आधुनिक इतिहास
(Modern History)
ब्रिटिश प्रशासन एवं नीतियां
(British Administration & Policies)
26. ब्रिटिश शासन के दौरान, तत्कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी में ‘रैयतवाड़ी प्रणाली’ की शुरुआत करने वाला कौन था ?
(a) मैकार्टनी
(b) एल्फिसटोन
(c) थॉमस मुनरो
(d) जॉन लॉरेंस
Ans: (c) थॉमस मुनरो
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [थॉमस मुनरो जो मद्रास के 1820 से 1827 ई. तक गवर्नर रहे, उन्होंने कुल उपज का तीसरा भाग भूमि कर का आधार मानकर ‘रैयतवाड़ी पद्धति’ को मद्रास प्रेसीडेंसी में लागू कर दिया। मुनरो की भूमि कर व्यवस्था लगभग 30 वर्ष तक चलती रही।]
27. निम्नलिखित में से कौन बंगाल का अंतिम गवर्नर जनरल था ?
(a) विलियम बेंटिक
(b) वॉरेन हेस्टिग्स
(c) लॉर्ड कैनिंग
(d) लॉर्ड वेलेस्ली
Ans: (a) विलियम बेंटिक
[SSC CHSL (T-1) online 11.03.2018 shift-1]
Explanation: [1833 के चार्टर एक्ट के द्वारा भारतीय प्रशासन को पूर्णतः केंद्रीकृत करने का प्रयास किया गया। इस एक्ट के द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल (तत्कालीन गवर्नर जनरल विलियम बेंटिक) को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया। 1833 ई. में लॉर्ड विलियम बेंटिक को भारत का प्रथम गवर्नर जनरल बनाया गया।]
28. ‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ किसने आरंभ किया ?
(a) लॉर्ड वेलेजली
(b) लॉर्ड कर्जन
(c) लॉर्ड डलहौजी
(d) लॉर्ड लिटन
Ans: (c) लॉर्ड डलहौजी
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ या व्यपगत सिद्धांत का आरंभ लॉर्ड डलहौजी ने किया था। इस सिद्धांत के आधार पर 1848 ई. में सतारा, 1849 ई. में जैतपुर एवं संभलपुर, 1850 ई. में बघाट, 1852 ई. में उदयपुर, 1853 ई. में झांसी, 1854 ई. में नागपुर तथा 1855 ई. में करौली को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया गया। इनके अतिरिक्त कुशासन के आरोप में डलहौजी द्वारा 1856 ई. में अवध का भी विलय कर लिया गया।]
29. किस भारतीय राज्य पर कब्जा करने के लिए “राज्य अपहरण नीति” को नहीं अपनाया गया था ?
(a) सतारा
(b) नागपुर
(c) झांसी
(d) पंजाब
Ans: (d) पंजाब
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [दूसरे आंग्ल-सिख युद्ध (1848-49) के पश्चात पंजाब का कंपनी के साम्राज्य में विलय कर लिया गया। “राज्य अपहरण नीति” के अंतर्गत पंजाब पर कब्जा नहीं किया गया था। जबकि सतारा (1848 ई.), झांसी (1853 ई.) एवं नागपुर (1854 ई.) डलहौजी के व्यपगत के सिद्धांत के अंतर्गत अपहृत किए गए थे।]
30. टेलीग्राफ लाइन सर्वप्रथम कहां से कहां तक बिछाई गई ?
(a) कलकत्ता से आगरा
(b) आगरा से जयपुर
(c) दिल्ली से शिमला
(d) कलकत्ता से रानीगंज
Ans: (a) कलकत्ता से आगरा
[SSC CHSL (T-1) online 08.03.2018 shift-1]
Explanation: [टेलीग्राफ लाइन सर्वप्रथम 1853 ई. में कलकत्ता से आगरा के मध्य शुरू की गई थी।]
31. निम्नलिखित में से किस कार्य का श्रेय लॉर्ड डलहौजी को नहीं दिया जाता है ?
(a) पंजाब का विलय
(b) बंगाल का विलय
(c) मैसूर का विलय
(d) सतारा का विलय
Ans: (*)
[SSC CHSL (T-1) online 06.03.2018 shift-1]
Explanation: [लॉर्ड डलहौजी (1848-56) के समय दूसरे आंग्ल सिख युद्ध (1848-49) के पश्चात पंजाब का कंपनी के साम्राज्य में विलय कर लिया गया। व्यपगत सिद्धांत के अनुसार सतारा (1848 ई.) का विलय किया गया। लॉर्ड वेलेस्ली के समय मैसूर के साथ सहायक संधि (1799 ई.) किया गया, जबकि बंगाल से ब्रिटिश शासन का शुभारंभ हुआ था।]
32. लॉर्ड कर्जन के वायसराय होने के दौरान, निम्न में से कौन सी घटना नहीं घटी थी ?
(a) बंगाल का विभाजन
(b) पुरातत्व विभाग की स्थापना
(c) द्वितीय दिल्ली दरबार
(d) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन
Ans: (d) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 ई. में लॉर्ड डफरिन के कार्यकाल के दौरान हुई थी, जबकि बंगाल का विभाजन, पुरातत्व विभाग की स्थापना और द्वितीय दिल्ली दरबार लॉर्ड कर्जन के कार्यकाल में हुए थे।]
संवैधानिक विकास
(Constitutional Development)
33. ‘पिट्स इंडिया एक्ट’ के अंतर्गत, निम्न में किसे स्थापित किया गया ?
(a) निदेशकों की अदालत
(b) नियंत्रण बोर्ड
(c) राजस्व बोर्ड
(d) स्थायी परिषद
Ans: (b) नियंत्रण बोर्ड
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [पिट्स इंडिया एक्ट, 1784 द्वारा इंग्लैंड में सरकार के अधीन एक नियंत्रण बोर्ड की स्थापना की गई जिसका कार्य डायरेक्टर्स की नीतियों को नियंत्रित करना था। इस नियंत्रक बोर्ड में 6 सदस्य होते थे जिसमें दो सदस्य ब्रिटिश मंत्रिमंडल के एवं शेष प्रिवी काउंसिल के थे।]
34. कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना किसके द्वारा की गई थी ?
(a) 1773 का विनियामक अधिनियम
(b) 1784 का पिट्स इंडिया अधिनियम
(c) 1793 का चार्टर अधिनियम
(d) 1813 का चार्टर अधिनियम
Ans: (a) 1773 का विनियामक अधिनियम
[SSC CHSL (10+2) 2014]
Explanation: [कलकत्ता में उच्चतम न्यायालय की स्थापना 1773 के विनियामक अधिनियम (रेग्युलेटिंग एक्ट) के द्वारा की गई थी। इस न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश के अलावा तीन अन्य न्यायाधीश थे सर एलिजा इम्पे को मुख्य न्यायाधीश तथा चैम्बर्स, लिमैस्टर एवं हाइड को न्यायाधीश बनाया गया।]
35. किस चार्टर एक्ट से चीन के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापार एकाधिकार समाप्त हुआ ?
(a) चार्टर एक्ट, 1793
(b) चार्टर एक्ट, 1813
(c) चार्टर एक्ट, 1833
(d) चार्टर एक्ट, 1853
Ans: (c) चार्टर एक्ट, 1833
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [1833 ई. के चार्टर एक्ट से चीन के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापारिक एकाधिकार समाप्त हुआ। 1833 ई. के चार्टर एक्ट धारा 87 के द्वारा योग्यता को ही सेवा का आधार स्वीकार कर लिया गया। इस एक्ट के द्वारा बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया।]
36. परिसंघ बनाने का विचार सर्वप्रथम किसने प्रस्तावित किया था ?
(a) भारतीय परिषद अधिनियम, 1892
(b) मिंटो-मॉर्ले सुधार
(c) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
(d) नेहरू रिपोर्ट, 1928
Ans: (*)
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [परिसंघ (Federation) बनाने का विचार सर्वप्रथम भारतीय शासन अधिनियम, 1935 में आया था। अखिल भारतीय संघ 11 ब्रिटिश प्रांतों, 6 चीफ कमिश्नर के क्षेत्रों एवं देशी रियासतों से मिलकर बनना था। ब्रिटिश प्रांतों के लिए संघ में शामिल होना अनिवार्य था, परंतु देशी रियासतों की इच्छा पर निर्भर था। देशी रियासतों ने संघ में शामिल होना स्वीकार नहीं किया, अतः अधिनियम द्वारा प्रस्तावित भारतीय संघ योजना क्रियान्वित नहीं हो सकी।]
राष्ट्रीय आंदोलन
(National Movement)
37. सी. आर. दास और मोतीलाल नेहरू ने ‘स्वराज पार्टी’ बनाई थी-
(a) स्वदेशी आंदोलन के बाद
(b) असहयोग आंदोलन के बाद
(c) सविनय अवज्ञा आंदोलन के बाद
(d) भारत छोड़ो आंदोलन के बाद
Ans: (b) असहयोग आंदोलन के बाद
[SSC CHSL (10+2) 2010]
Explanation: [असहयोग आंदोलन की असफलता और उसके स्थगन के बाद 1923 में चित्तरंजन दास और मोतीलाल नेहरू ने कांग्रेस के भीतर ही ‘स्वराज पार्टी’ की स्थापना की थी।]
38. सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निकलने के बाद किस पार्टी की स्थापना की थी ?
(a) इंडियन नेशनल आर्मी
(b) रिपब्लिकन पार्टी
(c) फारवर्ड ब्लॉक
(d) सोशलिस्ट पार्टी
Ans: (c) फारवर्ड ब्लॉक
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन (1939) में गांधीजी से मतभेद होने के बाद फारवर्ड ब्लॉक पार्टी की स्थापना की थी।]
39. खिलाफत आंदोलन किसको अपमानित करने के खिलाफ विरोध करने के लिए प्रारंभ किया गया था ?
(a) टर्किश खलीफा
(b) आगा खान
(c) मुहम्मद अली जिन्ना
(d) अबुल कलाम आजाद
Ans: (a) टर्किश खलीफा
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [तुर्की के सुल्तान को इस्लाम का ‘खलीफा’ मानते थे। प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद ब्रिटिश सरकार ने टर्की साम्राज्य का विघटन करने का निश्चय किया अतः भारतीय मुसलमान रुष्ट हो गए, परिणामस्वरूप 17 अक्टूबर, 1919 को अखिल भारतीय स्तर पर खिलाफत दिवस मनाया गया।]
40. ‘पाकिस्तान’ नाम किसने गढ़ा था ?
(a) मोहम्मद अली जिन्ना
(b) फजलूल हक
(c) लियाकत अली खान
(d) चौधरी रहमत अली
Ans: (d) चौधरी रहमत अली
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [कैंब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने वर्ष 1933 में अपने पैम्फलेट ‘नाउ र नेवर’ में पहली बार ‘पाकिस्तान’ शब्द का नामकरण और विचार प्रस्तुत किया था।]
41. लाला लाजपत राय किसके विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे जब वे पुलिस की नृशंसता का शिकार हुए ?
(a) रौलेट एक्ट
(b) मिंटो-मॉर्ले सुधार
(c) साइमन कमीशन
(d) पिट्स इंडिया एक्ट
Ans: (c) साइमन कमीशन
[SSC CHSL (10+2) 2010]
Explanation: [लाला लाजपत राय वर्ष 1928 में साइमन कमीशन के विरुद्ध प्रदर्शन करते समय पुलिस की लाठीचार्ज के कारण गंभीर रूप से घायल हुए थे और बाद में उनका निधन हो गया था।]
42. बाल गंगाधर तिलक किसे अपना राजनीतिक गुरु कहते थे ?
(a) स्वामी विवेकानंद
(b) राममोहन राय
(c) शिशिर कुमार घोष
(d) दादाभाई नौरोजी
Ans: (d) दादाभाई नौरोजी
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [बाल गंगाधर तिलक दादाभाई नौरोजी को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे (हालांकि गोपाल कृष्ण गोखले महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे)।]
43. कौन-से गोलमेज सम्मेलन में महात्मा गांधीजी ने भाग लिया था ?
(a) प्रथम गोलमेज सम्मेलन, 1930
(b) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन, 1931
(c) तृतीय गोलमेज सम्मेलन, 1932
(d) उपर्युक्त सभी में
Ans: (b) द्वितीय गोलमेज सम्मेलन, 1931
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [द्वितीय गोलमेज सम्मेलन लंदन में 7 सितंबर, 1931 से 1 दिसंबर, 1931 तक चला, जिसमें महात्मा गांधी कांग्रेस के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए थे। यह सम्मेलन सांप्रदायिक समस्या पर विवाद के कारण पूरी तरह असफल रहा। दलित नेता भीमराव अंबेडकर ने दलितों के लिए पृथक निर्वाचन मंडल की मांग की जिसे गांधीजी ने अस्वीकार कर दिया। अंततः सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व पर गतिरोध के कारण यह सम्मेलन 1 दिसंबर, 1931 को समाप्त घोषित कर दिया गया।]
44. 1937 में कांग्रेस ने मंत्रिमंडल बनाए –
(a) 7 राज्यों में
(b) 9 राज्यों में
(c) 5 राज्यों में
(d) 4 राज्यों में
Ans: (*)
[SSC CHSL (10+2) 2011]
Explanation: [वर्ष 1937 के चुनावों में कांग्रेस ने संयुक्त प्रांत, उड़ीसा, मध्य प्रांत, बिहार और मद्रास में पूर्ण बहुमत और बंबई में लगभग पूर्ण बहुमत प्राप्त किया। इन 6 राज्यों में कांग्रेसी मंत्रिमंडलों ने पदभार संभाला। बाद में असम और पश्चिमोत्तर प्रांत में भी कांग्रेस मंत्रिमंडल अन्य दलों के सहयोग से गठित हुए।]
45. भारत में कैबिनेट मिशन किसलिए भेजा गया था ?
(a) एक राष्ट्रीय सरकार स्थापित करने के लिए
(b) शक्ति के अंतरण के लिए एक संवैधानिक व्यवस्था निश्चित करने के लिए
(c) पाकिस्तान के लिए जिन्ना की मांग को स्वीकार करने के लिए
(d) भारत को आज़ादी देने से इंकार करने के लिए
Ans: (b) शक्ति के अंतरण के लिए एक संवैधानिक व्यवस्था निश्चित करने के लिए
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [ब्रिटेन की कैबिनेट द्वारा भारत में सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण और संविधान निर्माण की रूपरेखा तैयार करने के लिए मार्च 1946 में कैबिनेट मिशन भारत भेजा गया था।]
46. 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ करने के लिए कौन सा मुख्य कारण था ?
(a) क्रिप्स मिशन की विफलता
(b) अंग्रेजों का विश्व युद्ध II में उलझ जाना
(c) लोगों में घोर बेचैनी
(d) साइमन कमीशन की रिपोर्ट
Ans: (a) क्रिप्स मिशन की विफलता
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [क्रिप्स मिशन (1942) की विफलता ने अंततः ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को जन्म दिया। 7 अगस्त, 1942 को बंबई के ऐतिहासिक ग्वालिया टैंक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की वार्षिक बैठक, जिसकी अध्यक्षता अबुल कलाम आजाद ने की, में वर्धा प्रस्ताव (भारत छोड़ो) की पुष्टि हुई। 8 अगस्त, 1942 को प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया और 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन आरंभ हुआ।]
47. असहयोग आंदोलन को किसके कारण स्थगित किया गया था ?
(a) पूना समझौता
(b) जालियांवाला बाग त्रासदी
(c) चौरी-चौरा घटना
(d) गांधी-इर्विन समझौता
Ans: (c) चौरी-चौरा घटना
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा नामक स्थान पर 4 फरवरी 1922 को हुई हिंसक घटना (थाने में आग लगाने) से क्षुब्ध होकर महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन को तुरंत स्थगित कर दिया था।]
48. किस आंदोलन को हिंदुओं और मुसलमानों दोनों का समर्थन मिला था ?
(a) चंपारण सत्याग्रह
(b) विभाजन-विरोधी आंदोलन
(c) असहयोग आंदोलन
(d) भारत छोड़ो आंदोलन
Ans: (c) असहयोग आंदोलन
[SSC CHSL (10+2) 2012]
Explanation: [खिलाफत आंदोलन (1920) और असहयोग आंदोलन (1920-22) में हिंदुओं और मुसलमानों दोनों का समर्थन मिला था। इस संदर्भ में एंचिसन की टिप्पणी उल्लेखनीय है – “इस मिसाल में हम मुसलमानों को हिंदुओं से भिड़ा नहीं पाए।” इसी संदर्भ में गांधीजी ने इसे ‘हिंदुओं और मुसलमानों की एकता के एक ऐसे अवसर’ के रूप में देखा जो सौ वर्षों में भी पुनः प्रस्तुत नहीं होगा।]
49. सत्याग्रह के तीन प्रमुख स्वरूप कौन-से हैं ?
(a) क्रांति, जनमत तथा बहिष्कार
(b) असहयोग, सविनय अवज्ञा तथा बहिष्कार
(c) बहिष्कार, सविनय अवज्ञा तथा विद्रोह
(d) असहयोग, क्रांति तथा अस्वीकार (जनमत-संग्रह)
Ans: (b) असहयोग, सविनय अवज्ञा तथा बहिष्कार
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [सत्याग्रह के प्रमुख व्यावहारिक रूपों में मुख्य रूप से असहयोग, सविनय अवज्ञा और बहिष्कार को शामिल किया जाता है, जिनका प्रयोग गांधीजी ने अपने आंदोलनों में किया था।]
50. गांधीजी की दांडी यात्रा निम्न में से किसका उदाहरण है ?
(a) सीधी कार्रवाई
(b) बहिष्कार
(c) सविनय अवज्ञा
(d) असहयोग
Ans: (c) सविनय अवज्ञा
[SSC CHSL (10+2) 2013]
Explanation: [महात्मा गांधी द्वारा 1930 में की गई दांडी यात्रा ब्रिटिश नमक कानून के विरुद्ध सविनय अवज्ञा आंदोलन का शुभारंभ करने का ऐतिहासिक उदाहरण थी।]
51. स्वतंत्र भारत के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?
(a) श्रीमती सरोजिनी नायडू
(b) फ्रैंक एंथोनी
(c) के. एम. मुंशी
(d) जी. वी. मावलंकर
Ans: (d) जी. वी. मावलंकर
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [स्वतंत्र भारत के प्रथम लोक सभा अध्यक्ष (Speaker) गणेश वासुदेव मावलंकर (जी. वी. मावलंकर) थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें लोक सभा के पिता की उपाधि से सम्मानित किया।]
52. ‘सर्वोदय’ की अवधारणा के संस्थापक कौन थे ?
(a) महात्मा गांधी
(b) जयप्रकाश नारायण
(c) विनोबा भावे
(d) के.जी. मुशरूवाला
Ans: (a) महात्मा गांधी
[SSC CHSL (10+2) 2015]
Explanation: [आधुनिक समय में ‘सर्वोदय’ शब्द का पहली बार प्रयोग महात्मा गांधी ने किया था। व्युत्पत्ति की दृष्टि से ‘सर्वोदय’ का अर्थ है ‘सभी का उदय या कल्याण’। इस अवधारणा को गांधीजी ने जॉन रस्किन की पुस्तक ‘अन टू दिस लास्ट’ से लिया है।]
Click here for previous post 👇
SSC CHSL GA GK PREVIOUS YEAR QUESTION P7
