BIOLOGY (जीव विज्ञान)
226. साँड़ के शुक्राणु को रखते हैं:
(1) तरल नाइट्रोजन में
(2) तरल हाइड्रोजन में
(3) तरल ऑक्सीजन में
(4) तरल सोडियम में
Ans: (1) तरल नाइट्रोजन में
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 10.12.2018प्रथम पाली)
Explanation: बैल (साँड़) के शुक्राणु को तरल नाइट्रोजन में संग्रहित किया जाता है। तरल नाइट्रोजन -195.79°C (77 K; -320 °F) पर उबलता है, जो गोजातीय वीर्य की बहुत कम गुणवत्ता की अनुमति देता है। यह उम्र बढ़ने पर वीर्य से जुड़े ऊष्मायन जीवन में क्षति को रोकता है। तरल नाइट्रोजन में गोजातीय शुक्राणु रखने से यह छ: वर्षों तक ठीक रहता है।
227. प्रथम पर्यावरण-सम्बन्धी प्रदर्शन सूचकांक (EPI) कब प्रकाशित किया गया ?
(1) 2008
(2) 2002
(3) 2001
(4) 2004
Ans: (2) 2002
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 10.12.2018 प्रथम पाली)
Explanation: पर्यावरण-सम्बन्धी प्रदर्शन सूचकांक (EPI) राज्य की नीतियों के पर्यावरणीय प्रदर्शन को आँकने का एक तरीका है जो पहली बार 2002 में प्रकाशित हुआ था। यह संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दी विकास में निर्धारित पर्यावरणीय लक्ष्यों के पूरक के लिए बनाया गया है।
228. मूली एक उदाहरण हैं:
(1) शंकु रूपी मूसला जड़
(2) तर्क रूपी मूसला जड़
(3) श्वसनमूल रूपी मूसला जड़
(4) कुम्भी रूपी मूसला जड़
Ans: (2) तर्क रूपी मूसला जड़
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 10.12.2018 प्रथम पाली)
Explanation: मूली तर्कुरूप का रूपांतरित जड़ का एक उदाहरण है। इस प्रणाली की प्राथमिक जड़ बीच में उभरी होती है और धीरे-धीरे दोनों सिरों पर एक धुरी के आकार की संरचना का निर्माण होता है। टैप रूट माँसल रूट का एक हिस्सा बनाता है। माँसल मूल के आधे या आधे से कम हाइपोकोटाइल से बनता है।
229. कौन-सा एन्जाइम भोजन में उपस्थित जीवाणु को नष्ट करता है ?
(1) टाइलिन
(2) लाइपेस
(3) इरेप्सिन
(4) लाइसोजाइम
Ans: (4) लाइसोजाइम
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 10.12.2018 प्रथम पाली)
Explanation: लाइसोजाइम एक जीवाणुरोधी एंजाइम है जो शरीर के स्राव में पाया जाता है, जिसमें लार, बलगम, आँसू और मानव दूध शामिल है। यह खाने में मौजूद बैक्टीरिया को मारता है। लाइसोजाइम बैक्टीरिया की सुरक्षात्मक कोशिका की दीवार को नष्ट करके काम करता है। लाइसोजाइम की गतिविधि आक्रमणकारी रोगाणुओं के खिलाफ हमारे शरीर की रक्षा की पहली पंक्ति का हिस्सा है।
230. निम्नलिखित में से कौन लैंगिक संचारित रोग है ?
(1) हीमोफीलिया
(2) गाउट
(3) पटाऊ सिण्ड्रोम
(4) सिफिलिस
Ans: (4) सिफिलिस
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 10.12.2018 प्रथम पाली)
Explanation: सिफलिस एक यौन संचारित रोग (एसटीडी) है जो योनि, गुदा और मुख मैथुन से फैलता है। यह एक यौन संचारित संक्रमण है जो जीवाणु ट्रेपोनिमा पैलिडम उप-प्रजाति पैलिडियम के कारण होता है। सिफलिस का एंटीबायोटिक दवाओं के साथ प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सकता है।
231. किसे “कोशिका की आत्महत्या की थैली” कहा जाता है ?
(1) राइबोसोम
(2) अंतर्द्रव्यी जालिका
(3) गॉल्जी काय
(4) लाइसोसोम
Ans: (4) लाइसोसोम
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 10.12.2018 प्रथम पाली)
Explanation: लाइसोसोम झिल्ली-संलग्न अंग है। यह इकाई झिल्ली से परिबद्ध कोशिकांग है, इसमें सभी प्रकार के जल अपघटनीय एंजाइम जैसे—हाइड्रोलेजेज, प्रोटेसेज, लाइपेसेज, कार्बोहाइड्रेजेज मिलते हैं जो अम्लीय माध्यम में सर्वाधिक सक्रिय होते हैं। लाइसोसोम को कोशिका की आत्महत्या की थैली कहा जाता है क्योंकि कई बार यह थैली फट जाती है और इसके पाचक एन्जाइम कोशिकाद्रव्य में बाहर निकल आते हैं तथा कोशिका के दूसरे कोशिकांगों का भक्षण करने लगते हैं, जिसके कारण पूरी कोशिका समाप्त हो जाती है।
232. कौन सी रासायनिक घटना है ?
(1) जल का जमकर बर्फ बनना
(2) जलवाष्प का बनना
(3) दूध से दही बनना
(4) पानी में चीनी का विलयन
Ans: (3) दूध से दही बनना
(BSSC Inter Level (पुर्न) परीक्षा, 10.12.2018 प्रथम पाली)
Explanation: भौतिक परिवर्तन तब होते हैं जब ऑब्जेक्ट या पदार्थ एक परिवर्तन से गुजरते हैं लेकिन उनकी रासायनिक संरचना में बदलाव नहीं आता है। रासायनिक परिवर्तन में, किसी पदार्थ की संरचना में पूर्ण परिवर्तन होता है या एक या एक से अधिक पदार्थ मिलकर नए पदार्थ बनने के लिए टूटते हैं। दूध से दही का निर्माण रासायनिक प्रतिक्रिया है। यह एक अपरिवर्तनीय प्रक्रिया है जिसका मतलब है कि दूध दही से वापस दूध नहीं बन सकता है।
233. रेशम किससे उत्पन्न होता है ?
(1) रेशम के कीड़े के अण्डे से
(2) रेशम के कीड़े के प्यूपा से
(3) रेशम के कीड़े के लार्वा से
(4) स्वयं रेशम के कीड़े से
Ans: (3) रेशम के कीड़े के लार्वा से
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: रेशम प्राकृतिक प्रोटीन से बना रेशा है। रेशम से वस्त्र बनाए जा सकते हैं। ये प्रोटीन रेशों में मुख्यतः फाइब्रोइन होता है। ये रेशे कुछ कीड़ों के लार्वा से बनाया जाता है।
234. किस रक्त-वर्ग के व्यक्ति सार्वदाता (यूनिवर्सल डोनर) कहलाते हैं ?
(1) AB
(2) A
(3) Ο
(4) B
Ans: (3) Ο
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: O रक्त समूह का व्यक्ति सर्वदाता होता है। तथा AB रक्त समूह का व्यक्ति सर्वग्राही होता है। O रक्त समूह के व्यक्तियों में कोई एंटीजन नहीं पाया जाता। वहीं, AB रक्त व्यक्तियों के समूह में कोई एंटीबॉडी नहीं पाई जाती। यही कारण है कि ये दोनों सर्वदाता तथा सर्वग्राही हैं।
Note: (ब्लड ग्रुप) रक्त समूह की खोज कार्ल लैंड स्टीनर द्वारा 1900 में की गई थी। रक्त वर्ग 4 प्रकार के हैं:
→ A, B, AB, O
235. तने की कटाई का प्रयोग निम्नलिखित में से किसे पुनः उगाने के लिए किया जाता है ?
(1) कपास
(2) केला
(3) पटसन
(4) गन्ना
Ans: (4) गन्ना
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: गन्ना एक प्रमुख फसल है जिससे चीनी, गुड़ आदि का निर्माण होता है। गन्ने का सर्वाधिक उत्पादक देश ब्राजील है। गन्ने के तने को काटा जाता है।
236. AIDS का पूर्ण रूप है –
(1) अक्वायर्ड इम्यून डिसीज सिन्ड्रोम
(2) अक्वायर्ड इम्यूनिटी डिफिशियंट सिन्ड्रोम
(3) अक्वायर्ड इम्यून डिफिशियंसी सिन्ड्रोम
(4) अक्वायर्ड इन्फेक्शन डिफिशियंसी सिन्ड्रोम
Ans: (3) अक्वायर्ड इम्यून डिफिशियंसी सिन्ड्रोम
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: एड्स वर्तमान युग की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। एड्स के संक्रमण के तीन मुख्य कारण असुरक्षित यौन संबंध, रक्त के आदान-प्रदान, माँ से शिशु में संक्रमण द्वारा। एड्स का पूरा नाम एक्वायर्ड इम्यून डिफिशिएंसी सिंड्रोम।
237. दूध के फटने पर कौन-सा एसिड उत्पन्न होता है ?
(1) टार्टरिक एसिड
(2) बटग्रिक एसिड
(3) लैक्टिक एसिड
(4) एसिटिक एसिड
Ans: (3) लैक्टिक एसिड
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: दूध के फटने पर लैक्टिक एसिड उत्पन्न होता है लैक्टिक अम्ल विभिन्न जैव रासायनिक प्रक्रमों में प्रमुख भूमिका निभाने वाला एक रासायनिक यौगिक है।
238. सन्तरे किसके प्रबल स्रोत हैं ?
(1) कार्बोहाइड्रेट्स
(2) वसा
(3) प्रोटीन
(4) विटामिन
Ans: (4) विटामिन
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: संतरा एक फल है, संतरे का रस निकालकर पिया जा सकता है। संतरा एक स्वास्थ्य वर्धक फल है इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन C होता है लोहा और पोटैशियम भी होता है।
239. इनमें से कौन-सा रोग मच्छरों से होने वाला रोग नहीं है ?
(1) डेंगू बुखार
(2) मलेरिया
(3) फाइलेरिएसिस
(4) बेंघा
Ans: (4) बेंघा
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: मच्छरों से होने वाला रोग घेघा नहीं है। घेघा एक रोग है जिसमें गला फूल जाता है। यह शरीर में आयोडीन की कमी के कारण होता है। आयोडीन की कमी के कारण थायराइड ग्रन्थि में सूजन आ जाती है।
240. पालक के पत्ते किसके प्रबल स्रोत हैं ?
(1) विटामिन-A
(2) आयरन
(3) कैरोटिन
(4) विटामिन-E
Ans: (2) आयरन
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: पालक अमरन्थेसी कुल का फूलने वाला पादप है। जिसकी पत्तियाँ एवं तने शाक के रूप में खाए जाते हैं। पालक में खनिज लवण तथा विटामिन पर्याप्त रहते हैं पालक के पत्ते में आयरन अधिक पाए जाते हैं।
241. दंत क्षय का कारण है –
(1) विषाणु संक्रमण
(2) प्रदूषित जल
(3) बैक्टीरिया जनित संक्रमण
(4) वंशानुगत कारणों से
Ans: (3) बैक्टीरिया जनित संक्रमण
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: दंत क्षय एक बीमारी है जिसमें जीवाण्विक प्रक्रियाएँ दाँत की सख्त संरचना को क्षतिग्रस्त कर देती है। ये ऊतक क्रमशः टूटने लगते हैं।
242. एन्टीटॉक्सिन का इन्जेक्शन किसकी रोकथाम के लिए दिया जाता है ?
(1) टिटेनस
(2) ट्यूबरकुलॉसिस
(3) टाइफायड
(4) फिलेरिएसिस
Ans: (1) टिटेनस
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: टिटेनस एक संक्रामक रोग है जिसमें कंकाल पेशियों को नियंत्रित करने वाली तंत्रिका-कोशिकाएँ प्रभावित होती है इसके रोकथाम के लिए एन्टी टॉक्सिन इन्जेक्शन का प्रयोग करते हैं।
243. मुख्यतः निम्न गैस, ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार है –
(1) कार्बन डाइऑक्साइड
(2) कार्बन मोनोक्साइड
(3) नाइट्रस ऑक्साइड
(4) नाइट्रोजन परऑक्साइड
Ans: (1) कार्बन डाइऑक्साइड
(CSBC बिहार दरोगा (पुलिस अवर निरीक्षक) परीक्षा, 23.04.2008)
Explanation: ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ पृथ्वी की निकटस्थ सतह वायु और महासागर के औसत तापमान में 20वीं शताब्दी से हो रही वृद्धि और उसकी अनुमानित निरंतरता है। ग्लोबल वार्मिंग के लिए कार्बन डाइऑक्साइड गैस जिम्मेदार है।
244. जीव जो सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में अपना भोजन बनाते हैं, कहलाते हैं –
(1) उपभोक्ता
(2) उत्पादक
(3) विघटक
(4) परजीवी
Ans: (2) उत्पादक
(CSBC बिहार पुलिस (उत्पाद) परीक्षा, 09.12.2012 प्रथम पाली)
Explanation: वह जीव जो प्रकाश की उपस्थिति में अपना भोजन बनाते हैं, उत्पादक कहलाते हैं। किसी परितंत्र में उत्पादक अंतर्गत उन पेड़-पौधों एवं बैक्टीरिया को शामिल किया जाता है, जो सूर्य की उपस्थिति में अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।
245. निम्नलिखित में से कौन-सा रोग विटामिन कुपोषण के कारण नहीं होता है ?
(1) अरक्तता
(2) स्कर्वी
(3) बेरी-बेरी
(4) रतौंधी
Ans: (1) अरक्तता
(CSBC बिहार पुलिस (उत्पाद) परीक्षा, 09.12.2012 प्रथम पाली)
Explanation: अरक्तता (एनीमिया) रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाला बीमारी है। यह रोग शरीर में लौह (Fe) तत्व की कमी की वजह से होता है।
246. निम्न में से कौन वास्तविक मछली नहीं है ?
(1) उड़न मीन
(2) चढ़ने वाली मीन
(3) फुफ्फुस मीन
(4) रजत मीन
Ans: (4) रजत मीन
(CSBC बिहार पुलिस (उत्पाद) परीक्षा, 09.12.2012 प्रथम पाली)
Explanation: रजत मीन (silver fish) वास्तविक मछली नहीं है।
247. मरुद्भिद अनुकूलन में पत्तियाँ रूपान्तरित हो जाती हैं –
(1) प्रतान में
(2) शूल में
(3) पर्णाभ पर्व में
(4) पर्णाम स्तम्भ में
Ans. (2) शूल में
Ans: (2) शूल में
(CSBC बिहार पुलिस (उत्पाद) परीक्षा, 09.12.2012 प्रथम पाली)
Explanation: मरुद्भिद शुष्क जलवायु में उगते हैं। अतः पानी की कमी से अनुकूलन में इन पादपों की पत्तियाँ शूल में परिवर्तित हो जाती हैं।
248. ‘शीत निष्क्रियता’ पाई जाती है –
(1) मेढकों में
(2) प्राइमेट्स में
(3) मछलियों में
(4) मोलस्क्स में
Ans: (1) मेढकों में
(CSBC बिहार पुलिस (उत्पाद) परीक्षा, 09.12.2012 प्रथम पाली)
Explanation: जो जीव ठंड के दिन में लंबे समय तक अपने बिलों में चले जाते हैं, उस जीव को शीत निष्क्रिय जीव कहते हैं। शीतनिष्क्रियता मेढकों में पाई जाती है। यह एम्फीबियन्स में पाये जाने वाला एक लक्षण है।
249. फेफड़ों का पृष्ठ क्षेत्रफल बढ़ जाता है –
(1) रक्त वाहिनियों द्वारा :
(2) वायु कोष्ठों द्वारा
(3) प्ल्यूरा द्वारा
(4) ब्रोन्कियोलों द्वारा
Ans: (2) वायु कोष्ठों द्वारा
(CSBC बिहार पुलिस (उत्पाद) परीक्षा, 09.12.2012 प्रथम पाली)
Explanation: फेफड़ों में अनेक श्वसनिकाएँ उपस्थित होती हैं। इन श्वसनिकाओं में अनेक वायु कोष्ठक मौजूद होते हैं। जब हम साँस लेते हैं तो इन वायु कोष्ठकों में वायु भर जाती है और फेफड़ों का पृष्ठ क्षेत्रफल बढ़ जाता है।
250. किस प्रकार के कोशिका विभाजन में गुणसूत्रों के जोड़े बनते हैं ?
(1) माइटोसिस (समसूत्री)
(2) मियोसिस (अर्द्धसूत्री)
(3) अमाइटोसिस (असूत्री)
(4) उपरोक्त सभी
Ans: (2) मियोसिस (अर्द्धसूत्री)
(CSBC बिहार पुलिस (उत्पाद) परीक्षा 09.12.2012 प्रथम पाली
Explanation: अर्द्धसूची (मियोसिस) कोशिकीय विभाजन में गुणसूत्रों के जोड़े बनते हैं। जीवों में काय का निर्माण करने वाली कोशिकाओं के केन्द्रकों में, गुणसूत्रों की अभिलाक्षणिक संख्या विद्यमान रहती है।जो जीव ठंड के दिन में लंबे समय तक अपने बिलों में चले जाते हैं, उस जीव को शीत निष्क्रिय जीव कहते हैं। शीतनिष्क्रियता मेढकों में पाई जाती है। यह एम्फीबियन्स में पाये जाने वाला एक लक्षण है।