प्राचीन इतिहास
(Ancient History)
26. फाह्यान किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था ?
(a) चंद्रगुप्त द्वितीय
(b) समुद्रगुप्त
(c) रामगुप्त
(d) कुमारगुप्त
Ans: (a) चंद्रगुप्त द्वितीय
[SSC CGL 2011]
Explanation: [फाह्यान ने भारत में 399-414 ई. के बीच भ्रमण किया। इस समय उत्तर भारत में गुप्त साम्राज्य का प्रतापी राजा चंद्रगुप्त द्वितीय शासन कर रहा था।]
दक्षिण भारत (South India)
27. गंगा को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला चोल राजा कौन-सा था ?
(a) राजराजा चोल
(b) महेंद्र
(c) राजेंद्र चोल
(d) परांतक
Ans: (c) राजेंद्र चोल
[SSC CGL 2010, SSC CHSL (10+2) 2010]
Explanation: [राजेंद्र चोल, गंगा को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला चोल राजा था।]
28. चोल राजा राजेंद्र ने निम्नलिखित में से कौन-सी पदवी धारण नहीं की थी ?
(a) त्याग समुद्र
(b) गंगैकोंड
(c) मुडीकोंडा
(d) पंडित चोल
Ans: (a) त्याग समुद्र
[SSC CGL 2006]
Explanation: [त्याग समुद्र की उपाधि विक्रम चोल ने धारण की थी। शेष सभी उपाधियां राजेंद्र प्रथम ने अपनी विजय के विभिन्न अवसरों पर धारण की थी।]
29. चोल अभिलेखों में उल्लिखित भूमि की विभिन्न कोटियों के अनुसार ————– को जैन संस्थानों को दान में दी गई भूमि कहा जाता था।
(a) वेल्लनवगाई
(b) ब्रह्मदेय
(c) शाला भोग
(d) पल्लिच्चंदम
Ans: (d) पल्लिच्चंदम
[SSC CGL (T-1) online 21.08.2017 shift-2]
Explanation: [चोल अभिलेखों से दान में दी जाने वाली भूमि के उल्लेख मिलते हैं जो विभिन्न धर्मों एवं सामाजिक समूहों को प्रदत्त की जाती थीं। जैन संस्थानों को दी जाने वाली भूमि को पल्लिच्चंदम (Pallichchandam) कहा गया।]
30. चोल वंश, भारत के किस भाग में अधिकतर शासन करते थे ?
(a) पूर्व
(b) पश्चिम
(c) उत्तर
(d) दक्षिण
Ans: (d) दक्षिण
[SSC CGL (T-1) online 19.08.2017 shift-2]
Explanation: [चोल वंश प्राचीन भारत का एक राजवंश था। दक्षिण भारत में और पास के अन्य देशों में तमिल शासकों ने 9वीं शताब्दी से 13वीं शताब्दी के बीच एक अत्यंत शक्तिशाली हिंदू साम्राज्य का निर्माण किया।]
31. उत्तरमेरूर शिलालेख से किसके प्रशासन से संबंधित जानकारी मिलती है ?
(a) पल्लव
(b) चोल
(c) चालुक्य
(d) सातवाहन
Ans: (b) चोल
[SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explanation: [उत्तरमेरूर, तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित है। यहां से प्राप्त शिलालेखों से चोलों के ग्रामीण प्रशासन के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। ये शिलालेख 919 ई. तथा 929 ई. के समय के हैं।]
32. एलोरा में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने किया ?
(a) राजेंद्र I
(b) महेंद्र वर्मन I
(c) कृष्ण I
(d) गोविंद I
Ans: (c) कृष्ण I
[SSC CGL (Tier-1), 2014]
Explanation: [महाराष्ट्र के एलोरा में कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट नरेश कृष्ण प्रथम ने किया था। यह मंदिर बेसर शैली में निर्मित है।]
33. एलोरा में गुफाएं और शैलकृत मंदिर हैं-
(a) हिंदू और बौद्ध
(b) बौद्ध और जैन
(c) हिंदू और जैन
(d) हिंदू, बौद्ध और जैन
Ans: (d) हिंदू, बौद्ध और जैन
[SSC CGL 2008]
Explanation: [एलोरा में अवस्थित गुफाएं एवं शैलकृत मंदिरों का संबंध हिंदू, बौद्ध और जैन धर्मों के साथ है। औरंगाबाद के एलोरा में अधिकांश गुफाओं एवं शैलकृत मंदिरों का निर्माण राष्ट्रकूट शासकों द्वारा कराया गया था।]
34. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक राष्ट्रकूट के राजा अमोघवर्ष ने लिखी थी ?
(a) आदिपुराण
(b) गणितसार संग्रह
(c) साकतायन
(d) कविराजमार्ग
Ans: (d) कविराजमार्ग
[SSC CGL (Tier-1), 2014]
Explanation: [राष्ट्रकूट शासक अमोघवर्ष प्रथम द्वारा कन्नड़ भाषा में रचित ‘कविराजमार्ग’ प्राचीनतम उपलब्ध ग्रंथ है, जो काव्यशास्त्र से संबंधित है।]
35. महाबलीपुरम के सप्त पैगोडा किसके द्वारा संरक्षित कला के साक्षी हैं ?
(a) पल्लवों
(b) पांड्यों
(c) चोलों
(d) चेरों
Ans: (a) पल्लवों
[SSC CGL 2008]
Explanation: [महाबलीपुरम के सप्त पैगोडा, पल्लवों द्वारा संरक्षित कला के साक्षी हैं। इसका निर्माण पल्लव नरेश नरसिंह वर्मन प्रथम ने करवाया था।]
36. पुलकेशिन II किसका महानतम शासक था ?
(a) कल्याणी के चालुक्य
(b) कांची के पल्लव
(c) तमिलनाडु के चोल
(d) वातापी के चालुक्य
Ans: (d) वातापी के चालुक्य
[SSC CGL (Tier-1), 2013]
Explanation: [पुलकेशिन द्वितीय वातापी (बादामी) के चालुक्य वंश का सबसे महान और प्रतापी शासक था, जिसके शासनकाल की जानकारी उसके दरबारी कवि रविकीर्ति द्वारा रचित ऐहोल प्रशस्ति से मिलती है।]
37. द्वितीय पांड्यन साम्राज्य के भूमि माप का उल्लेख किसमें किया गया है ?
(a) थलवईपुरम तांबे की प्लेटों
(b) उत्तरमेरूर शिलालेख
(c) कुडुमियमलई शिलालेख
(d) कसाकुडी तांबे की प्लेटों
Ans: (a) थलवईपुरम तांबे की प्लेटों
[SSC CGL (Tier-1), 2014]
Explanation: [द्वितीय पांड्यन साम्राज्य के भूमि माप का उल्लेख थलवईपुरम की तांबे की प्लेटों में किया गया है।]
गुप्तोत्तर काल
(Post-Gupta Period)
38. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही मेल नहीं खाता ?
(a) विक्रमादित्य – चैतन्य
(b) हर्षवर्धन- ह्वेनसांग
(c) चाणक्य – चंद्रगुप्त
(d) अकबर – टोडरमल
Ans: (a) विक्रमादित्य – चैतन्य
[SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explanation: [ह्वेनसांग हर्षवर्धन के शासनकाल में उसकी राजधानी कन्नौज आया था। चाणक्य अथवा कौटिल्य (विष्णुगुप्त) चंद्रगुप्त मौर्य का गुरु व प्रधानमंत्री था। टोडरमल अकबर का राजस्व मंत्री / अधिकारी था जबकि चैतन्य बंगाल के शासक हुसैन शाह के समकालीन थे।]
39. 13वीं शताब्दी में राजस्थान के माउंट आबू में प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर किसने बनवाया था ?
(a) महेंद्रपाल
(b) महिपाल
(c) राज्यपाल
(d) तेजपाल
Ans: (d) तेजपाल
[SSC CGL 2012]
Explanation: [13वीं शताब्दी में राजस्थान के माउंट आबू में प्रसिद्ध दिलवाड़ा मंदिर गुजरात के बघेलवंशीय शासक वीरधवल के दो मंत्रियों, वास्तुपाल एवं तेजपाल ने बनवाया था। यह मंदिर जैनियों को समर्पित है।]
40. प्रतिहार वंश का महानतम राजा कौन था ?
(a) वत्सराज
(b) नागभट्ट II
(c) भोज (मिहिरभोज)
(d) दंतिदुर्ग
Ans: (c) भोज (मिहिरभोज)
[SSC CGL (Tier-1), 2015]
Explanation: [गुर्जर-प्रतिहार वंश का सबसे महान एवं प्रतापी शासक मिहिरभोज (भोज प्रथम) था, जिसने लगभग 836 ई. से 885 ई. तक शासन किया और ‘आदिवारहा’ तथा ‘प्रभास’ जैसी उपाधियां धारण कीं।]
41. ह्वेनसांग किसके शासनकाल के दौरान भारत आया था ?
(a) चंद्रगुप्त प्रथम
(b) चंद्रगुप्त द्वितीय
(c) हर्षवर्धन
(d) रुद्रदमन
Ans: (c) हर्षवर्धन
[SSC CGL 2011]
Explanation: [प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग लगभग 630-643 ई. के मध्य हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान भारत आया था। ह्वेनसांग की भारत यात्रा का वृत्तांत उसकी रचना सी-यू-की तथा उसके मित्र ह्वीली द्वारा रचित ह्वेनसांग की जीवनी से प्राप्त होता है। ह्वेनसांग कन्नौज की धर्मसभा का अध्यक्ष था तथा उसने प्रयाग के छठे महामोक्षपरिषद में भाग लिया था।]
42. हर्षवर्धन को किसने पराजित किया था ?
(a) प्रभाकर वर्धन
(b) पुलकेशिन II
(c) नरसिंह वर्मन पल्लव
(d) शशांक
Ans: (b) पुलकेशिन II
[SSC CGL 2010]
Explanation: [हर्षवर्धन को दक्षिण भारत के शासक पुलकेशिन II (चालुक्य वंश) ने नर्मदा नदी के किनारे हराया था।]
43. संस्कृत नाटक ‘नागानंद’ की रचना किस शासक द्वारा की गई थी ?
(a) प्रभाकरवर्धन
(b) हर्षवर्धन
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) बिंदुसार
Ans: (b) हर्षवर्धन
[SSC CGL (T-1) online 12.08.2017 shift-1]
Explanation: [हर्ष को संस्कृत के तीन नाटक ग्रंथों का रचयिता माना जाता है – प्रियदर्शिका, रत्नावली तथा नागानंद। नागानंद बौद्ध धर्म से प्रभावित रचना है, इसमें पांच अंक हैं। प्रियदर्शिका चार अंकों का नाटक है, जिसमें वत्सराज उदयन के अंतःपुर की प्रणय कथा का वर्णन हुआ है। रत्नावली में भी चार अंक हैं तथा यह नाटक वत्सराज उदयन तथा उसकी रानी वासवदत्ता की परिचारिका नागरिका की प्रणय कथा का बड़ा ही रोचक वर्णन है।]
44. नालंदा विश्वविद्यालय को नष्ट करने वाला मुस्लिम आक्रमणकारी था-
(a) अलाउद्दीन खिलजी
(b) मुहम्मद बिन तुगलक
(c) मुहम्मद बिन बख्तियार
(d) मुहम्मद बिन कासिम
Ans: (c) मुहम्मद बिन बख्तियार
[SSC CGL (Tier-1), 2011]
Explanation: [नालंदा और विक्रमशिला के विश्वविद्यालयों को मुस्लिम आक्रमणकारी, मुहम्मद बिन बख्तियार खिलजी द्वारा नष्ट किया गया था।]
45. कोणार्क का सूर्य मंदिर किसने बनवाया था ?
(a) अनंतवर्मन चोडगंगा देव
(b) नरसिंहदेव प्रथम
(c) कपिलेंद्र देव राउतरे
(d) पुरुषोत्तम देव
Ans: (b) नरसिंहदेव प्रथम
[SSC CGL (T-1) online 09.08.2017 shift-2]
Explanation: [पुरी स्थित कोणार्क का विशाल सूर्यदेव का मंदिर नरसिंह देववर्मन प्रथम चोडगंग ने बनवाया था। यह मंदिर 13वीं शताब्दी का है। इस मंदिर के चारों ओर पत्थर के तराशे हुए बारह पहिए लगाए गए हैं और सूर्य के रथ का पूरा आभास देने के लिए चबूतरे के सामने जो सीढ़ियां हैं, उनसे सात अश्वों की स्वतंत्र मूर्तियां लगी हैं, मानो कि ये सातों घोड़े रथ को खींच रहे हों। कोणार्क के सूर्य मंदिर को ‘काला पैगोडा’ (Black Pagoda) भी कहा जाता है।]
46. ———— सबसे पहले तोमर राजपूतों के काल में राजधानी बनी।
(a) दिल्ली
(b) पाटलिपुत्र
(c) कलकत्ता
(d) तक्षशिला
Ans: (a) दिल्ली
[SSC CGL (T-1) online 22.08.2017 shift-2]
Explanation: [तोमर उत्तर पश्चिम भारत का एक राजवंश था। तोमरों का मानना था कि वे चंद्रवंशी हैं। तोमरों ने अपनी प्रथम राजधानी दिल्ली को बनाया, जिसे तोमर दिहिलिका के नाम से पुकारते थे।]
47. दिद्दा नाम की रानी ने भारत के किस भाग पर 980-1003 ई. तक शासन किया ?
(a) अवध
(b) कश्मीर
(c) सिंध
(d) बंगाल
Ans: (b) कश्मीर
[SSC CGL (T-1) online 17.08.2017 shift-1]
Explanation: [महारानी दिद्दा (980-1003 ई.) कश्मीर की महारानी थीं। महारानी दिद्दा लोहार वंश के राजा सिंहराज की पुत्री और काबुल के हिंदू शाही भीम शाही की पौत्री थीं।]
Click here for previous post 👇
SSC CGL ANCIENT HISTORY POST-01
