Educational banner for BSSC Biology Previous Year Questions Post 07.

BSSC Biology Previous Year Questions with Explanations (Post 07)

 BIOLOGY (जीव विज्ञान)

151. अंगोरा ऊन किस पशु से प्राप्त किया जाता है ?

(A) खरगोश

(B) लोमड़ी

(C) भेड़

(C) बकरी

Ans: (A) खरगोश

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: अंगोरा ऊन अत्यधिक मुलायम बुनने वाला रेशा है जो अंगोरा (Angora) खरगोशों के बालों (ऊपरी त्वचा) से बनता है। यह अंगोरा बकरी के बालों से बनने वाले मोहेयर (mohair) ऊन से बिल्कुल अलग है। यह कश्मीरी बकरी के बालों से बनने वाले कश्मीरी ऊन से भी भिन्न है। अंगोरा ऊन अपने मुलायम और पतले रेशों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

152. निम्नलिखित में से कौन विटामिन-ए का सर्वोत्तम स्रोत है ?

(A) गाजर

(B) बैंगन

(C) नींबू

(D) चावल

Ans: (A) गाजर

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: गाजर विटामिन ए (कैरोटिनॉयड्स के रूप में) का एक प्रमुख स्रोत है। यह औसतन वयस्कों को दिन की आवश्यकतानुसार 210% विटामिन उपलब्ध कराता है। इसके अलावा गाजर बायोटिन, विटामिन K, विटामिन C, विटामिन B6, पोटैशियम, खाद्य रेशों और मोलिब्डेनम (molybdenum) का भी प्रमुख स्रोत है।

153. भारत में जंगली गदहे (घोड़ा-खुर) निम्नलिखित में कहाँ पाये जाते हैं ?

(A) सुन्दरवन

(B) कच्छ के रण

(C) थार मरुभूमि

(D) असम के जंगल

Ans: (B) कच्छ के रण

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: भारतीय जंगली गधा गुजरात के बड़े कच्छ का रन और छोटे कच्छ का रन में स्थित भारतीय वन्य गधा अभयारण्य में पाया जाता है। इसे स्थानीय गुजराती भाषा में घुडखुर (ghudkhur) भी कहते हैं। खारी मरुभूमि (रन), शुष्कघास के मैदान और झाड़ीदार मैदान इत्यादि इस वातावरण की विशेषताओं में शामिल हैं।

154. निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य स्रोत लोहे का सर्वोत्तम स्त्रोत है ?

(A) सेब

(B) चावल

(C) नारंगी

(D) गेहूँ

Ans: *

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: * यद्यपि सेब और संतरों में आयरन की मात्रा अधिक नहीं होती लेकिन इनमें विटामिन C पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो आयरन के अवशोषण में वृद्धि करता है। अनुसंधानकर्ताओं ने हाल ही में चावल के पौधे के विशेष जीन फेरिटिन (ferritin) से फेसीओलस वल्गेरिज (phaseolus vulgaris) प्रजाति की खोज की है जिससे आयरन की मात्रा में दोगुनी वृद्धि हो सकती है। निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए गेहूँ भी आयरन का एक प्रमुख स्रोत है। चावल और गेहूं दोनों मुख्यतः कार्बोहाइड्रेट के प्रमुख स्रोत हैं इन्हें आयरन के मुख्य स्रोतों में शामिल नहीं किया जाता।

155. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्लड ग्रुप सर्वव्यापक ग्राह्यता रखता है ?

(A) A

(B) B

(C) AB

(D) Ο

Ans: (C) AB

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: एबीओ (ABO) सिस्टम के अंतर्गत वह व्यक्ति जिसका ब्लड ग्रुप AB है, वह किसी अन्य ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति से रक्त प्राप्त कर सकता है। AB ब्लड ग्रुप में लाल रक्त कोशिकाएं (RBC) शामिल होती हैं जिसमें A और B दोनों एंटीजन पाए जाते हैं। इस प्रकार इस ग्रुप के एंटीजन में प्लाज्मा से प्रतिरोध करने (प्रतिरोधी) की क्षमता नहीं होती जो अन्य रक्त समूहों में पाई जाती है।

156. कैल्सियम की आवश्यकता निम्नलिखित में किस निमित्त है ?

(A) माँसपेशियों के कार्य करने

(B) खून जमने

(C) हड्डियों के विकास

(D) उपरोक्त सभी

Ans: (D) उपरोक्त सभी

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: मजबूत हड्डियों के लिए शरीर को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। मांसपेशियों को गति कराने और मस्तिष्क का संकेत शरीर के अन्य भागों में पहुँचाने के लिए भी शरीर को कैल्शियम की आवश्यकता होती है। मांसपेशियों के संकुचन और हृदय की मांसपेशियों के संकुचन की दर को नियंत्रित करने के लिए कैल्शियम सहायक होता है। रक्त के थक्के की निर्माण प्रक्रिया में भी कैल्शियम मुख्य भूमिका निभाता है।

157. निम्नलिखित में कौन सा विटामिन जल में घुलनशील है ?

(A) विटामिन-ए

(B) विटामिन-डी

(C) विटामिन-ई

(D) विटामिन-सी

Ans: (D) विटामिन-सी

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: मुख्य रूप से विटामिन दो प्रकार के होते हैं: वसा में घुलनशील विटामिन और जल में घुलनशील विटामिन। बी-कॉम्पलेक्स विटामिन और विटामिन सी जल में घुलनशील विटामिन है जो शरीर में संग्रहित नहीं होते और प्रतिदिन पुनःस्थापित होते हैं। विटामिन ए, डी, ई और के वसा में घुलनशील हैं जो वसा में घुलने से पूर्व रक्त में अवशोषित हो जाते हैं।

158. दही का खट्टापन निम्नलिखित के कारण होता है :

(A) साइट्रिक एसिड

(B) लैक्टिक एसिड

(C) एसीटिक एसिड

(D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (B) लैक्टिक एसिड

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: जीवाणु वर्ग से संबंधित लैक्टोबैसिलस (lactobacillus) किण्वन की प्रक्रिया द्वारा शर्कराओं को (लैक्टिक अम्ल) में परिवर्तित कर सकता है। यह जीवाणु लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में परिवर्तित करता है, जिससे दही में खट्टापन आता है। कच्चे दूध में प्राकृतिक रूप से लैक्टोबैसिलस समाहित होते हैं।

159. ब्लड कैंसर को आमतौर पर इस नाम से जाना जाता है :

(A) ल्यूकोडर्मा

(B) ल्यूकेमिया

(C) अनीमिया

(D) हीमोफीलिया

Ans: (B) ल्यूकेमिया

(BSSC 2nd GL (प्रा.) परीक्षा, 23.02.2015)

Explanation: रक्त कैंसर के तीन मुख्य वर्ग हैं: ल्यूकेमिया, लिम्फोमा एवं मायेलोमा। ल्यूकेमिया रक्त एवं अस्थि-मज्जा का कैंसर रोग है। जब किसी व्यक्ति को ल्यूकेमिया होता है तब शरीर अत्यधिक मात्रा में श्वेत रक्त कणिकाओं को बनाता है जिन्हें ल्यूकोसाइट्स कहते हैं।

160. बीमारियों और उनके जाँच को सही रूप में दोनों स्तंभों से मिलान करें :

(a) विडाल टेस्ट         1. गठिया

(b) डिक टेस्ट            2. डेंगू बुखार

(c) टोर्निकेट टेस्ट      3. टाईफायड

(d) आर.ए. फेक्टर    4. एड्स

(E) एलिसा टेस्ट         5. स्कारलेट फीवर

a      b     c      d     e

(A)     3      5     2      1     4

(B)    2      5     3      1     4

(C)    1      2     3      4     5

(D)    3     4     2      5     1

Ans: (A)     3      5     2      1     4

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: विडाल टेस्ट: आन्त्र (टाइफाइड) ज्वर के निदान में सहायक है, डिक टेस्ट: लोहित (स्कारलेट) ज्वर की पहचान के लिए 1924 में इसका विकास किया गया था, टोर्निकेट टेस्ट: डेंगू की जाँच के लिए किया जाने वाला एक महत्त्वपूर्ण टेस्ट है, आर.ए. फैक्टर: गठिया से पीड़ित लोगों में विद्यमान आरएफ एंटीबॉडी की मात्रा मापने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है, एलिसा टेस्ट: एचआईवी-एड्स के संक्रमण का पता लगाने के लिए किया जाने वाला पहला टेस्ट है।

161. हाल ही में ब्राजील में नवजात शिशुओं में माईक्रोसेफली या लघुशीर्षता के लक्षण मिले हैं। इसका कारण है :

(A) जीका वायरस

(B) इबोला वायरस

(C) वेरियोला वायरस

(D) रुबेला वायरस

Ans: (A) जीका वायरस

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: शोधकर्ताओं ने पाया है कि ब्राजील में जीका वायरस के कारण माइक्रोसेफाली से पीड़ित कई नवजात शिशुओं का मस्तिष्क पूर्णतः विकसित नहीं हो सका। अविकसित मस्तिष्क का प्रमुख कारण जीका वायरस से संबंधित है। यह डेंगू के समान मच्छर-जनित रोग है। जीका वायरस के कारण माइक्रोसेफाली से पीड़ित नवजात शिशुओं के सिर का आकार सामान्य बच्चों की तुलना में छोटा होता है और उनका मस्तिष्क पूर्णतः विकसित नहीं हो पाता।

162. गाय की गर्भावधि क्या है ?

(A) 150 दिन

(B) 274-280 दिन

(C) 300 दिन

(D) 365 दिन

Ans: (B) 274-280 दिन

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा 27.03.2016)

Explanation: गाय की गर्भावस्था उसकी आयु, नस्ल और लिंग पर निर्भर करती है। सामान्यतः गाय की गर्भावस्था 279 से 287 दिन होती है। कई नस्लों में गर्भावस्था 283 दिन होती है। बछिया की तुलना में बछड़ों को जन्म देने वाली गाय की गर्भावस्था कुछ अधिक होती है।

163. दुधारु पशुओं में कैल्सियम की कमी के कारण होता है :

(A) मिल्क फीवर

(B) खुरहा

(C) एंथ्रेक्स

(D) बोवाईन फ्लू

Ans: (A) मिल्क फीवर

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: ‘मिल्क डिजीज’ दुधारू पशुओं को होने वाला एक रोग है, जिसके परिणामस्वरूप रक्त में विद्यमान कैल्शियम का स्तर (हाइपोकैल्सीमिया) कम हो जाता है। यह स्थिति प्रसव के बाद, स्तन पान काल के दौरान उत्पन्न होती है, जब खीस उत्पादन के लिए कैल्शियम की मांग होने पर कैल्शियम को संघटित करने की शरीर की सामर्थ्यता में वृद्धि होती है।

164. निम्नलिखित में से कौन सा एक, भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी है ?

(A) खारे पानी का मगर

(B) ऑलिव रिड्ले टर्टल

(C) गंगा की डॉलफिन

(D) घड़ियाल

Ans: (C) गंगा की डॉलफिन

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: गंगा के जल क्षेत्र में पाया जाने वाला डॉल्फिन भारत का राष्ट्रीय जलीय जंतु है। यह कहा जाता है कि यह स्तनपायी जंतु पवित्र गंगा की शुद्धता का प्रतिनिधित्व करता है क्योंकि यह केवल शुद्ध और ताजे जल में जीवित रह सकता है। यह जंतु मुख्यतः गंगा और बहापुत्र तथा बांग्लादेश, भारत और नेपाल में बहने वाली उनकी सहायक नदियों में पाया जाता है।

165. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-I                          सूची-II

(a) एड्रेनेलीन              1. गुस्सा, डर

(b) एस्ट्रोजेन               2. साथी आकर्षित करना गंध ग्रहण शक्ति के माध्यम से

(c) इन्सुलिन               3. महिलाएँ

(d) फेरोमोन्स             4. ग्लूकोज

कूट :

a     b       c     d

(A)  3     1       4     2

(B)  1     2      3     4

(C)  1     3      4     2

(D)  3    2      1     4

Ans: (C)  1     3      4     2

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: एड्रीनेलीन: दबाव, क्रोध या भय के प्रतिक्रिया स्वरूप स्रावित होने वाला हार्मोन है, एस्ट्रोजेन: मुख्यतः मादा यौन लक्षणों के विकास को प्रेरित करने वाला हार्मोन है जो मादा में लैंगिक प्रजनन के विकास के लिए उत्तरदायी है, इन्सुलिन: एक हार्मोन है जो ग्लूकोज के उपापचय के लिए महत्त्वपूर्ण है, फेरोमोन्स: यह गन्ध के द्वारा समान प्रजाति के सदस्यों को आकर्षित करने के लिए स्रावित होने वाला हार्मोन है।

166. एक कार्बन क्रेडिट समतुल्य है

(A) 10 किग्रा CO2

(B) 100 किग्रा CO2

(C) 1,000 किग्रा CO2

(D) 10,000 किग्रा CO2

Ans: (C) 1,000 किग्रा CO2

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा 27.03.2016)

Explanation: कार्बन क्रेडिट व्यापार के लिए दिए गए प्रमाण पत्र के लिए प्रयुक्त होने वाला एक सामान्य शब्द है यह शब्द एक टन (1000 किग्रा.) कार्बन डाइऑक्साइड (CO_2) का उत्सर्जन करने के लिए दी गई अनुमति का प्रतिनिधित्व करता है। कार्बन क्रेडिट राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन हाउस गैसों की सान्द्रता में वृद्धि को कम करने के लिए प्रयुक्त होने वाला एक प्रमुख घटक है।

167. मिनामाता व्याधि का मुख्य कारण है :

(A) आर्सेनिक विषाक्तता

(B) सीसा विषाक्तता

(C) पारद विषाक्तता

(D) कैडमियम विषाक्तता

Ans: (C) पारद विषाक्तता

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: मिनामाता तंत्रिका-तंत्र को प्रभावित करने वाला एक रोग है जो पारे की अधिक मात्रा के कारण विषाक्तता में वृद्धि के परिणामस्वरूप होता है। इस रोग की खोज सर्वप्रथम 1956 में जापान के कुमामोतो प्रीफेक्चर में स्थित मिनामाता शहर में हुई थी। इसी के नाम पर रोग का नामकरण किया गया। चिस्सो कॉर्पोरेशन की केमिकल फैक्टरी से निकलने वाले औद्योगिक अपशिष्ट जल में मिथाइल मरकरी के उत्सर्जन के कारण यह रोग उत्पन्न हुआ।

168. अम्ल वर्षा किनके द्वारा होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के कारण होती है ?

(A) कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन

(B) कार्बन मोनो-ऑक्साइड और कार्बन डाइऑक्साइड

(C) ओजोन और कार्बन डाइऑक्साइड

(D) नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड

Ans: (D) नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड के उत्सर्जन के कारण अम्लीय वर्षा होती है। सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन ऑक्साइड वायुमंडल में अम्ल उत्पन्न करने के लिए जल के अणुओं के साथ अभिक्रिया करते हैं। सल्फर डाईऑक्साइड (SO2) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NOx) मुख्य प्रदूषक हैं जिनके कारण अम्लीय वर्षा होती है। इस वर्षा के परिणामस्वरूप पौधों, जलीय जंतुओं और आधारभूत संरचनाओं पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है।

169. निम्नलिखित में से किसे जैविक खाद के रूप में प्रयुक्त किया जाता है ?

(A) नीम

(B) एजोला

(C) यूरिया

(D) पोटैशियम

Ans: (B) एजोला

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: एजोला, जलीय पर्णांगों (फर्नस) की सात प्रजातियों का एक वर्ग है। नाइट्रोजन को स्थिर रखने की अपनी सामर्थ्यता के कारण यह एक आदर्श जैव-उर्वरक है। दक्षिण-पूर्व एशिया के कई भागों में इसे जैव-उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जाता है। जब इसे जलमग्न क्षेत्रों में धान के साथ उगाया जाता है तो एजोला की अवशेष सामग्री धान के पौधों के लिए नाइट्रोजन उत्सर्जित करती है, यह अवशेष सामग्री प्रतिवर्ष प्रति हेक्टेयर 9 टन प्रोटीन प्रदान करती है।

170. निम्न प्रदूषकों में कौन जैव विघटित है ?

(1) पारा

(2) वाहित मल

(3) प्लास्टिक

(4) एसबेस्टस

Ans: (2) वाहित मल

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: मलजल (सीवेज) जैव-निम्नीकरण प्रदूषक का एक उदाहरण है। यह विशिष्ट रूप से ऐसा प्रदूषक है जो हानिकारक नहीं है और इसे प्राकृतिक रूप से अपघटित किया जा सकता है। जैव-निम्नीकरणीय प्रदूषक जैसे मलजल (सीवेज), जो जंतुओं के मल और नाइट्रोजनी अपशिष्ट पदार्थों से निर्मित होता है, को सूक्ष्मजीवों द्वारा आसानी से नष्ट किया जा सकता है और पारिस्थितिक तंत्र में दीर्घकालीन संतुलन बनाए रखने के लिए इसे प्रभावशाली रूप से पृथक् किया जा सकता है।

171. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-I                                          सूची-II

(विशेषताएँ)                                (जानवर)

(a) पर रहित कीड़ा                     1. कीवी

(b) उड़ान रहित पक्षी                  2. सिल्वर फिश

(c) अंग रहित रेंगने वाला             3. मछली

(d) अंग रहित पशु                       4. साँप

कूट :

a      b      c      d

(A)  1      4     2     3

(B)  2      1     4      3

(C)  3      1     2     4

(D) 4       1    3      2

Ans: (B)  2      1     4      3

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: पंखहीन कीट: सिल्वर फिश, उड़ानरहित पक्षी: कीवी, अंगहीन सरीसृप: साँप, अंगहीन जंतु: मछली।

172. ओजोन बायोस्फीयर को बचाती है :

(A) इन्फ्रा-रेड किरणों से

(B) अल्ट्रवॉयलेट किरणों से

(C) एक्स-किरणों से

(D) गामा-किरणों से

Ans: (B) अल्ट्रवॉयलेट किरणों से

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: ओजोन परत से तात्पर्य पृथ्वी के समतापमण्डल में स्थित उस क्षेत्र से है जो सूर्य की पराबैंगनी (UV) विकिरण की अधिकांश मात्रा को अवशोषित कर लेती है। यह परत सूर्य की मध्यम आवृत्ति वाली पराबैंगनी प्रकाश की 97% से 99% मात्रा अवशोषित कर लेती है। ओजोन परत के क्षतिग्रस्त होने पर या पराबैंगनी किरणों को अवशोषित न करने पर, पृथ्वी की सतह के निकट विद्यमान जीवन के सभी रूपों की हानि की संभावना बढ़ जाएगी।

173. सूची-1 (भारतीय वन्य जीवन नस्ल) को सूची-II (वैज्ञानिक नाम) से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :

सूची-I                                       सूची-II

(a) ग्रेट इंडियन बस्टर्ड             1. पाइथोन मोलूरस

(b) इंडियन रॉक पाइथन         2. आरडियोटिस निगरीसेप्स

(c) एशियाटिक हाथी               3. मेलूरस उर्सिनस

(d) स्लौथ बीयर                      4. इलीफीस इंडिकस

कूट :

a    b    c    d

(A)  2   4    1    3

(B)  2   1    4    3

(C)  2   1    3    4

(D) 2  3    1    4

Ans: (B)  2   1    4    3

(BSSC 2nd GL (मुख्य) परीक्षा, 27.03.2016)

Explanation: सोहन चिड़िया: आर्डिओटिज निग्रीसेप्स, इंडियन रॉक पाइथन: पाइथन मॉलुरस, एशियाई हाथी: एलिफाज मेक्सिमस, रीछ: मेलुरसस यूरसिनस।

174. H1 N1 इसके द्वारा होता है :

(A) विषाणु

(B) जीवाणु

(C) कवक

(D) कारण पता नहीं

Ans: (A) विषाणु

(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)

Explanation: एच1एन1 इन्फ्लुएंजा A वायरस का सब टाइप (अवरूप) है। यह 2009 के हयूमेन इन्फ्लुएंजा (फ्लू) का सबसे सामान्य कारण था और यह 1918 में फैली महामारी स्पेनिश फ्लू से सम्बद्ध है। सार्वजनिक मीडिया द्वारा इस विकार को प्राय: स्वाइन फ्लू के नाम से संबोधित किया जाता है।

175. प्राकृतिक रेशम की कितनी मुख्य किस्में हैं ?

(A) 2

(B) 4

(C) 6

(D) 8

Ans: (B) 4

(BSSC Inter Level परीक्षा, 29.01.2017)

Explanation: प्राकृतिक रेशम चार प्रकार के होते हैं : मलबेरी, टसर, इरी और मुगा जिन्हें विश्व में व्यापारिक स्तर पर जाना जाता है और उत्पादित किया जाता है। इन चारों में से मलबेरी (शहतूत) रेशम सबसे महत्त्वपूर्ण रेशम है जो विश्व के कुल रेशम उत्पादन में 90 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है। इस प्रकार, “सिल्क” शब्द व्यापक स्तर पर शहतूत के रेशम के कीड़े से उत्पन्न रेशम से संबंधित है।

 

BSSC BIOLOGY (जीव विज्ञान) POST-06

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *