प्राचीन इतिहास (Ancient History)
1. इतिहास के आरंभिक काल को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है ?
(a) पुरापाषाण काल
(b) मध्यपाषाण काल
(c) लघुपाषाण काल
(d) नवपाषाण काल
Ans. (a) पुरापाषाण काल
[SSC MTS online 20.09.2017 shift-1]
2. किस काल/युग में पत्थर के औजार सबसे पहले पाए गए थे ?
(a) नवपाषाण
(b) पुरापाषाण काल
(c) लघुपाषाण
(d) मध्यपाषाण युग
Ans. (b) पुरापाषाण काल
[SSC MTS online 16.09.2017 shift-1]
3. सिंधु घाटी के लोगों की एक महत्वपूर्ण रचना निम्नलिखित में से किसकी मूर्ति थी ?
(a) नटराज
(b) नृत्य करती हुई बालिका
(c) बुद्ध
(d) नरसिम्हा
Ans. (b) नृत्य करती हुई बालिका
[SSC MTS off online 2006]
4. वैदिक आर्यों का प्रमुख भोजन था –
(a) जौ और चावल
(b) दूध और इसके उत्पाद
(c) चावल और दालें
(d) सब्जियां और फल
Ans. (b) दूध और इसके उत्पाद
[SSC MTS off online 2008]
5. पांचवीं बौद्ध परिषद् का आयोजन किसने किया था ?
(a) अशोक
(b) कनिष्क
(c) हर्ष
(d) बिंदुसार
Ans. (*)
[SSC MTS off online 2006]
Explain: [पांचवीं बौद्ध परिषद् का आयोजन राजा मिंडन के संरक्षण में वर्ष 1871 में मांडले, वर्मा (आधुनिक म्यांमार) में किया गया था। इसकी अध्यक्षता जगराभीवाम्सा, नरींधाभी धाजा और सुमंगलसामी द्वारा की गई थी। जबकि हर्ष के समय में कन्नौज में विभिन्न धर्मों की विशाल सभा आयोजित किया गया था, जबकि अशोक के समय तीसरी और कनिष्क के समय में चौथी बौद्ध परिषद् का |आयोजन किया गया था।]
6. भारत में सबसे पुराना लौह युग जुड़ा हुआ है —
(a) चित्रित धूसर मृद्भांडों के साथ
(b) काले और लाल मृद्भांडों के साथ
(c) गेरू रंग के मृद्भांडों के साथ (ओसीपी)
(d) उत्तरी काली पॉलिश वाले मृद्भांडों के साथ
Ans. (a) चित्रित धूसर मृद्भांडों के साथ
[SSC MTS off online 2008]
7. मगध के उत्थान के लिए कौन-सा प्रथम शासक उत्तरदायी था ?
(a) बिंदुसार
(b) अजातशत्रु
(c) बिंबिसार
(d) वासुदेव
Ans. (c) बिंबिसार
[SSC MTS off online 2008]
8. बिंदुसार का पुत्र कौन था ?
(a) अशोक
(b) चंद्रगुप्त
(c) बिंबसार
(d) अजातशत्रु
Ans. (a) अशोक
[SSC MTS online 18.09.2017 shift-1]
9. चंद्रगुप्त मौर्य का प्रसिद्ध गुरु चाणक्य निम्नलिखित में से किस विद्या केंद्र से संबंधित था ?
(a) तक्षशिला
(b) नालंदा
(c) विक्रमशिला
(d) वैशाली
Ans. (a) तक्षशिला
[SSC MTS off online 2008]
10. कौन-सी कला ग्रीको- बौद्ध कला के नाम से भी जानी जाती है ?
(a) गांधार कला
(b) मथुरा कला
(c) शुंग कला
(d) मधुबनी कला
Ans. (a) गांधार कला
[SSC MTS online 16.09.2017 shift-1]
11. कला की गांधार शैली किसके शासनकाल में पनपी थी ?
(a) हर्ष
(b) अशोक
(c) कनिष्क
(d) चंद्रगुप्त द्वितीय
Ans. (c) कनिष्क
[SSC MTS off online 2006]
12. प्राचीन काल में निम्नलिखित में से कौन कलिंग का एक महान शासक था ?
(a) अजातशत्रु
(b) बिंदुसार
(c) खारवेल
(d) मयूरशर्मन
Ans. (c) खारवेल
[SSC MTS off online 2006]
13. निम्नलिखित में से विद्या की सबसे पुरानी पीठ कौन-सी है ?
(a) तक्षशिला
(b) नालंदा
(c) उज्जैन
(d) विक्रमशिला
Ans. (a) तक्षशिला
[SSC MTS off online 2006]
14. ‘गुप्त’ राजा जिसने ‘विक्रमादित्य’ की पदवी ग्रहण की थी, वह था –
(a) स्कंदगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त II
(d) कुमारगुप्त
Ans. (c) चंद्रगुप्त II
[SSC MTS off online 2006]
15. हरिषेण निम्नलिखित राजाओं में से किसका राजकवि था ?
(a) अशोक
(b) समुद्रगुप्त
(c) चंद्रगुप्त
(d) हर्षवर्धन
Ans. (b) समुद्रगुप्त
[SSC MTS off online 2006]
16. प्रसिद्ध गुप्त संवत् निम्नलिखित में से किस वर्ष से शुरू किया गया था ?
(a) 319 ईस्वी
(b) 600 ईस्वी
(c) 78 ईस्वी
(d) 57 ई. पू.
Ans. (a) 319 ईस्वी
[SSC MTS off online 2008]
17. इलाहाबाद स्तंभ के शिलालेख में किसकी उपलब्धियां वर्णित हैं ?
(a) हर्ष
(b) अशोक
(c) समुद्रगुप्त
(d) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
Ans. (c) समुद्रगुप्त
[SSC MTS off online 2008]
18. प्राचीन भारत के विख्यात चिकित्सक धन्वंतरि ने अपना परामर्श किसके दरबार में दिया था ?
(a) समुद्रगुप्त
(b) अशोक
(c) चंद्रगुप्त द्वितीय
(d) कनिष्क
Ans. (c) चंद्रगुप्त द्वितीय
[SSC MTS off online 2008]
19. निम्नलिखित में से किस चोल राजा ने लंका (सिंहल) को पहले जीता था ?
(a) आदित्य प्रथम
(b) राजराज प्रथम
(c) राजेंद्र
(d) विजयालय
Ans. (b) राजराज प्रथम
[SSC MTS off online 2008]
20. किस चोल शासक ने श्रीलंका के उत्तरी भाग को जीतकर अपने साम्राज्य का एक प्रांत बनाया था ?
(a) परांतक
(b) राजेंद्र प्रथम
(c) राजराज
(d) अधिराजेंद्र
Ans. (c) राजराज
[SSC MTS off online 2006]
21. ऐलोरा में ठोस शैल को काटकर बनाए गए प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण निम्नलिखित में से किनके संरक्षण में किया गया था ?
(a) चोल
(b) कदम्ब
(c) पल्लव
(d) राष्ट्रकूट
Ans. (d) राष्ट्रकूट
[SSC MTS off online 2008]
Explain: [ऐलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट वंश के राजा कृष्ण प्रथम ने करवाया था। ऐलोरा, महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में | वेरूल नामक स्थान पर स्थित है, जहां 34 शैलकृत गुफाएं बनाई गई हैं।]
22. महाबलीपुरम में रथ मंदिरों का निर्माण किस पल्लव शासक के शासनकाल में हुआ था ?
(a) महेंद्र वर्मन प्रथम
(b) नरसिंह वर्मन प्रथम
(c) परमेश्वर वर्मन प्रथम
(d) नंदी वर्मन प्रथम
Ans. (b) नरसिंह वर्मन प्रथम
[SSC MTS off online 2008]
23. मध्य प्रदेश में खजुराहो समूह के स्मारकों में किस धर्म/धर्मों के मंदिर हैं ?
(a) केवल हिंदू
(b) केवल जैन
(c) हिंदू तथा जैन दोनों
(d) न ही हिंदू न ही जैन
Ans. (c) हिंदू तथा जैन दोनों
[SSC MTS online 17.09.2017 shift-1]
Explain: [खजुराहो में 85 मंदिरों के निर्माण का उल्लेख मिलता है। ये मंदिर चंदेल शासकों द्वारा बनवाए गए। ये मंदिर हिंदू (वैष्णव, शैव, शाक्त) एवं जैन धर्म से संबंधित हैं।]
24. मिहिर भोज राजपूतों के किस कुल से संबंधित है ?
(a) प्रतिहार
(b) राठौर
(c) चौहान
(d) परमार
Ans. (a) प्रतिहार
[SSC MTS off online 2006]
Click here for previous post 👇
SSC CGL ANCIENT HISTORY POST-02