bihar ssc biology previous year question

BIHAR SSC BIOLOGY PREVIOUS YEAR QUESTION

BIOLOGY (जीव विज्ञान)

 

26. गाय के दूध का पीला रंग किसकी उपस्थिति के कारण होता है ?

(A) रेटिनॉल

(B) कैरोटीन

(C) राइबोफ्लेविन

(D) थियामिन

Ans: (B) कैरोटीन

[BSSC, 01-05-2005]

Explanation: गाय के दूध का पीला रंग कैरोटीन की उपस्थिति के कारण होता है।

27. बीजों को अच्छी तरह परिरक्षित रखा जा सकता है –

(A) ठंडे एवं शुष्क अवस्था में

(B) ठंडे एवं नम अबस्था में

(C) गर्म एवं शुष्क अवस्था में

(D) गर्म एवं नम अवस्था में

Ans: (A) ठंडे एवं शुष्क अवस्था में

[BSSC, 01-05-2005]

Explanation: बीज पौधे का जनक होता है बीजों को जमीन में रोपने तथा उपयुक्त मौसमी दशा उपलब्ध कराने से अंकुर बनते हैं तथा पेड़-पौधों में विकसित होता है। बीज को सुरक्षित रखने के लिए ठंडे एवं शुष्क अवस्था में रखा जाता है।

28. हार्मोन उपयोगी हैं –

(A) उपापचयी प्रक्रिया हेतु

(B) पाचन एवं पुनरुत्पादन हेतु

(C) ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए

(D) बीमारियों से बचाव हेतु

Ans: (A) उपापचयी प्रक्रिया हेतु

[BSSC, 01-05-2005]

Explanation: हार्मोन जटिल कार्बनिक पदार्थ है जो सजीवों में होने वाली विभिन्न जैव-रासायनिक क्रियाओं, वृद्धि एवं विकास, प्रजनन आदि का नियमन तथा नियंत्रण करता है। हार्मोन उपापचयी प्रक्रिया हेतु उपयोगी होता है।

29. एक वयस्क के शरीर में रक्त की मात्रा होती है –

(A) 3-4 लीटर

(B) 4-5 लीटर

(C) 5-6 लीटर

(D) 6-7 लीटर

Ans: (B) 4-5 लीटर

[BSSC, 01-05-2005]

Explanation: एक वयस्क के शरीर में रक्त की मात्रा 4 से 5 लीटर होनी चाहिए।

30. किस पेड़ से हम कुनैन प्राप्त करते हैं ?

(A) युकेलिप्टस

(B) सिनकोना

(C) नीम

(D) आम

Ans: (B) सिनकोना

[BSSC, 19-08-2007]

Explanation: सिनकोना एक सदाबहार पादप है जो झाड़ी अथवा ऊँचे वृक्ष के रूप में उपजता है। इसकी छाल से कुनैन नामक औषधि प्राप्त की जाती है।

31. हैजा का क्या कारण है ?

(A) जीवाणु

(B) विषाणु

(C) फफूँद

(D) शैवाल

Ans: (A) जीवाणु

[BSSC, 19-08-2007]

Explanation: हैजा जिसे एशियाई महामारी के रूप में भी जाना जाता है हैजा का कारण जीवाणु हैं। वाइब्रियो कोलेरी नामक जीवाणु के उत्पन्न करने वाले उपभेदों के कारण होता है।

32. मानव शरीर के किस अंग में यूरिया (Urea) का निर्माण होता है ?

(A) यकृत

(B) वृहद् अस्थि

(C) अग्न्याशय

(D) प्लीहा (स्पलीन)

Ans: (A) यकृत

[BSSC, 19-08-2007]

Explanation: मानव शरीर के लीवर में यूरिया का निर्माण होता है। लीवर शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है।

33. कौन-सा विटामिन दूध में नहीं पाया जाता है ?

(A) विटामिन A

(B) विटामिन C

(C) विटामिन D

(D) विटामिन B

Ans: (B) विटामिन C

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: दूध में विटामिन C नहीं पाया जाता हैं विटामिन C एक एस्कर्बिक अम्ल मानव एवं विभिन्न अन्य पशु प्रजातियों के लिए अत्यंत आवश्यक पोषक तत्व है।

34. मानव कोशिका में कितने क्रोमोसोम होते हैं ?

(A) 44

(B) 48

(C) 46

(D) 23

Ans: (C) 46

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: गुणसूत्र या क्रोमोसोम सभी वनस्पतियों व प्राणियों की कोशिकाओं में पाए जाने वाले तंतु रूपी पिंड होते हैं। मानव कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या 46 होती है।

35. सूर्य की किरणों से कौन सा विटामिन प्राप्त होता है ?

(A) विटामिन A

(B) विटामिन C

(C) विटामिन D

(D) विटामिन B

Ans: (C) विटामिन D

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: विटामिन-डी वसा-घुलनशील प्रो हार्मोन का एक समूह होता है। सूर्य कि किरणों से हमें विटामिन-डी प्राप्त होता है।

36. निम्न में से कौन सा रोग वंशानुगत होता है ?

(A) स्कर्वी

(B) रिकेट्स

(C) वर्षांधता

(D) रतौंधी

Ans: (C) वर्षांधता

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: वर्णान्धता एक आनुवंशिक रोग है, इसमें व्यक्ति को लाल तथा हरे रंग में अंतर नहीं पता चल पाता। इस रोग की वाहक स्त्रियाँ होती हैं, तथा इस रोग से मुख्यतः पुरुष ही प्रभावित होते हैं, स्त्रियों में यह नहीं होता। अन्य- स्कर्वी- Vitamin C की कमी से, रिकेट्स-D की कमी से तथा रतौंधी विटामिन A की कमी से होने वाले रोग है।

37. जेनर ने किस रोग का टीका सर्वप्रथम बनाया था –

(A) चेचक

(B) कॉलरा

(C) तपेदिक

(D) पोलियो

Ans: (A) चेचक

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: एडवर्ड जेनर अंग्रेज कार्य चिकित्सक तथा चेचक के टीके के आविष्कारक थे जेनर को अक्सर ‘इम्युनोलॉजी’ का पिता कहा जाता है।

38. हल्दी पौधे के किस भाग से प्राप्त की जाती है ?

(A) जड़

(B) तना

(C) फल

(D) बीज

Ans: (B) तना

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: हल्दी भारतीय वनस्पति है इसका पौधा 5-6 फुट तक का होता है। हल्दी पौधे के तने वाले भाग से प्राप्त होती है।

39. AIDS रोग किसके द्वारा फैलता है ?

(A) बैक्टीरिया

(B) कवक

(C) वाइरस

(D) प्रोटोजोआ

Ans:  (C) वाइरस

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: AIOSQ (Acquired Immuno Deficiency Syndrome) एक विषाणुजनित रोग है। यह रोग HIV नामक वायरस से होता है। इसका संक्रमण- लैंगिक संबंध, संक्रमित रक्त और सुई, संक्रमित माता के भ्रूण से होता है। इसका पहला मरीज 1981 में कैलिफोर्निया (USA) में पाया गया था। ELISA, ओर्रामोर, डिपस्टीक आदि इसके परीक्षण की विधियाँ हैं।

40. पाचन के रसों में निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल पाया जाता है ?

(A) लैक्टिक अम्ल

(B) टैनिक अम्ल

(C) अमीनो अम्ल

(D) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

Ans: (D) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल

[BSSC, 19-08-2007]

Explanation: हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एक प्रमुख अकार्बनिक अम्ल है पाचन के रसों में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल पाया जाता है।

41. मानव का मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम क्या होता है ?

(A) 1350

(B) 1230

(C) 1100

(D) 1500

Ans: (A) 1350

[BSSC, 19-08-2007]

Explanation: मानव का मस्तिष्क 1400 ग्राम का होता है।

42. मानव शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति किसके माध्यम से होती है ?

(A) लाल रक्त कोशिकाओं से

(B) सफेद रक्त कोशिकाओं से

(C) प्लाज्मा से

(D) ब्लड प्लेटलेट्स सेल से

Ans: (A) लाल रक्त कोशिकाओं से

[BSSC, 27-08-2006]

Explanation: लाल रक्त कोशिका रक्त की सबसे अधिक कोशिका है यह रीढ़धारी प्राणियों के श्वसन अंगों से ऑक्सीजन लेकर उसे शरीर के विभिन्न अंगों की कोशिकाओं तक पहुँचाने का सबसे सहज और व्याप्त माध्यम है।

43. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि है –

(A) लीवर

(B) अग्न्याशय

(C) स्ट्रेपी

(D) अमाशय

Ans: (A) लीवर

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: यकृत या लीवर शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है जो पित्त का निर्माण करती है। पित्त, यकृत वाहिनी उपतंत्र तथा पित्त-वाहिनी द्वारा ग्रहणी तथा पित्ताशय में चला जाता है।

44. ग्रीन हाउस किस पदार्थ का बना होता है ?

(A) लकड़ी

(B) ईंट व सीमेन्ट

(C) कांच

(D) लोहा

Ans: (C) कांच

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: हरित गृह या ग्रीन हाउस इसे ग्लास हाउस भी कहा जाता है जहाँ पौधे उगाए जाते हैं। ग्रीन हाउस विभिन्न तरह की आवरण सामग्रियों जैसे काँच या प्लास्टिक की छत और अक्सर काँच या प्लास्टिक की दीवारों के साथ बनी एक संरचना है।

45. शरीर के किस भाग में पित्त का निर्माण होता है ?

(A) यकृत

(B) तिल्ली

(C) पित्ताशय की थैली

(D) पैंक्रियाज

Ans: (A) यकृत

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: यकृत शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है। जो पित्त का निर्माण करती है। पित्त, यकृती वाहिनी उपतंत्र तथा पित्तवाहिनी द्वारा ग्रहणी तथा पित्ताशय में चला जाता है।

46. मियादी बुखार (Typhoid) में शरीर का मुख्य रूप से प्रभावित होने वाला अंग है –

(A) फेफड़ा

(B) तिल्ली

(C) लीवर (यकृत)

(D) आँत

Ans: (D) आँत

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: टॉइफाइड से प्रभावित होने वाला शरीर का मुख्य अंग आँत है। यह एक जीवाणुजनित हरोग है, जो संक्रमण से फैलता है। इसका वाहक साल्मोनेला टाइफी जीवाणु है। इसकी पहचान के लिए विडाल टेस्ट किया जाता है। यह दूषित जल, या खाने से फैलता है। इसका प्रमुख लक्षण तेज बुखार, भूख का कम होना, शरीर में दर्द होना, कमजोरी तथा उल्टी होना आदि है।

47. शरीर में रुधिर का भण्डार है –

(A) तिल्ली

(B) अस्थि-मज्जा

(C) हृदय

(D) यकृत

Ans: (A) तिल्ली

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: प्लीहा या तिल्ली एक अंग है जो सभी रीढ़धारी प्राणियों में पाया जाता है मानव में तिल्ली पेट में स्थित रहता है। यह पुरानी लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने का कार्य करता है तथा रक्त का संचित भंडार भी है। यह रोग निरोधक तंत्र का एक भाग है।

48. मानव शरीर में प्रति मिनट हृदय की धड़कन होती है –

(A) 55-65 बार

(B) 70-72 बार

(C) 90-100 बार

(D) 100-120 बार

Ans: (B) 70-72 बार

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: मानव शरीर में 70-72 बार प्रति मिनट हृदय की धड़कन धड़कती है।

49. मनुष्य के शरीर में कुल हड्डियों की संख्या होती है –

(A) 200

(B) 206

(C) 175

(D) 106

Ans: (B) 206

[BSSC, 28-05-2007]

Explanation: एक वयस्क मनुष्य में 206 हड्डियाँ होती है किंतु जब शिशु जन्म लेता हैं उस उक्त 229 हड्डियाँ होती है जोकि धीरे-धीरे बड़ी होने पर कम होकर 206 पर आ जाती है।

50. एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य रक्तचाप कितना होता है ?

(A) 100/50

(B) 120/80

(C) 150/100

(D) 80/100

Ans: (B) 120/80

[BSSC, 27-08-2000]

Explanation: रक्तचाप रक्त वाहिनियों में बहते रक्त द्वारा वाहिनियों की दीवारों पर डाले गए दबाव को कहते हैं एक स्वस्थ का सामान्य रक्तचाप 120/80 होना चाहिए। रक्तचाप को मापने वाले यंत्र को रक्त स्फीग्नोमैनोमीटर कहते हैं।

 

BIOLOGY (जीव विज्ञान) POST-01

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *