BIOLOGY (जीव विज्ञान)
1. यूरो-II नार्म्स का संबंध किस क्षेत्र से है ?
(A) प्रदूषण नियंत्रण
(B) मुद्रा
(C) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार
(D) खेल
Ans: (A) प्रदूषण नियंत्रण
[BSSC, 16-05-2010]
Explanation: यूरो-II नार्म्स प्रदूषण नियंत्रण से सम्बन्धित है। भारत सरकार ने हाल ही में एक घोषणा में कहा कि वह संबंधित नए नियामक शीघ्र लागू करेगी। फिलहाल भारत में भारतीय मानक लागू है। जिनमें भारत स्टैण्डर्ड 1, 2, 3 है।
2. मानव शरीर में रक्त का थक्का किस विटामिन से जमता है ?
(A) विटामिन K
(B) विटामिन D
(C) विटामिन E
(D) विटामिन C
Ans: (A) विटामिन K
[BSSC, 27-08-2006]
Explanation: विटामिन K वसा में विलेय विटामिन है जो मानव द्वारा कुछ प्रकार के प्रोटीनों का संश्लेषण करने के लिए जरूरी होता है विटामिन K की कमी से रक्त का थक्का नहीं जमता है।
3. बी. सी. जी. का टीका नवजात शिशु को कितने दिन के भीतर लगना चाहिए ?
(A) 6 माह
(B) सात दिन
(C) जन्म के तुरन्त बाद
(D) 48 दिन
Ans: (B) सात दिन
[BSSC, परीक्षा, 27-08-2006]
Explanation: बी.सी.जी. का टीका नवजात शिशु को 7 दिन के भीतर लगना चाहिए बग इंजेक्शन मूत्राशय कार्सिनोमा पुनरावृत्ति की कमी, तपेदिक की रोकथाम और अन्य स्थितियों के उपचार के लिए निर्देशित किया जाता है।
4. पादप कोशिका जन्तु कोशिका से किस प्रकार भिन्न होती है ?
(A) माइटोकॉण्ड्यिा
(B) कोशिका भित्ति
(C) जीव द्रव्य की उपस्थिति
(D) कोशिका केन्द्रक
Ans: (B) कोशिका भित्ति
[BSSC, 27-08-2006]
Explanation: जीवाणु और वनस्पति कोशिकाओं में कोशिका झिल्ली के बाहर निर्जीव, पारगम्य तथा मोटी दीवार पाई जाती है उसे कोशिका भित्ति कहते हैं।
5. मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग किस अंग में सम्पन्न होता है ?
(A) पैक्रियास
(B) बड़ी आँत
(C) छोटी आँत
(D) आमाशय
Ans: (C) छोटी आँत
[BSSC, 27-08-2006]
Explanation: मानव शरीर में पाचन का अधिकांश भाग छोटी आँत में संपन्न होता है पाचन की क्रिया भोजन के मुख में प्रवेश करने के साथ ही शुरू हो जाती है, जहाँ लार ग्रंथियों द्वारा इसके पाचन की शुरुआत हो जाती है। पाचन प्रक्रिया में 5 अवस्थाएँ आती हैं- (1) अन्तर्ग्रहण (2) पाचन (3) अवशोषण (4) स्वांगीकरण (5) मल परित्याग। अंत में पाचन की प्रक्रिया छोटी आँत में पूर्ण होती है तथा पचे हुए भोजन का अवशोषण होता है। छोटी आँत से निम्न एंजाइम स्रावित होते हैं- इरेप्सिन, माल्टोस, सुक्रोज, लैक्टोज, लाइपेज।
6. मानव शरीर में क्रोमोसोम की संख्या कितनी होती है ?
(A) 23
(B) 46
(C) 42
(D) 44
Ans: (B) 46
[BSSC, 27-08-2006]
Explanation: गुणसूत्र या क्रोमोसोम सभी वनस्पतियों व प्राणियों की कोशिकाओं में पाए जाने वाले तंतु रूपी धागे होते हैं। जो कि सभी आनुवंशिकी गुणों को निर्धारित व संचारित करते हैं। मानव में गुणसूत्रों की संख्या 46 होती है।
7. किस द्रव को एकत्रित होने पर मासपेशियाँ थकान का अनुभव करने लगती हैं ?
(A) लैक्टिक एसिड
(B) पाइरुविक एसिड
(C) बेंजोइक एसिड
(D) यूरिक एसिड
Ans: (A) लैक्टिक एसिड
[BSSC, 27-08-2006]
Explanation: लैक्टिक अम्ल विभिन्न जैव रासायनिक प्रक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने वाला एक रासायनिक यौगिक है। लैक्टिक अम्ल के एकत्रित होने पर माँसपेशियाँ थकान का अनुभव करने लगती हैं।
8. निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन हॉर्मोन माना जाता है ?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन C
(C) विटामिन B
(D) विटामिन D
Ans: (D) विटामिन D
[BSSC, 27-08-2006]
Explanation: विटामिन D को विटामिन हार्मोन भी माना जाता है। इसका रासायनिक नाम कैल्सिफेराल है। यह सूर्य के ताप से प्राप्त होता है। इसकी कमी से रिकेटस नामक रोग हो जाता है।
9. धाव का शीघ्रता से भरना हो जाता है, विटामिन –
(A) A से
(B) C से
(C) E से
(D) K से
Ans: *
[BSSC, 29-12-2005]
Explanation: * घाव के शीघ्रता से भरने में विटामिन C (एस्कार्बिक एसिड) तथा विटामिन K (फिलोक्वीनोन) दोनों मददगार हैं। विटामिन K रक्त का धक्का बनाकर रक्त के स्राव को रोकने में मदद प्रदान करता है, वहीं विटामिन C की उचित मात्रा होने पर घाव शीघ्रता से भरता है।
10. संचित खाद्यान्न की क्षति के लिए निम्न लिखित में से कौन-सा कारक सर्वाधिक उत्तरदायी है ?
(A) अन्न में नमी की मात्रा
(B) पर्यावरणीय आर्द्रता
(C) पर्यावरणीय तापक्रम
(D) खाद्य पदार्थ का वायुकरण
Ans: (A) अन्न में नमी की मात्रा
[BSSC, 29-12-2005]
Explanation: संचित खाद्यान में क्षति के लिए, अन्न में नमी की मात्रा जिम्मेदार है। अन्न में जल की कुछ मात्रा होती है। जिससे संचित खाद्य पदार्थों में श्वसन की मात्रा बढ़ जाती है, और संचित पदार्थ सड़ने लगते हैं।
11. त्वचा में अतिरिक्त रंजनक का उत्पादन उत्प्रेरित होता है, मुख्यतया –
(A) व्यायाम करने से
(B) विटामिनों के कारण
(C) पराबैंगनी किरणों से
(D) अवरक्त किरणों से
Ans: (B) विटामिनों के कारण
[BSSC, 29-12-2005]
Explanation: त्वचा में अतिरिक्त रंजकक का उत्पादन उत्प्रेरित होता है मुख्यतया विटामिनों के कारण होता है।
12. टायफाइड के संक्रमण में बचाव का सर्वाधिक सुगम उपाय है –
(A) पीने के पानी को उबालकर पीना
(B) पर्याप्त मात्रा में ताजे फलों व सब्जियों को खाना
(C) टीकाकृत होना
(D) गर्म भोजन खाना
Ans.: (C) टीकाकृत होना
[BSSC, 29-12-2005]
Explanation: टायफाइड जीवन के लिए एक खतरनाक रोग है जो कि साल्मोनेला टायफोसा जीवाणु से होता है। इसे मियादी बुखार भी कहा जाता है। इसे एंटीबायोटिक दवाओं और टीकाकृत करके रोका जा सकता है।
13. पाँच वर्ष की आयु में किसी बच्चे को सामान्यतया होते हैं 一
(A) 16 दाँत
(B) 20 दाँत
(C) 24 दाँत
(D) 28 दाँत
Ans: (B) 20 दाँत
[BSSC, 29-12-2005]
Explanation: पाँच वर्ष की अवस्था में किसी बच्चे को सामान्यतया 20 दाँत होते हैं और वयस्क व्यक्तियों में इनकी संख्या 16 जोड़ी अर्थात् 32 होती है। दाँत भोजन को चीरने, चबाने आदि के काम में आते हैं। इनका निर्माण ऊतकों से होता है ना कि हड्डियों से। मनुष्य को दो बार दाँत निकलते हैं। (a) दूध के दाँत (b) स्थायी दाँत ये चार प्रकार के होते हैं- (i) कृंतक-काटने वाले (ii) रदनक-फाड़ने वाले (iii) अग्रचवर्णक और (iv) चवर्णक- चबाने वाले।
14. निम्नलिखित में से किस पौधे में फूल नहीं होते ?
(A) कटहल
(B) गूलर
(C) ऑर्किड
(D) फर्न
Ans: (D) फर्न
[BSSC, 27-08-2006]
Explanation: फर्न एक अपुष्पक पौधा है इसको जड़, तना, पत्ती तीन-भागों में बाँटा जा सकता है यह बीजाणुधानियों से बीजाणु उत्पन्न करता है। इसी से नए पौधे की उत्पत्ति होती है।
15. पादपों में ———– होता है, जबकि पशुओं में यह नहीं होता है।
(A) स्टार्च
(B) सेलूलोज
(C) प्रोटीन
(D) वसा
Ans: (B) सेलूलोज
[BSSC, 01-05-2005]
Explanation: पादपों में सेलुलोज होता है पशुओं में यह नहीं होता है सेलुलोज एक कार्बनिक यौगिक है जिसका रासायनिक सूत्र (C6H10O5)n है यह एक बहुशर्करा है।
16. जल-प्रदूषण का कारण है –
(A) वाहित मल एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ
(B) औद्योगिक अपशिष्ट
(C) कृषि से निकलने वाले पदार्थ
(D) इनमें से सभी
Ans: (D) इनमें से सभी
[BSSC, 21-08-2005]
Explanation: जल प्रदूषण का मुख्य कारण मानव या जानवरों की जैविक या फिर औद्योगिक क्रियाओं के फलस्वरूप पैदा हुए प्रदूषकों को बिना किसी समुचित उपचार के सीधे जलधाराओं में विसर्जित कर दिया जाना है।
17. रेशम कीट (Silkmoth) की किस अवस्था में रेशम प्राप्त होता है ?
(A) वयस्क
(B) अण्डा
(C) कोकून
(D) केटरपिलर
Ans: (D) केटरपिलर
[BSSC, 21-08-2005]
Explanation: रेशम कीट कीट वर्ग का प्राणी है रेशम कीट एकललिंगी होता है अर्थात् नर और मादा कीट अलग-अलग होते हैं यह शहतूत के पत्तों को खाता है। केटरपिलर की अवस्था में रेशम कीट रेशम प्राप्त करता है।
18. प्राकृतिक मोती (Natural pearl) है –
(A) एक मोलस्क
(B) एक एनीलिड
(C) एक आर्थोपोडा
(D) एक इकाइनोडर्मेट
Ans: (A) एक मोलस्क
[BSSC, 21-08-2005]
Explanation: मोती को प्राकृतिक रत्न या जवाहरत माना जाता है मोती एक कठोर पदार्थ है जो मुलायम ऊतकों वाले जीवों द्वारा पैदा किया जाता है। अच्छी गुणवत्ता वाले प्राकृतिक मोती प्राचीन काल से ही बहुत मूल्यवान रहे हैं। प्राकृतिक मोती प्राचीन मोलस्क है।
19. स्तनियों में स्टार्च का पाचन प्रारम्भ होता है –
(A) मुख से
(B) अमाशय से
(C) ग्रसनी से
(D) छोटा आँत से
Ans: (A) मुख से
[BSSC, 21-08-2005]
Explanation: पाचन वह क्रिया है जिसमें भोजन को यांत्रिकीय और रासायनिक रूप से छोटे-छोटे घटकों में विभाजित कर दिया जाता है। स्तनपायी प्राणियों द्वारा भोजन को मुँह में लेकर उसे दाँतों से चबाने के दौरान लार ग्रंथियों से निकलने वाले लार में मौजूद रसायनों के साथ रासायनिक प्रक्रिया होने लगती है।
20. किसने खोज किया कि मलेरिया रोग मच्छर द्वारा संचारित (Transmit) होता है ?
(A) ग्रासी
(B) लेवरॉन
(C) लैन्सीसी
(D) रोनाल्ड रॉस
Ans: (D) रोनाल्ड रॉस
[BSSC, 21-08-2005]
Explanation: मलेरिया रोग मच्छर द्वारा संचारित होता है इसकी खोज रोनाल्ड रॉस ने की। रोनाल्ड रॉस एक ब्रिटिश चिकित्सक तथा नोबेल पुरस्कार विजेता थे। 1902 के चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया उन्हें यह पुरस्कार मलेरिया के परजीवी प्लाज्मोडियम के जीवनचक्र के खोज के लिए दिया गया।
21. आम का खाने योग्य वाला भाग है –
(A) बाह्य भित्ति
(B) मध्य भित्ति
(C) अन्तः भित्ति
(D) भ्रूणपोष
Ans: (B) मध्य भित्ति
[BSSC, 21-08-2005]
Explanation: आम एक प्रकार का रसीला फल होता है इसे भारत में फलों का राजा भी बोलते हैं इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है। आम का खाने वाला भाग मध्य भित्ति होता है।
22. नागफनी (Opuntia) के काँटे हैं, रूपान्तरित –
(A) तना
(B) जड़
(C) पत्ती
(D) पुष्प
Ans: (C) पत्ती
[BSSC, 21-08-2005]
Explanation: नागफनी के काँटे रूपांतरित पत्ते होते हैं। यह शुष्क स्थान पर उगने वाला एक प्रमुख पौधा है। इसमें तने मांसल या पत्ती के सदृश्य होकर जल का संचयन करते हैं। यह एक बहुवर्षीय पौधा है।
23. निम्न में से कौन सी कृमि त्वचा को पार कर आँतों में प्रवेश कर जाती है ?
(A) अंकुश-कृमि
(B) फीता-कृमि
(C) धागा-कृमि
(D) दाद
Ans: (B) फीता-कृमि
[BSSC, 01-05-2005]
Explanation: फीता कृमि चपटे कृमि के एक वर्ग। इस वर्ग के सभी सदस्यों हालाँकि, वे आँतों में रहते हैं फीमा-कृति एक अभेरुदण्डी परजीवी है यह रीढ़धारी प्राणियों जैसे मानव के शरीर में अंत: परजीवी के रूप में निवास करती है।
24. एक सामान्य वयस्क पुरुष में होता है –
(A) 10 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून
(B) 14 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून
(C) 18 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून
(D) 24 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून
Ans: (B) 14 ग्राम हिमोग्लोबिन/100 ग्राम खून
[BSSC, 01-05-2005]
Explanation: एक सामान्य वयस्क पुरुष में 14 ग्राम हीमोग्लोबिन/100 ग्राम खून होता है। रक्त मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण भाग और तरल संयोजी ऊतक है। यह रक्त वाहिनियों के अन्दर विभिन्न अंगों में नियमित रूप से गतिशील रहता है।
25. आहार नाल सामान्यतया बड़ा होता है –
(A) मांसाहारियों में
(B) शाकाहारियों में
(C) सर्वाहारियों में
(D) कीटभक्षियों में
Ans: (A) मांसाहारियों में
[BSSC, 01-05-2005]
Explanation: आहार नाल सामान्यतः मांसाहारियों में बड़ा होता है। मानव का आहार नाल 25 से 30 फुट लंबी नाल है। जो मुँह से लेकर मलाशय या गुदे के अंत तक विस्तृत है।