेरी एवं कराईकल जिले द्वारा तमिलनाडु से एवं यनम जिले के द्वारा आंध्र प्रदेश से लगी हुई है। अतः इसके किसी भी जिले की सीमा उसके किसी अन्य जिले की सीमा से नहीं मिलती।]

13. संघ राज्य क्षेत्र पुडुचेरी की सीमा किसके साथ नहीं लगती ?

(a) कर्नाटक
(b) तमिलनाडु
(c) आंध्र प्रदेश
(d) केरल

Ans: (a) कर्नाटक

[SSC CHSL (10+2) 2012, 2013]

Explanation: [पुडुचेरी के विभिन्न जिले तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश राज्यों में फैले हुए हैं, परंतु इसकी सीमा कर्नाटक राज्य के साथ नहीं लगती है।]

 पर्वत, दर्रा एवं झील

(Mountains, Passes and Lakes)

14. कुल्लू घाटी किसके बीच स्थित है ?

(a) लद्दाख और पीर पंजाल
(b) रनजोति और नागटिब्बा
(c) लेसेर हिमालय और शिवालिक
(d) धौलाधार और पीर पंजाल

Ans: (d) धौलाधार और पीर पंजाल

[SSC CHSL (10+2) 2012, 2011]

Explanation: [कुल्लू घाटी को पृथ्वी पर ‘देवताओं की घाटी’ की उपमा दी जाती है। यह धौलाधार और पीर पंजाल पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है। कुल्लू घाटी, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ब्यास नदी के सहारे विस्तृत है।]

15. पालघाट निम्नलिखित में से किन राज्यों को जोड़ता है ?

(a) सिक्किम और पश्चिम बंगाल
(b) महाराष्ट्र और गुजरात
(c) केरल और तमिलनाडु
(d) अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम

Ans: (c) केरल और तमिलनाडु

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [पालघाट केरल और तमिलनाडु को जोड़ने वाला एक प्रमुख दर्रा है।]

16. पिपली घाट दर्रा किस पर्वतीय भाग में स्थित है ?

(a) पश्चिमी घाट
(b) पूर्वी घाट
(c) विंध्याचल घाट
(d) अरावली

Ans: (d) अरावली

[SSC CHSL (T-1) online 14.03.2018 shift-1]

Explanation: [पिपली घाट दर्रा राजस्थान में अरावली पर्वत श्रेणी के अंतर्गत स्थित एक प्रसिद्ध पर्वतीय दर्रा है।]

17. गॉडविन ऑस्टिन है एक-

(a) दर्रा
(b) शिखर
(c) टेलिस्कोप आविष्कारक
(d) भू-वैज्ञानिक

Ans: (b) शिखर

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [भारत में सबसे ऊंची चोटी के-2 (गॉडविन ऑस्टिन) है जिसकी ऊंचाई 8,611 मीटर (28,251 फीट) है। यह जम्मू-कश्मीर के काराकोरम श्रेणी में अवस्थित है। यह माउंट एवरेस्ट के बाद विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी भी है।]

18. कौन-सा पर्वत हिमालयी श्रृंखला का अंग नहीं है ?

(a) अरावली
(b) कुनलुन
(c) कराकोरम
(d) हिंदुकुश

Ans: (a) अरावली

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [कुनलुन, कराकोरम एवं हिंदुकुश हिमालय श्रृंखला का अंग है। अरावली इस श्रृंखला का अंग नहीं है, बल्कि यह विश्व की सबसे पुरानी प्राचीन वलित पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है।]

19. वृहत्तर (ग्रेटर) हिमालय का दूसरा नाम क्या है ?

(a) हिमाद्रि
(b) सह्याद्रि
(c) असम हिमालय
(d) शिवालिक

Ans: (a) हिमाद्रि

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [वृहत्तर (ग्रेटर) हिमालय का दूसरा नाम ‘हिमाद्रि’ है।]

20. प्रायद्वीपीय भारत में उच्चतम पर्वत चोटी है-

(a) अनाईमुडी
(b) डोडाबेट्टा
(c) महेंद्रगिरि
(d) नीलगिरि

Ans: (a) अनाईमुडी

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [प्रायद्वीपीय भारत अथवा दक्षिण भारत की उच्चतम पर्वत चोटी अनाईमुडी है जिसकी ऊंचाई 2,695 मी. है। यह नीलगिरि के दक्षिण में अन्नामलाई पहाड़ी में स्थित है। डोडाबेट्टा ऐसी दूसरी ऊंची चोटी है, इसकी ऊंचाई 2637 मी. है। यह नीलगिरि की पहाड़ी में स्थित है। पश्चिमी घाट को सह्याद्रि भी कहा जाता है।]

21. किस पर्वतीय स्थल को ‘सतपुड़ा की रानी’ कहते हैं ?

(a) पंचमढी
(b) नीलगिरि
(c) महेंद्रगिरि
(d) कॉर्डमम

Ans: (a) पंचमढी

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित पंचमढ़ी पर्वतीय स्थल को सतपुड़ा श्रेणियों के बीच स्थित होने और इसके सुंदर स्थलों के कारण इसे ‘सतपुड़ा की रानी’ भी कहा जाता है।]

22. शिवसमुद्रम किस नदी द्वारा बनाया गया जलप्रपात है ?

(a) गंगा
(b) गोदावरी
(c) कृष्णा
(d) कावेरी

Ans: (d) कावेरी

[SSC CHSL (10+2) 2010]

Explanation: [शिवसमुद्रम जलप्रपात कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर स्थित एक प्रसिद्ध जलप्रपात है।]

23. भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात किस राज्य में है ?

(a) कर्नाटक
(b) आंध्र प्रदेश
(c) असम
(d) महाराष्ट्र

Ans: (a) कर्नाटक

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात कुंचीकल है। इसकी ऊंचाई 455 मी. है। यह कर्नाटक राज्य में स्थित है।]

 मिट्टी (Soil)

24. कपास के उत्पादन के लिए सबसे अच्छी मिट्टी कौन-सी है ?

(a) काली लावा मिट्टी
(b) दोमट मिट्टी
(c) पूर्ण जल वाहित मृदा
(d) कछारी मिट्टी

Ans: (a) काली लावा मिट्टी

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [कपास के उत्पादन के लिए सबसे अच्छी काली मिट्टी है। इसे काली कपास की मिट्टी कहा जाता है। इसमें उच्च जलधारण क्षमता और वायु संचारण अधिक होता है।]

25. लोनी और क्षारीय मृदा का भारत में एक और नाम है-

(a) रेगर
(b) बंगर
(c) कल्लर
(d) खादर

Ans: (c) कल्लर

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [भारत में लवणीय (लोनी) और क्षारीय मृदा को स्थानीय रूप से ‘कल्लर’ या ‘ऊसर’ भूमि के नाम से भी जाना जाता है।]

 

Click here 👇

SSC CGL GEOGRAPHY QUESTION (Post-01)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *