ssc mts gs previous question

SSC MTS GK/GA – Modern History Practice Set 01

  आधुनिक इतिहास

(Modern History)

 

 युरोपियन कंपनियां

(European Companies)

1. पुर्तगालियों द्वारा कालीकट से ले जाए जाने वाले कालीकट के सूती कपड़े यूरोप में आमतौर पर क्या कहलाते थे ?

(a) कैलको
(b) कैलिको
(c) कौटेक्स
(d) इनमें से कोई नहीं

Ans. (b) कैलिको

[SSC MTS (T-1) online 16.09.2017 shift-1]

Explanation: [पुर्तगालियों द्वारा कालीकट से ले जाए जाने वाले कालीकट के सूती कपड़े यूरोप में आमतौर पर कैलिको (Calico) कहलाते थे।]

 क्षेत्रीय राज्य

(Regional State )

2. नादिरशाह के आक्रमण के समय दिल्ली का शासक निम्नलिखित में से कौन था ?

(a) मुहम्मद शाह
(b) बहादुर शाह
(c) आलमगीर द्वितीय
(d) शाह आलम द्वितीय

Ans. (a) मुहम्मद शाह

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [नादिर शाह ने 1739 ई. में आक्रमण किया था। इस दौरान दिल्ली का शासक मुहम्मद शाह था। नादिर शाह ने 1739 ई. में करनाल के युद्ध में मुहम्मद शाह को पराजित करके दिल्ली के शाही खजाने, मोती, हीरे, जवाहरात एवं विश्व प्रसिद्ध मयूर सिंहासन ( तख्ते ताऊस) पर अधिकार कर लिया। नादिर शाह के नाम का खुत्बा पढ़ा गया तथा सिक्के जारी किए गए। नादिर शाह दिल्ली में लगभग दो मास ठहरा। वापस जाते समय नादिर शाह ने मुहम्मद शाह को पुनः मुगल साम्राज्य का सम्राट घोषित कर दिया, खुत्बा पढ़ने और सिक्के चलाने का अधिकार भी लौटा दिया।]

3. अवध के स्वायत्त राज्य का संस्थापक कौन था ?

(a) सफदरजंग
(b) सआदत खां
(c) शुजाउद्दौला
(d) आसफुद्दौला

Ans. (b) सआदत खां

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [अवध राज्य अंग्रेजी और मराठा राज्यों के बीच में था। यह पश्चिम में कन्नौज से लेकर पूर्व में कर्मनाशा नदी तक फैला हुआ था। इसे बफर राज्य के रूप में जाना जाता है। अवध राज्य ने अंग्रेजी साम्राज्य के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अवध के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक सआदत खां (बुरहानुलमुल्क) था।]

4. ब्रिटिश ने पंजाब को निम्नलिखित में से किस सन् में अपने राज्य में मिलाया था ?

(a) 1828 ई.
(b) 1831 ई.
(c) 1849 ई.
(d) 1856 ई.

Ans. (c) 1849 ई.

[SSC MTS off online 2006]

Explanation: [लॉर्ड डलहौजी ने गुजरात युद्ध के बाद 1849 ई. में पंजाब का विलय ब्रिटिश साम्राज्य में किया था। 1849 ई. में पंजाब की प्रशासनिक व्यवस्था तीन सदस्यों की एक कमेटी को सौंपी गई। हेनरी लॉरेंस को प्रशासनिक व्यवस्था, जॉन लॉरेंस को भू-राजस्व प्रबंध तथा चार्ल्स मैस्सन को न्याय विभाग का अध्यक्ष बनाया गया। इस प्रकार पंजाब राज्य ब्रिटिश साम्राज्य का अंग बन गया।]

 सांस्कृतिक और सामाजिक सुधार आंदोलन

(Cultural and social reform movement)

5. अलीगढ़ आंदोलन का संस्थापक कौन था ?

(a) सर आगा खां
(b) मौलाना अल्ताफ हुसैन हाली
(c) मौलाना शिबली
(d) सर सैयद अहमद खां

Ans. (d) सर सैयद अहमद खां

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [सर सैयद अहमद खान द्वारा अलीगढ़ आंदोलन की शुरुआत की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय मुसलमानों में आधुनिक पश्चिमी शिक्षा, विज्ञान और सामाजिक सुधारों को बढ़ावा देना था। इसी के तहत 1875 में मोहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज की स्थापना की गई थी।]

6. निम्नलिखित में से वह आयोग कौन-सा है जिसने सबसे पहले भारत में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा पर ध्यान दिया ?

(a) मैकाले आयोग
(b) चार्ल्स आयोग
(c) हंटर आयोग
(d) बेंटिक आयोग

Ans. (b) चार्ल्स आयोग

[SSC MTS off online 2006]

Explanation: [सर्वप्रथम चार्ल्स वुड आयोग में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा पर ध्यान दिया गया। इस आयोग ने सुझाव दिया था कि ग्राम स्तर पर देशी भाषा के माध्यम से अध्ययन के लिए प्राथमिक पाठशालाएं स्थापित की जाएं और उनसे ऊपर जिला स्तर पर एंग्लो वर्नाक्यूलर हाईस्कूल एवं संबंधित कॉलेज खोले जाएं।]

 उपनाम, कथन और पुस्तकें

(Nicknames, Narratives and Books )

7. ‘ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स’ में चुना जाने वाला पहला भारतीय कौन था ?

(a) लॉर्ड सिन्हा
(b) एस. एन. टैगोर
(c) डब्ल्यू. सी. बनर्जी
(d) दादाभाई नौरोजी

Ans. (d) दादाभाई नौरोजी

[SSC MTS off online 2006]

Explanation: [भारत के ‘ग्रैंड ओल्ड मैन’ के रूप में प्रसिद्ध दादाभाई नौरोजी वर्ष 1892 में लिबरल पार्टी के टिकट पर ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय थे।]

8. ‘करो या मरो’ का नारा किसने दिया था ?

(a) भगत सिंह
(b) सुभाष चंद्र बोस
(c) जवाहरलाल नेहरू
(d) महात्मा गांधी

Ans. (d) महात्मा गांधी

[SSC MTS (T-1) online 19.09.2017 shift-1]

Explanation: [महात्मा गांधी ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान से देशवासियों को ‘करो या मरो’ (Do or Die) का ऐतिहासिक नारा दिया था।]

9. भगवद्गीता का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाला पहला यूरोपियन कौन था ?

(a) सर अलेक्जेंडर कनिंघम
(b) विलियम जोंस
(c) चार्ल्स विल्किंस
(d) जेम्स प्रिंसेप

Ans. (c) चार्ल्स विल्किंस

[SSC MTS off online 2006]

Explanation: [भगवद्गीता का अंग्रेजी में अनुवाद करने वाला पहला यूरोपियन चार्ल्स विल्किस था। भगवद्गीता का अंग्रेजी अनुवाद 1785 ई. में विल्किंस ने किया| यह प्रथम पुस्तक थी जिसका अनुवाद ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल’ के तहत हुआ।]

10. ‘फ्रंटियर गांधी’ पद के साथ कौन संबंधित हैं ?

(a) मो. क. गांधी
(b) अब्दुल वली खां
(c) खान अब्दुल गफ्फार खां
(d) लाला लाजपत राय

Ans. (c) खान अब्दुल गफ्फार खां

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान उत्तर-पश्चिमी सीमांत प्रांत में सक्रिय भूमिका निभाने वाले खान अब्दुल गफ्फार खां को ‘फ्रंटियर गांधी’ अथवा ‘सीमांत गांधी’ कहा जाता है। इन्हें वर्ष 1987 में भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया था।]

11. गांधीजी को सबसे पहले ‘राष्ट्रपिता’ किसने कहा था ?

(a) रवींद्रनाथ टैगोर
(b) सुभाषचंद्र बोस
(c) पं. जवाहरलाल नेहरू
(d) सरदार वल्लभभाई पटेल

Ans. (b) सुभाषचंद्र बोस

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने 6 जुलाई 1944 को सिंगापुर से आजाद हिंद रेडियो पर प्रसारण के दौरान महात्मा गांधी को संबोधित करते हुए सबसे पहले ‘राष्ट्रपिता’ (Father of the Nation) कहकर पुकारा था।]

12. रवींद्रनाथ टैगोर की ‘गीतांजलि’———- का संग्रह है।

(a) उपन्यास
(b) नाटकों
(c) कविताओं
(d) छोटी कहानियां

Ans. (c) कविताओं

[SSC MTS (T-1) online 18.09.2017 shift-1]

Explanation: [‘गीतांजलि’ रबींद्रनाथ टैगोर की कविताओं का संग्रह है। जिसे वर्ष 1913 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था। ‘गीतांजलि’ शब्द ‘गीत’ और ‘अंजलि’ से मिलकर बना है, जिसका अर्थ है- गीतों का उपहार। गीतांजलि मूलतः बांग्ला भाषा में लिखी गई है।]

 गवर्नर जनरल

(Governor General )

13. भारत का अंतिम वायसराय कौन था ?

(a) लॉर्ड लिनलिथगो
(b) लॉर्ड माउंटबेटन
(c) लॉर्ड वेवेल
(d) क्लीमेंट एटली

Ans. (b) लॉर्ड माउंटबेटन

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [भारत का अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन था। लॉर्ड माउंटबेटन के शासनकाल में 4 जुलाई, 1947 को ब्रिटिश संसद में एटली द्वारा भारतीय स्वतंत्रता विधेयक प्रस्तुत किया गया। यह 18 जुलाई को पारित हुआ।]

14. भारत में “स्थानीय स्वशासन का जनक” किसे कहा गया ?

(a) लॉर्ड रिपन
(b) लॉर्ड हार्डिंग
(c) लॉर्ड डलहौजी
(d) लॉर्ड लिटन

Ans. (a) लॉर्ड रिपन

[SSC MTS off online 2006]

Explanation: [लॉर्ड रिपन को भारत में ‘स्थानीय स्वशासन का जनक’ (Father of Local Self-Government) कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने 1882 में स्थानीय स्वशासन से संबंधित एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया था जिससे नगरपालिकाओं और जिला बोर्डों को अधिकार मिले।]

15. भारत में पहली बार सन् 1853 में किस स्थान से रेल यात्रा प्रारंभ की गई ?

(a) कलकत्ता
(b) बंबई (मुंबई)
(c) मद्रास
(d) गोवा

Ans. (b) बंबई (मुंबई)

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [भारत में पहली बार 16 अप्रैल, 1853 को बोरीबंदर (बंबई) से थाणे तक रेल यात्रा प्रारंभ की गई थी।]

 राष्ट्रीय आंदोलन

(National Movement )

16. गांधीजी की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षाएं निम्नलिखित में से कौन सी हैं ?

सत्य 2. अहिंसा 3. धर्म 4. सत्याग्रह

(a) केवल 1 और 3
(b) केवल 2 और 4
(c) केवल 1 और 2
(d) केवल 1, 2 और 3

Ans. (c) केवल 1 और 2

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [गांधीजी की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षाएं सत्य और अहिंसा थीं, जबकि सत्याग्रह उनके जनांदोलन का प्रमुख अस्त्र था।]

17. गांधीजी सच्चे समर्थक थे-

(a) बड़े उद्योगों के
(b) कुटीर उद्योगों के
(c) बड़े और छोटे दोनों उद्योगों के
(d) इनमें से किसी के भी नहीं

Ans. (b) कुटीर उद्योगों के

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [गांधीजी कुटीर उद्योगों के सच्चे समर्थक थे। गांधीजी कुटीर उद्योगों के माध्यम से ही अधिक से अधिक लोगों को स्वावलंबी बनाना चाहते थे।]

18. किसकी विफलता के बाद ‘स्वराज पार्टी’ बनाई गई थी ?

(a) असहयोग आंदोलन
(b) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(c) भारत छोड़ो आंदोलन
(d) चंपारण सत्याग्रह

Ans. (a) असहयोग आंदोलन

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [असहयोग आंदोलन की विफलता के बाद वर्ष 1923 में स्वराज पार्टी बनाई गई थी। इसके संस्थापक अध्यक्ष सी. आर. दास और महासचिव मोतीलाल नेहरू थे इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य चुनावों के माध्यम से काउंसिलों में प्रवेश कर तथा उन्हें काम न करने देकर 1919 के भारत शासन अधिनियम का उच्छेदन करना था।]

19. पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्म किस राशि में हुआ था ?

(a) सिंह
(b) मकर
(c) वृष
(d) वृश्चिक

Ans. (d) वृश्चिक

[SSC MTS off online 2006]

Explanation: [पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था, और ज्योतिषीय गणना तथा जन्म विवरण के अनुसार उनकी जन्म राशि वृश्चिक (Scorpio) थी।]

20. निम्नलिखित में से किसने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी ?

(a) जवाहरलाल नेहरू
(b) सुभाष चंद्र बोस
(c) महात्मा गांधी
(d) लाला लाजपत राय

Ans. (b) सुभाष चंद्र बोस

[SSC MTS (T-1) online 17.09.2017 shift-1]

Explanation: [आजाद हिंद फौज का गठन 4 जुलाई, 1943 को सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में किया गया था। फौज का गठन सिंगापुर द्वीप पर किया गया था।]

21. होमरूल लीग की स्थापना की गई थी-

(a) बंगाल के विभाजन के दौरान
(b) प्रथम विश्व युद्ध के दौरान
(c) जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुए संघर्ष के दौरान
(d) 1906 ईस्वी के कांग्रेस अधिवेशन के दौरान

Ans. (b) प्रथम विश्व युद्ध के दौरान

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [भारत में होमरूल लीग की स्थापना स्वशासन की प्राप्ति के उद्देश्य से वर्ष 1916 में बाल गंगाधर तिलक एवं एनी बेसेंट द्वारा अलग-अलग की गई थी यह प्रथम विश्व युद्ध (1914-18) के दौरान हुआ था।]

22. उस राज्य पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष कौन था, जिसने भाषायी आधार पर राज्यों का पुनः सीमांकन करने की सिफारिश की थी ?

(a) फज़ल अली
(b) सरदार के. एम. पनीकर
(c) एच. एन. कुंजरू
(d) एम. सी. महाजन

Ans. (a) फज़ल अली

[SSC MTS off online 2006]

Explanation: [नेहरू द्वारा अगस्त, 1953 में एक राज्य पुनर्गठन आयोग नियुक्त किया गया, जिसके अध्यक्ष फज़ल अली थे। राज्य पुनर्गठन आयोग ने अपनी रिपोर्ट अक्टूबर, 1955 में दिया। इसमें कहा गया कि राज्यों के गठन में प्रशासनिक और आर्थिक पहलुओं को समुचित महत्व देते हुए भी भाषायी आधार पर ज्यादा जोर देना चाहिए।]

23. महात्मा गांधी का ‘राजनीतिक गुरु’ कौन था ?

(a) गोपाल कृष्ण गोखले
(b) बाल गंगाधर तिलक
(c) अरविंद घोष
(d) लाला लाजपत राय

Ans. (a) गोपाल कृष्ण गोखले

[SSC MTS off online 2008]

Explanation: [महात्मा गांधी के ‘राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले थे। 9 जनवरी, 1915 में दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने पर गांधीजी गोखले के संपर्क में आए और इनके प्रभाव में आकर ही गांधीजी ने स्वयं को भारत की सक्रिय राजनीति से जोड़ा।]

24. नमक सत्याग्रह कहां पर समाप्त हुआ था ?

(a) दांडी
(b) सूरत
(c) अहमदाबाद
(d) साबरमती

Ans. (a) दांडी

[SSC MTS (T-1) online 18.09.2017 shift-1]

Explanation: [नमक सत्याग्रह (दांडी मार्च) 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से शुरू हुआ था और 6 अप्रैल 1930 को दांडी पहुंचकर नमक कानून तोड़ने के साथ समाप्त हुआ था।]

 विश्व इतिहास

(World History)

25. 1850 के दौरान, ब्रिटेन ———- कहलाने लगा।

(a) छोटा महाद्वीप
(b) दुनिया का कारखाना
(c) मजदूरों का राजा
(d) फैक्ट्री का मालिक

Ans. (b) दुनिया का कारखाना

[SSC MTS (T-1) online 20.09.2017 shift-1]

Explanation: [19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में ब्रिटिश विर्निमत वस्तुओं का विश्व व्यापार में प्रभुत्व था अन्य देशों की तुलना में ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर निर्मित वस्तुओं को उत्पादित किया गया। तकनीकी तथा संगठनात्मक सुधार के कारण ब्रिटेन के उत्पादन में नाटकीय वृद्धि हुई। ब्रिटेन की इस वृद्धि की विश्व के अन्य देश प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते थे। इसी कारण ब्रिटेन को 1850 ई. के बाद ‘ विश्व का कारखाना’ कहा जाने लगा।]

 

SSC MTS Medieval History Set 01

SSC MTS Ancient History Set 01

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *