भूगोल
(Geography)
जलवायु (Climate)
26. व्यर्थ भूमि के अंतर्गत अधिकतम क्षेत्र वाला राज्य है-
(a) राजस्थान
(b) गुजरात
(c) मध्य प्रदेश
(d) जम्मू और कश्मीर
Ans: (a) राजस्थान
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [व्यर्थ भूमि के अंतर्गत अधिकतम क्षेत्र वाला राज्य राजस्थान (105639 वर्ग किमी.) है। गुजरात (43021 वर्ग किमी.), मध्य प्रदेश (69714 वर्ग किमी.) एवं जम्मू और कश्मीर (65444 वर्ग किमी.) राज्य में इस राज्य से कम व्यर्थ भूमि है।]
27. भारत का सबसे सूखा भाग है-
(a) पश्चिम राजस्थान
(b) जम्मू और कश्मीर
(c) गुजरात
(d) मध्य प्रदेश
Ans: (a) पश्चिम राजस्थान
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [भारत का सबसे सूखा भाग पश्चिम राजस्थान है।]
28. अक्टूबर और नवंबर के महीनों में भारी वर्षा होती है-
(a) गारो, खासी तथा जयंतिया की पहाड़ियों में
(b) छोटानागपुर पठार में
(c) कोरोमंडल तट पर
(d) मालवा पठार में
Ans: (c) कोरोमंडल तट पर
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [निवर्तित मानसून बंगाल की खाड़ी से जलवाष्प ग्रहण कर पूर्वी तटीय भागों में वर्षा करता है। भारत में शरद ऋतु अर्थात अक्टूबर नवंबर में लौटते मानसून (उत्तर-पूर्वी मानसून) से तमिलनाडु तट (कोरोमंडल) पर 65-75 सेमी. तक वर्षा होती हैं, जो आंतरिक भागों की तरफ घटती जाती है। अतः विकल्प (c) अभीष्ट उत्तर है।]
अपवाह तंत्र
(Drainage System)
29. भारतीय प्रायद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन-सी है ?
(a) कृष्णा
(b) कावेरी
(c) नर्मदा
(d) गोदावरी
Ans: (d) गोदावरी
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [भारतीय प्रायद्वीप की सबसे बड़ी नदी ‘गोदावरी’ है। इसकी लंबाई 1465 किमी. है। इसकी उत्पत्ति नासिक (महाराष्ट्र) जिले के त्र्यंबकेश्वर स्थान से होती है। इसकी सहायक नदियां बेनगंगा, वर्धा, पेनगंगा, प्राणहिता, इंद्रावती, मानेर तथा सबरी हैं। इसे ‘दक्षिण गंगा’ या ‘वृद्ध गंगा’ भी कहते हैं।]
30. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी हिमालय के पार से निकलती है ?
(a) सिंधु
(b) सरस्वती
(c) गंगा
(d) यमुना
Ans: (a) सिंधु
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [सिंधु नदी का उद्गम तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट से होता है, जो हिमालय पर्वत श्रृंखला के पार (पार-हिमालयन नदी) से निकलने वाली प्रमुख नदी है।]
31. भागीरथी और अलकनंदा गंगा में कहां पर मिलती हैं ?
(a) कर्ण प्रयाग
(b) देव प्रयाग
(c) रुद्र प्रयाग
(d) गंगोत्री
Ans: (b) देव प्रयाग
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [उत्तराखंड में स्थित देवप्रयाग नामक स्थान पर भागीरथी और अलकनंदा नदियां आपस में मिलती हैं, जिसके बाद इस संयुक्त धारा को ‘गंगा’ के नाम से जाना जाता है।]
32. निम्न में से कौन-सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती है ?
(a) कृष्णा
(b) कावेरी
(c) सोन
(d) गोदावरी
Ans: (c) सोन
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [उपर्युक्त नदियों में से सोन नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती हुई पटना के निकट गंगा नदी से मिल जाती है।]
33. निम्न युग्मों पर विचार कीजिए-
सहायक नदी मुख्य नदी
1. चंबल यमुना
2. सोन नर्मदा
4. मानस ब्रह्मपुत्र
ऊपर दिए गए युग्मों में से किस / किन का मिलान सही है ?
(a) 1, 2 और 3
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) केवल 3
Ans: (*)
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [चंबल, यमुना की एवं मानस, ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी है। जबकि सोन, नर्मदा की नहीं बल्कि गंगा की सहायक नदी है। अतः दिए गए विकल्पों में से कोई सही नहीं है।]
34. सतपुड़ा और विंध्य के बीच कौन-सी नदी बहती है ?
(a) गोदावरी
(b) गंडक
(c) ताप्ती
(d) नर्मदा
Ans: (d) नर्मदा
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [सतपुड़ा एवं विंध्य श्रृंखला के मध्य पूर्व से पश्चिम की ओर नर्मदा नदी प्रवाहित होती है।]
35. निम्नलिखित की जोड़ी बनाएं-
शहर नदी
A. जबलपुर 1. रावी
B. पेरिस 2. नर्मदा
C. लंदन 3. सीन
D. लाहौर 4. टेम्स
(a) 2 3 4 1
(b) 3 2 1 4
(c) 1 4 3 2
(d) 4 1 2 3
Ans: (a) 2 3 4 1
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [दिए गए शहर एवं उनसे संबंधित नदियों का सुमेलन निम्नानुसार है-
जबलपुर – नर्मदा
पेरिस – सीन
लंदन – टेम्स
लाहौर – रावी]
36. ‘आकस्मिक बाढ़’ का संबंध किससे है ?
(a) झुंडर तूफान
(b) चक्रवाती तूफान
(c) सुनामी
(d) टोरनेडो
Ans: (*)
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [आकस्मिक बाढ़ का मुख्य कारण है किसी क्षेत्र में अचानक जलभराव से किसी क्षेत्र का जलमग्न या बाढ़ग्रस्त हो जाना। यह मुख्यतः नदियों द्वारा जलभराव से होता है। परंतु सुनामी द्वारा अचानक जलभराव से एवं चक्रवाती तूफान जैसे भारत में उष्णकटिबंधीय चक्रवातों, उत्तर अमेरिका में हरिकेन, ऑस्ट्रेलिया में विली-विली आदि से होने वाली अत्यधिक वर्षण के कारण स्थलीय भाग के जलमग्न होने से भी आकस्मिक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कभी-कभी टारनेडो के कारण होने वाली अत्यधिक वर्षण से भी आकस्मिक बाढ़ की स्थिति बन जाती है। अतः दिए गए प्रश्न के संबंध में एक से अधिक विकल्प सही हैं।]
37. भारत का कृत्रिम बंदरगाह कौन-सा है ?
(a) कांडला
(b) मंगलूर
(c) चेन्नई या मद्रास
(d) हल्दिया
Ans: (c) चेन्नई या मद्रास
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [चेन्नई (मद्रास) बंदरगाह भारत का सबसे पुराना कृत्रिम (मैन-मेड) बंदरगाह है जो बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है।]
38. भारत में कितने मुख्य बंदरगाह हैं ?
(a) 6
(b) 9
(c) 10
(d) 12
Ans: (d) 12
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [भारत में पत्तनों का उपयोग प्राचीन काल से हो रहा है तथापि अंतरराष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार के रूप में पत्तनों का उभरना यूरोपीय व्यापारियों के आगमन तथा अंग्रेजों द्वारा भारत के उपनिवेशीकरण के बाद महत्वपूर्ण बना। वर्तमान में भारत में 13 प्रमुख और 200 छोटे या मझोले पत्तन हैं। अतः नजदीकी विकल्प (d) उपयुक्त उत्तर है।]
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी
(Environment and Ecology)
39. भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान कौन-सा है ?
(a) कार्बेट नेशनल पार्क
(b) सिमलीपाल नेशनल पार्क
(c) डचिगम वन्य जीव अभयारण्य
(d) हजारीबाग नेशनल पार्क
Ans: (a) कार्बेट नेशनल पार्क
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान जिम कार्बेट नेशनल पार्क है, इसकी स्थापना वर्ष 1936 में हेली नेशनल पार्क के रूप में की गई। वर्ष 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत इसी उद्यान से की गई थी।]
40. भारत का कुल कितना भौगोलिक क्षेत्र वन भूमि है ?
(a) 20%
(b) 23%
(c) 26%
(d) 28%
Ans: (a) 20%
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [‘भारत में वन स्थिति रिपोर्ट, 2013’ के अनुसार, देश का कुल वन क्षेत्र 6,97,898 वर्ग किलोमीटर है जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.23 प्रतिशत है, जो कि विकल्प (a) के अधिक निकट है। S.S.C. ने इस प्रश्न का उत्तर (b) दिया है जो कि गलत है। वर्तमान स्थिति ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट’ के अनुसार, भारत का भौगोलिक क्षेत्र वनावरण के अंतर्गत इससे अधिक है।]
41. किस राज्य में वनों का सर्वोच्च प्रतिशत है ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मिजोरम
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) असम
Ans: (b) मिजोरम
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट’ के अनुसार, भारत के राज्यों में वनों का सर्वोच्च प्रतिशत मिजोरम राज्य में दर्ज किया गया है, जहां कुल क्षेत्रफल का बहुत बड़ा हिस्सा वनों से आच्छादित है।]
42. हरियाणा में सुविख्यात पक्षी विहार कौन-सा है ?
(a) सुल्तानपुर
(b) भरतपुर
(c) राजाजी
(d) सरिस्का
Ans: (a) सुल्तानपुर
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [हरियाणा में सुविख्यात पक्षी विहार गुरुग्राम जिले के सुल्तानपुर में स्थित है। प्रत्येक वर्ष यहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं।]
43. निम्नलिखित से क्या भारत का सबसे बड़ा जीवमंडल निचय है ?
(a) नीलगिरि
(b) नंदा देवी
(c) सुंदरबन
(d) मन्नार की खाड़ी
Ans: (d) मन्नार की खाड़ी
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [मन्नार की खाड़ी जीवमंडल निचय भारत में सबसे बड़ा है। विकल्प में दिए गए जीवमंडल निचय एवं उनका क्षेत्रफल निम्नानुसार है-
मन्नार की खाड़ी – 10,500 वर्ग किमी.
सुंदरबन – 9,630 वर्ग किमी.
नंदा देवी – 5860.69 वर्ग किमी.
नीलगिरि – 5,520 वर्ग किमी.]
44. ‘जीवमंडल आरक्षित क्षेत्रों’ की पहली परियोजना स्कीम कौन सी थी ?
(a) सुंदरबन जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
(b) नीलगिरि जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
(c) नंदा देवी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
(d) मन्नार की खाड़ी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
Ans: (b) नीलगिरि जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र
[SSC CHSL (10+2) 2010]
Explanation: [नीलगिरि जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र वर्ष 1986 में स्थापित किया गया था, जो भारत का पहला जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र है।]
45. भारत का जीवमंडल रिज़र्व नंदा देवी (यूनेस्को) किस राज्य में स्थित है ?
(a) उत्तराखंड
(b) सिक्किम
(c) मेघालय
(d) हिमाचल प्रदेश
Ans: (a) उत्तराखंड
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [भारत का जीवमंडल रिज़र्व नंदा देवी, भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित है।]
46. भारत में समुद्री गाय किसके बायोरिजर्व क्षेत्र में पाई जाती हैं ?
(a) नोकरेक
(b) मन्नार की खाड़ी
(c) मानस
(d) सुंदरबन
Ans: (b) मन्नार की खाड़ी
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [भारत में समुद्री गाय मन्नार की खाड़ी बायोरिजर्व क्षेत्र में पाई जाती हैं। डुगांग (समुद्री गाय) एक समुद्री स्तनधारी जीव है। ये समुद्री घास खाते हैं तथा किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाते। मन्नार की खाड़ी के अतिरिक्त ये कच्छ की खाड़ी, पाक की खाड़ी में भी पाए जाते हैं। इनकी कुछ संख्या अंडमान-निकोबार द्वीप क्षेत्र में भी मिलती है।]
47. कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क स्थित है-
(a) उत्तर प्रदेश में
(b) पश्चिम बंगाल में
(c) सिक्किम में
(d) जम्मू और कश्मीर में
Ans: (c) सिक्किम में
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क भारत के सिक्किम राज्य में स्थित है।]
48. कान्हा नेशनल पार्क कहां स्थित है ?
(a) तमिलनाडु
(b) बिहार
(c) आंध्र प्रदेश
(d) मध्य प्रदेश
Ans: (d) मध्य प्रदेश
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [कान्हा नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1955 में की गई। वर्ष 1974 में इसे प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत लाया गया। इसका विस्तार मैकाल पहाड़ी पर 940 वर्ग किमी. क्षेत्र में है।]
49. केबुल लामजाओ, जो विश्व का एक अकेला तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है, कहां पर है ?
(a) मेघालय
(b) मणिपुर
(c) मिजोरम
(d) असम
Ans: (b) मणिपुर
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [मणिपुर की लोकतक झील में स्थित केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।]
50. विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान केबुल लामजाओ कहां पर है ?
(a) मिजोरम
(b) नेपाल
(c) भूटान
(d) मणिपुर
Ans: (d) मणिपुर
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान केबुल लामजाओ मणिपुर राज्य में स्थित है।]
Click here 👇
SSC CHSL GEOGRAPHY QUESTION (Post-01)
