ssc-chsl-ga-gk-previous-year-question-p9

SSC CHSL GK/GA – Indian Polity Practice Set 01

 भारतीय राजव्यवस्था

(Indian Polity)

 

 ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

(Historical Background)

1. भारत की अंतःकालीन संसद में कितने सदस्य थे ?

(a) 296
(b) 313
(c) 318
(d) 316

Ans: (a) 296

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [भारत की अंतःकालीन संसद में 296 सदस्य थे।]

2. निम्नलिखित में से किस अधिनियम में नियंत्रक महालेखा परीक्षक नामक पद का सुझाव दिया गया ?

(a) 1909 का अधिनियम
(b) 1919 का अधिनियम
(c) 1935 का अधिनियम
(d) 1947 का अधिनियम

Ans: (b) 1919 का अधिनियम

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [भारत शासन अधिनियम, 1919 (मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार) के तहत भारत में एक नए पद ‘महालेखा परीक्षण’ (Auditor General) की व्यवस्था का प्रावधान किया गया था, जिसे आगे चलकर नियंत्रण एवं महालेखा परीक्षक के रूप में विकसित किया गया।]

3. संविधान के अंतर्गत, भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों को हम कहां देख सकते हैं ?

(a) प्रस्तावना
(b) भाग-III
(c) भाग-IV
(d) भाग-1

Ans: (a) प्रस्तावना

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [भारतीय संविधान के अंतर्गत, भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों की झलक हमें संविधान की ‘प्रस्तावना’ में मिलती है। प्रस्तावना के माध्यम से भारतीय संविधान का सार, अपेक्षाएं, उद्देश्य, उसका लक्ष्य तथा दर्शन प्रकट होता है।]

4. भारत पूर्ण संप्रभु लोकतांत्रिक गणतंत्र कब बना ?

(a) 26 जनवरी, 1949
(b) 26 नवंबर, 1951
(c) 26 नवंबर, 1930
(d) 26 नवंबर, 1949

Ans: (d) 26 नवंबर, 1949

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [26 नवंबर, 1949 को भारत पूर्ण संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना क्योंकि संविधान सभा द्वारा संविधान की उद्देशिका अथवा प्रस्तावना को 26 नवंबर, 1949 को अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित किया गया तथा संविधान के कुछ अनुच्छेदों को तत्काल लागू कर दिया गया जबकि शेष संविधान को 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। अतः संविधान के पूर्णतः लागू होने की तिथि 26 जनवरी, 1950 है।]

5. संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का संशोधन कितनी बार किया गया था ?

(a) तीन बार
(b) दो बार
(c) एक बार
(d) संशोधन नहीं किया गया

Ans: (c) एक बार

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) में संशोधन एक बार [42वें संविधान संशोधन (1976)] किया गया। इसके द्वारा उद्देशिका में ‘समाजवाद’, ‘पंथनिरपेक्ष’ एवं ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए।]

6. संविधान के निर्माताओं के मनोभाव और आदर्श प्रतिबिंबित होते हैं-

(a) मूल अधिकारों में
(b) राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों में
(c) उद्देशिका में
(d) मूल कर्तव्यों में

Ans: (c) उद्देशिका में

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [भारतीय संविधान की उद्देशिका में संविधान निर्माताओं के मनोभाव और आदर्श प्रतिबिंबित होते हैं। यदि संविधान के किसी मंतव्य का स्पष्टीकरण नहीं हो पाए, तो उद्देशिका निर्णायक भूमिका का निर्वहन करते हुए मार्गदर्शन करती है। इन री : बेरूबारी यूनियन (1960) मामले में कहा गया है कि “प्रस्तावना संविधान के निर्माताओं के आशय को स्पष्ट करने वाली कुंजी है।”]

7. भारत के संविधान में ‘संघीय’ शब्द का प्रयोग कहां पर हुआ है ?

(a) प्रस्तावना
(b) भाग III
(c) अनुच्छेद 368
(d) संविधान में कहीं नहीं

Ans: (d) संविधान में कहीं नहीं

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [भारतीय संविधान में ‘संघ’ (Federation) शब्द के स्थान पर अनुच्छेद (1) के अंतर्गत ‘राज्यों का संघ’ (Union of States) शब्द का प्रयोग किया गया है।]

8. भारत संघ में कितने राज्य हैं ?

(a) 28
(b) 27
(c) 30
(d) 29

Ans: (d) 29

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [वर्तमान में, भारत संघ में कुल 29 राज्य तथा सात संघ राज्य क्षेत्र हैं।]

9. लक्कादीव, मिनिकोय और अमीनदीवी द्वीप का नाम बदल कर लक्षद्वीप किस वर्ष में संसदीय अधिनियम द्वारा किया गया था ?

(a) 1973
(b) 1971
(c) 1970
(d) 1972

Ans: (a) 1973

[SSC CHSL (10+2) 2015]

Explanation: [लक्कादीव, मिनिकोय और अमीनदीवी द्वीप का नाम बदल कर लक्षद्वीप वर्ष 1973 में संसदीय अधिनियम द्वारा किया गया।]

10. निम्नलिखित में से किस ई. सन् में भारतीय नागरिकों के मौलिक कर्त्तव्य संविधान में शामिल किए गए थे ?

(a) 1952
(b) 1976
(c) 1979
(d) 1981

Ans: (b) 1976

[SSC CHSL (10+2) 2010]

Explanation: [स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिशों के आधार पर 42वें संविधान संशोधन, 1976 के द्वारा भारतीय नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को संविधान के भाग IV-A के अनुच्छेद 51-A के तहत जोड़ा गया था।]

11. निम्न में कौन-सा संशोधन अधिनियम ‘मिनी संविधान’ माना जाता है ?

(a) 7वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1956
(b) 24वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1971
(c) 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
(d) 44वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1978

Ans: (c) 42वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [42 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 को ‘मिनी (लघु) संविधान’ माना जाता है। इस संविधान संशोधन के तहत प्रस्तावना के साथ-साथ संविधान के कई अनुच्छेदों में संशोधन किया गया था।]

12. संविधान का कौन-सा भाग नागरिकता के प्रावधानों से संबंधित है ?

(a) II
(b) III
(c) IV
(d) V

Ans: (a) II

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [भारतीय संविधान के भाग II में नागरिकता से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं। यह प्रावधान अनुच्छेद 5 से 11 तक में समाहित है।]

13. भारतीय संघवाद निकट है-

(a) नाइजीरिया के
(b) ऑस्ट्रेलिया के
(c) कनाडा के
(d) यू. एस. ए. के

Ans: (c) कनाडा के

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [भारतीय संविधान सभा ने ‘अमेरिकी’ या ‘स्विट्जरलैंड’ की संघीय प्रणाली को न अपनाकर ‘कनाडा’ की संघीय प्रणाली को अपनाया। अतः कहा जा सकता है कि भारतीय संघवाद कनाडा के निकट है।]

14. संघ (संघीय) सूची में कितनी मदें हैं ?

(a) 52
(b) 66
(c) 97
(d) 99

Ans: (c) 97

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [विधायी विषयों को संविधान की सातवीं अनुसूची की तीन सूचियों में विभाजित किया गया है। सूचियां एवं उनमें विभाजित विषयों की संख्या इस प्रकार है-
 संघ सूची – 97 विषय
 राज्य सूची – 66 विषय
 समवर्ती सूची – 47 विषय
संघ सूची में 2 (A), 92 (A) एवं 92 (B) के रूप में 3 अतिरिक्त विषय भी शामिल किए गए हैं लेकिन सूचियों की अंतिम संख्या 97 ही है न कि 100। किसी भी रूप में सूचियों की संख्या 99 नहीं हो सकती है जिसे SSC ने अपने उत्तर के रूप में स्वीकृत किया है। इस प्रकार सही उत्तर (c) होगा।]

15. लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए निम्न में कौन से तत्व आवश्यक है ?

(a) स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव
(b) अवसर की समानता
(c) अधिकारों का संरक्षण
(d) उक्त सभी

Ans: (d) उक्त सभी

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [किसी देश में लोकतांत्रिक प्रणाली की स्थापना के लिए उपर्युक्त वर्णित विकल्पों में से सभी विकल्पों के तत्व आवश्यक होते हैं। अतः विकल्प (d) सही है।]

 मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य

(Fundamental Rights and Fundamental Duties)

16. निम्नलिखित में से किस स्थिति में ‘बंदी प्रत्यक्षीकरण’ रिट जारी की जाती है ?

(a) संपत्ति की हानि
(b) अतिरिक्त कर की वापसी
(c) दोषपूर्ण पुलिस नजरबंदी
(d) भाषण की स्वतंत्रता का उल्लंघन

Ans: (c) दोषपूर्ण पुलिस नजरबंदी

[SSC CHSL (10+2) 2010]

Explanation: [‘बंदी प्रत्यक्षीकरण’ रिट किसी व्यक्ति को अवैध रूप से निरुद्ध करने के विरुद्ध जारी की जाती है।]

17. किसी व्यक्ति के अवैध निरोध के मामले में न्यायालय द्वारा निम्नलिखित में से क्या जारी किया जाता है ?

(a) बंदी प्रत्यक्षीकरण
(b) परमादेश
(c) उत्प्रेषण लेख
(d) क्वो वारंट

Ans: (a) बंदी प्रत्यक्षीकरण

[SSC CHSL (10+2) 2013]

Explanation: [किसी व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में लिए जाने पर न्यायालय द्वारा ‘बंदी प्रत्यक्षीकरण’ (Habeas Corpus) रिट जारी की जाती है ताकि उस व्यक्ति को अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।]

18. भारतीय संविधान में किस प्रकार के रिटों की विशिष्ट व्यवस्था नहीं की गई है ?

(a) परमादेश
(b) प्रतिषेध
(c) व्यादेश
(d) निषेध

Ans: (c) व्यादेश, (d) निषेध

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [मूल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालयों को 5 प्रकार की रिटें जारी करने की शक्ति है, वे हैं-
I. बंदी प्रत्यक्षीकरण II. परमादेश III. प्रतिषेध IV. अधिकार-पृच्छा V. उत्प्रेषण]

19. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार अभी भारतीय संविधान द्वारा एक मौलिक अधिकार के रूप में नहीं दिया गया है ?

(a) समता का अधिकार
(b) स्वतंत्रता का अधिकार
(c) संपत्ति का अधिकार
(d) शोषण के विरुद्ध अधिकार

Ans: (c) संपत्ति का अधिकार

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [संपत्ति का अधिकार प्रारंभ में भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों के अंतर्गत शामिल था परंतु 44 वें संविधान संशोधन (1978) द्वारा इसे मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया तथा वर्तमान में यह अनुच्छेद 300-क के अधीन एक विधिक अधिकार है।]

20. भारतीय संविधान के अनुसार संपत्ति का अधिकार है-

(a) मौलिक अधिकार
(b) प्राकृतिक अधिकार
(c) विधिक अधिकार
(d) नैतिक अधिकार

Ans: (c) विधिक अधिकार

[SSC CHSL (10+2) 2011]

Explanation: [भारतीय संविधान के 44वें संशोधन के पश्चात संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकार की श्रेणी से हटाकर अनुच्छेद 300-क के अंतर्गत एक विधिक (कानूनी) अधिकार बना दिया गया है।]

21. डॉ. अंबेडकर के अनुसार, कौन-सा अनुच्छेद भारतीय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अनुच्छेद है ?

(a) अनुच्छेद 21
(b) अनुच्छेद 24
(c) अनुच्छेद 32
(d) अनुच्छेद 256

Ans: (c) अनुच्छेद 32

[SSC CHSL (T-1) online 08.03.2018 shift-1]

Explanation: [डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने अनुच्छेद 32 अर्थात संवैधानिक उपचारों के अधिकार को ‘संविधान की आत्मा’ कहा है। उनका कथन है ‘यदि मुझसे पूछा जाए कि संविधान में कौन-सा विशेष अनुच्छेद सबसे महत्वपूर्ण है जिसके बिना यह संविधान शून्य हो जाएगा, तो मैं इसके सिवाय किसी दूसरे अनुच्छेद का नाम नहीं लूंगा। यह संविधान की आत्मा है।’ यहां यह तथ्य उल्लेखनीय है कि संविधान की उद्देशिका को भी संविधान की आत्मा माना गया है।]

22. मूल अधिकार भारतीय संविधान के किस भाग में स्थापित है ?

(a) IV
(b) V
(c) II
(d) III

Ans: (d) III

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [भारतीय संविधान के भाग-3 में अनु. 12 से अनु. 35 तक मौलिक अधिकारों का उल्लेख है। ये मौलिक अधिकार (मूलतः 7 थे परंतु ‘संपत्ति के अधिकार’ के हटने के बाद अब 6 हैं) मूल संविधान के भाग हैं तथा ये संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से प्रेरित हैं।]

23. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य कब समाविष्ट किए गए ?

(a) 1971 ई. में
(b) 1972 ई. में
(c) 1975 ई. में
(d) 1976 ई. में

Ans: (d) 1976 ई. में

[SSC CHSL (10+2) 2014]

Explanation: [भारतीय संविधान में नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को वर्ष 1976 में 42वें संवैधानिक संशोधन के माध्यम से सरदार स्वर्ण सिंह समिति की अनुशंसा पर जोड़ा गया था।]

24. निम्न में से कौन-सा मूल अधिकार केवल भारत के नागरिकों के लिए है ?

(a) जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार
(b) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
(c) समानता का अधिकार
(d) अभिव्यक्ति का अधिकार

Ans: (d) अभिव्यक्ति का अधिकार

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [भारतीय संविधान में कुछ ‘मूल अधिकार’ केवल भारत के नागरिकों अनु. 15, अनु. 16, अनु. 19, अनु. 29 एवं अनु. 30 में प्राप्त हैं। विकल्प (d) में जो अभिव्यक्ति का अधिकार दिया गया है वह अनु. 19 में वर्णित है।]

25. अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा पर किस अनुच्छेद में विचार किया गया है ?

(a) 14
(b) 19
(c) 29
(d) 32

Ans: (c) 29

[SSC CHSL (10+2) 2012]

Explanation: [संविधान के अनुच्छेद 29 के खंड (1) और (2) के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्गों के हितों की सुरक्षा पर विचार तथा प्रावधान किए गए हैं।]

 

Click here for previous post 👇

SSC CHSL GA GK PREVIOUS YEAR QUESION P8

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *