इस अभ्यास सेट में Indus Valley Civilization PYQ (सिंधु घाटी सभ्यता) के प्रमुख स्थलों, नगर नियोजन, व्यापार और वैदिक काल से जुड़े 20 महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया गया है। BSSC, बिहार पुलिस और SSC परीक्षाओं में बेहतर स्कोर के लिए इन प्रश्नों का अभ्यास जरूर करें।
भारतीय इतिहास(Indian History) |
प्राचीन इतिहास(Ancient History) |
सिन्धु सभ्यता(Indus Civilization) |
26. निम्नलिखित को सुमेलित करें तथा दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
| क्षेत्र | पुरास्थल |
| A. सिंध | 1. कोटदीजी |
| B. पश्चिम पंजाब | 2. बालाकोट |
| C. दक्षिणी बलूचिस्तान | 3. राखीगढ़ी |
| D. हरियाणा | 4. सराय खोला |
(a) 1, 2, 4, 3
(b) 4, 2, 3, 1
(c) 1, 4, 2, 3
(d) 2, 3, 1, 4
Answer: (c) 1, 4, 2, 3
[Police Avar Nirikshak Exam 11/03/2018 (Shift-II)]
Explanation: सही कूट सुमेलन: सिंध क्षेत्र में कोटदीजी, पश्चिम पंजाब में सराय खोला, दक्षिणी बलूचिस्तान में बालाकोट और हरियाणा राज्य में राखीगढ़ी स्थित हैं।
27. सिंधु घाटी सभ्यता के लोग पूजा करते थे-
(a) ब्रह्मा की
(b) विष्णु की
(c) पशुपति की
(d) इन्द्र और वरुण की
Answer: (c) पशुपति की
[Bihar Avar Nirikshak Utpad 02/12/2001]
[Police Avar Nirikshak 12/07/2017]
[DRDA Clerk 15/03/2007]
Explanation: मोहनजोदड़ों से प्राप्त एक मुहर पर योग मुद्रा में बैठे पशुपतिनाथ (आद्य शिव) का चित्र अंकित है। सैंधववासी पशुपतिनाथ और मातृदेवी की पूजा मुख्य रूप से करते थे।
28. सैंधव सभ्यता के निवासियों द्वारा निम्न में से किस धातु का प्रयोग सर्वाधिक किया गया ?
(a) काँस्य
(b) ताम्र
(c) लौह
(d) टिन
Answer: (a) काँस्य
[Bihar Police Constable Exam 19/10/2014]
Explanation: सैंधव सभ्यता कांस्ययुगीन सभ्यता थी। यहाँ के कारीगर तांबे में टिन मिलाकर कांसा तैयार करते थे और इससे बर्तन, मूर्तियाँ तथा विभिन्न प्रकार के औजार बनाते थे।
29. सैंधव निवासियों के धार्मिक जीवन में निम्न में से कौन-सा तत्व विद्यमान नहीं था ?
(a) मातृदेवी की उपासना
(b) लिंग एवं योनि की पूजा
(c) पशु-पक्षी, वृक्ष एवं नाग की पूजा
(d) विशिष्ट मूर्ति की पूजा
Answer: (d) विशिष्ट मूर्ति की पूजा
[Bihar Police Constable Exam 19/10/2014]
Explanation: सिंधु सभ्यता में मातृदेवी, लिंग-योनि, वृक्ष और पशुओं की पूजा प्रचलित थी। हालाँकि, वहाँ किसी मंदिर या किसी विशेष देवता के लिए बड़े पैमाने पर मूर्ति पूजा के प्रमाण नहीं मिले हैं।
30. हड़प्पा किस देश में स्थित है ?
(a) पाकिस्तान
(b) अफगानिस्तान
(c) नेपाल
(d) भारत
Answer: (a) पाकिस्तान
[BSSC Kara Mishrak (Kara Vibhag) 23-11-2013]
Explanation: हड़प्पा वर्तमान समय में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में साहीवाल जिले में रावी नदी के किनारे स्थित है। यह सिंधु घाटी सभ्यता का खोजा गया पहला प्रमुख नगर था। (Indus Valley Civilization PYQ Set 02)
31. हड़प्पा सभ्यता के औजार व हथियार अधिकतर बने होते थे-
(a) पाषाण मात्र
(b) पाषाण व ताम्र
(c) ताम्र कांस्य व लौह
(d) ताम्र, टिन तथा कांस्य
Answer: (d) ताम्र, टिन तथा कांस्य
[BSSC Auditor 07.10.2012]
Explanation: हड़प्पावासी लोहे के प्रयोग से अनभिज्ञ थे। उनके दैनिक औजार, अस्त्र और शस्त्र मुख्य रूप से तांबा, टिन तथा इन दोनों के मिश्रण से बने कांसा (Bronze) धातु के होते थे।
32. मोहनजोदड़ो की खोज आर. डी. बनर्जी ने कब की थी ?
(a) 1921 ई. में
(b) 1922 ई. में
(c) 1923 ई. में
(d) 1931 ई. में
Answer: (b) 1922 ई. में
[Patna High Court Steno & Clerk 10-04-2011]
Explanation: राखालदास बनर्जी (R. D. Banerjee) ने 1922 ई. में मोहनजोदड़ो की खोज की थी। यह महत्वपूर्ण स्थल वर्तमान पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी के तट पर स्थित है।
33. निम्न में से कौन-सा सैंधव स्थल पंजाब में है ?
(a) हड़प्पा, कालीबंगा, रहमान ढेरी और सराय खोला
(b) हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, कोटदीजी और सराय खोला
(c) मोहनजोदड़ो, सराय खोला, रहमान ढेरी और कोटदीजी
(d) हड़प्पा, रहमान ढेरी, सरायखोला और जलीलपुर
Answer: (d) हड़प्पा, रहमान ढेरी, सरायखोला और जलीलपुर
[Bihar Police Constable Exam 14/04/2010]
Explanation: हड़प्पा, रहमान ढेरी, सरायखोला और जलीलपुर सभी पुरास्थल वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अंतर्गत आने वाले प्रमुख सैंधव कालीन पुरातात्विक केंद्र हैं।
34. मोहनजोदड़ो का शाब्दिक अर्थ है-
(a) हड़प्पा
(b) मेसोपोटामिया
(c) मृतकों का टीला
(d) मिस्र
Answer: (c) मृतकों का टीला
[Bihar Police Constable 19/10/2010 (Shift-II)]
Explanation: सिंधी भाषा में मोहनजोदड़ो का अर्थ ‘मृतकों का टीला’ (Mound of the Dead) होता है। यह सिंधु सभ्यता का एक विशाल नगर था, जहाँ से प्रसिद्ध अन्नागार मिला है।
35. सिंधु घाटी की सभ्यता किस लिए प्रसिद्ध है ?
(a) शिकार
(b) गेहूं की खेती
(c) घुड़सवार
(d) स्टील
Answer: (b) गेहूं की खेती
[DRDA Panchayat Rojgar Sevak Exam 10.06.2007]
Explanation: सिंधु सभ्यता के लोग उन्नत कृषि प्रणाली के लिए जाने जाते थे। मेहरगढ़ से लगभग 7000 ई.पू. में गेहूं और जौ उगाने के सबसे प्राचीन प्रमाण प्राप्त हुए हैं।
36. सिन्धु सभ्यता के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है ?
(a) नगरों में नलियों की सुदृढ़ व्यवस्था थी
(b) व्यापार और वाणिज्य उन्नत दशा में था
(c) मातृ देवी की उपासना की जाती थी
(d) लोग लोहे से परिचित थे
Answer: (d) लोग लोहे से परिचित थे
[BSSC Ashulipik sahTankar 27.08.2006]
Explanation: सिंधु सभ्यता कांस्ययुगीन सभ्यता थी। यहाँ के लोग तांबा, कांसा, सोना और चांदी का उपयोग जानते थे, लेकिन वे लोहे के प्रयोग से पूरी तरह अनजान थे।
37. कृषि की शुरुआत सम्भवतः हुई-
(a) 4000 ई.पू. के आस-पास
(b) 7000 ई.पू. के आस-पास
(c) 2000 ई.पू. के आस-पास
(d) 1000 ई.पू. के आस-पास
Answer: (b) 7000 ई.पू. के आस-पास
[BSSC Amin Exam Date-01.05.2005]
Explanation: भारतीय उपमहाद्वीप में व्यवस्थित कृषि कार्य की शुरुआत लगभग 7000 ई.पू. मानी जाती है। इसके सबसे प्राचीनतम साक्ष्य मेहरगढ़ (बलूचिस्तान) से प्राप्त हुए हैं।
38. प्रारंभिक वैदिक काल के दौरान दो विधान सभाएँ क्या थीं ?
(a) समिति
(b) सभा
(c) समिति और सभा
(d) न तो 1 और न ही 2
Answer: (c) समिति और सभा
[Bihar Police Constable 20/07/2025]
Explanation: ऋग्वैदिक काल में ‘सभा’ (श्रेष्ठ लोगों की संस्था) और ‘समिति’ (सामान्य जनता की संस्था) दो प्रमुख लोकतान्त्रिक संस्थाएँ थीं, जो राजा को शासन संचालन और न्याय में सलाह देती थीं। (Indus Valley Civilization PYQ Set 02)